scorecardresearch
 

ऑस्ट्रेलिया में छूटा पर्स वहीं मिला, महिला बोली- हम इंडिया में होते गायब हो चुका होता

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला का अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन पर छूटा पर्स बिना किसी छेड़छाड़ के सुरक्षित मिल गया. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया और विदेशों में ईमानदारी और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

Advertisement
X
यूजर ने लिखा कि हर जगह हर तरह के लोग होते हैं, सिर्फ भारत में ही चोरी नहीं होती. ( Photo: Intagram/ @ooopsallgirls)
यूजर ने लिखा कि हर जगह हर तरह के लोग होते हैं, सिर्फ भारत में ही चोरी नहीं होती. ( Photo: Intagram/ @ooopsallgirls)

विदेशों में अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो हमें हैरान भी करती हैं और कहीं न कहीं प्रभावित भी करती हैं. वहां के लोगों की ईमानदारी, नियमों का सख्ती से पालन और दूसरों की चीजों का सम्मान करने की आदत एक अलग ही भरोसा पैदा करती है. कई बार छोटी-छोटी घटनाएं यह दिखा देती हैं कि सार्वजनिक जगहों पर भी कितनी सुरक्षा और जिम्मेदारी महसूस की जा सकती है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 
ऐसा ही एक दिलचस्प अनुभव ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक भारतीय महिला ने शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं. सफर के दौरान अचानक उन्हें एहसास हुआ कि उनकी दोस्त अपना पर्स  स्टेशन पर ही भूल गई है. यह पता चलते ही दोनों के बीच घबराहट फैल गई और वे तुरंत स्टेशन की ओर वापस भागीं. उनके मन में यही डर था कि शायद अब बटुआ नहीं मिलेगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @ooopsallgirls

वापस पहुंचे तो मिला बड़ा सरप्राइज
लेकिन जब वे स्टेशन पहुंचीं, तो जो उन्होंने देखा वह उनके लिए किसी हैरानी से कम नहीं था. पर्स बिल्कुल उसी जगह रखा था, जहां वह छूट गया था. सबसे खास बात यह थी कि किसी ने उसे छुआ तक नहीं था. न तो उसमें से कुछ निकाला गया था और न ही उसे हटाया गया था. महिला ने आगे बताया कि यह पहली बार नहीं था जब ऐसा हुआ हो. उन्होंने एक और घटना याद करते हुए कहा कि एक बार वह गलती से अपनी दोस्त आरती का फोन कहीं छोड़कर चली गई थीं. कुछ देर बाद जब उन्हें इसका एहसास हुआ, तो वे घबराकर तुरंत वापस गईं. लेकिन इस बार भी उन्हें वही अनुभव हुआ—फोन उसी जगह सुरक्षित रखा था, किसी ने उसे हाथ तक नहीं लगाया था.

Advertisement

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं. लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इस घटना को नागरिक जिम्मेदारी और अच्छी परवरिश का उदाहरण बताया. उनका कहना है कि सख्त कानून और जागरूक समाज लोगों को दूसरों की चीजों का सम्मान करना सिखाते हैं. वहीं कुछ लोगों ने भारत और विदेशों की तुलना करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “एक समय 2 रुपये नहीं होते थे समोसे के लिए, अब बैंक कार्ड छोड़कर आ रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हर जगह हर तरह के लोग होते हैं, सिर्फ भारत में ही चोरी नहीं होती.

फोन के साथ भी हुआ ऐसा ही अनुभव
एक अन्य यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उनका मोबाइल ट्रेन में छूट गया था, लेकिन किसी ईमानदार व्यक्ति ने उसे अगले स्टेशन पर जमा करा दिया, जिससे उन्हें बाद में आसानी से वापस मिल गया. कुल मिलाकर, यह घटना न सिर्फ लोगों को हैरान कर रही है बल्कि यह भी दिखा रही है कि दुनिया में आज भी ऐसी जगहें हैं जहां ईमानदारी और भरोसा जिंदा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement