scorecardresearch
 

एमिरेट्स की फ्लाइट में दिखी 5 साल की 'एयर होस्टेस', मासूमियत ने जीत लिया दिल

महज 5 साल की आयला ने एमिरेट्स की फ्लाइट में केबिन क्रू की तरह यात्रियों का स्वागत किया, खाना परोसने में मदद की और पूरे सफर के दौरान स्टाफ का हाथ बंटाया. उसकी मासूमियत, आत्मविश्वास और बड़े सपने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

Advertisement
X
वीडियो में आयला ट्रॉली लेकर यात्रियों के बीच जाती है. (Photo:Insta/@dubaicrewgirls)
वीडियो में आयला ट्रॉली लेकर यात्रियों के बीच जाती है. (Photo:Insta/@dubaicrewgirls)

क्या आपने कभी किसी 5 साल की बच्ची को हवाई जहाज में एयर होस्टेस की तरह काम करते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में छोटी-सी बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ एमिरेट्स की फ्लाइट में केबिन क्रू की मदद करती नजर आ रही है.

इस बच्ची का नाम आयला है. वह एमिरेट्स की यूनिफॉर्म पहनकर बिल्कुल प्रोफेशनल केबिन क्रू की तरह यात्रियों का स्वागत करती है, खाना परोसती है और फ्लाइट के दौरान स्टाफ का हाथ बंटाती दिखाई देती है.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर व्हाटअबाउटनिगिन नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के मुताबिक, यह आयला की एमिरेट्स केबिन क्रू के रूप में दूसरी "शिफ्ट" थी. उसने सिंगापुर से दुबई जाने वाली ईके-315 फ्लाइट में लगभग पूरी यात्रा के दौरान क्रू के साथ मिलकर काम किया. पोस्ट में एयरलाइन के कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए लिखा गया कि उन्होंने आयला के सपने को यादगार बना दिया.

वीडियो में आयला ट्रॉली लेकर यात्रियों के बीच जाती है. फ्लाइट में प्रवेश करते ही केबिन क्रू उसके सिर पर कैप और बैज लगाता है. इसके बाद वह मुस्कुराते हुए यात्रियों का स्वागत करती है और कहती हैकि दुनिया की सबसे बेहतरीन एयरलाइन एमिरेट्स में आपका स्वागत है.

Advertisement

इसके बाद वह खाना और चाय परोसने में भी मदद करती है. फ्लाइट खत्म होने के बाद इस्तेमाल की गई ट्रे और हेडफोन इकट्ठा करने जैसे काम भी करती दिखाई देती है. उसकी मासूमियत और आत्मविश्वास ने यात्रियों का दिल जीत लिया.

देखें वायरल वीडियो


 

बचपन से है एयर होस्टेस बनने का सपना

आयला की मां ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि जब भी वे हवाई यात्रा करती हैं, आयला खुद ही केबिन क्रू की तरह तैयार होकर स्टाफ की मदद करना चाहती है. यह पूरी तरह उसी का अपना विचार है. उन्होंने कहा कि एमिरेट्स का स्टाफ हर बार उसे बेहद प्यार देता है और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाता है. कई बार उसे हाथ से लिखे नोट भी दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि आयला का सबसे बड़ा सपना है कि एक दिन एमिरेट्स उसे आधिकारिक तौर पर बुलाए और वह बड़ी होकर इसी एयरलाइन में केबिन क्रू बने. उसे दुनिया घूमना और लोगों की मदद करना बहुत पसंद है.

'दुनिया की सबसे प्यारी केबिन क्रू'

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा कि इस बच्ची का आत्मविश्वास हमेशा बना रहे. दूसरे ने कहा कि यह दुनिया की सबसे प्यारी केबिन क्रू है. एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा कि लगता है यह तो अभी से सुपरवाइजर बन गई है.कई लोगों ने आयला को दुनिया की सबसे प्यारी एयर होस्टेस बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Advertisement

महज 5 साल की आयला ने अपनी मुस्कान, आत्मविश्वास और बड़े सपनों से एक साधारण फ्लाइट को ऐसा यादगार पल बना दिया, जिसे यात्री ही नहीं बल्कि इंटरनेट यूजर्स भी लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement