scorecardresearch
 

VIDEO: समंदर में बह गया था बच्चा, फिर लड़के ने कूदकर बचा ली जान

कैलिफोर्निया के एक बीच पर समुद्र की तेज लहरों में 10 साल का बच्चा बहने लगा. तभी 16 साल का एक लाइफगार्ड बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में कूद पड़ा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लाया. इस बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
ह घटना शनिवार को कैलिफोर्निया के सांता क्रूज़ स्थित सीब्राइट बीच पर हुई (Photo:X/@EricTrump)
ह घटना शनिवार को कैलिफोर्निया के सांता क्रूज़ स्थित सीब्राइट बीच पर हुई (Photo:X/@EricTrump)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 16 साल के एक लाइफगार्ड ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से 10 साल के एक बच्चे की जान बचा ली. इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग किशोर लाइफगार्ड की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शनिवार को कैलिफोर्निया के सांता क्रूज़ स्थित सीब्राइट बीच पर हुई. यहां अचानक समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठने लगीं, जिससे बीच पर मौजूद लोग संभल नहीं पाए. इसी दौरान करीब 10 साल का एक बच्चा लहरों की चपेट में आकर समुद्र के अंदर बहने लगा.

इस घटना का वीडियो स्कॉट वेंडर डसेन नाम के शख्स ने रिकॉर्ड किया. वीडियो में बच्चा तेज लहरों के बीच खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है, जबकि किनारे पर खड़े लोग घबराकर उसकी ओर देखते रहते हैं.

प्रत्यक्षदर्शी स्कॉट वेंडर डसेन ने बताया कि ऊंची लहरों ने लोगों को अचानक चौंका दिया. कुछ ही सेकंड में बच्चा लहरों के साथ दूर चला गया और खुद को संभाल नहीं पाया.

देखें वीडियो

 

Advertisement

 

इसी बीच 16 साल का एक लाइफगार्ड बिना देर किए समुद्र में कूद पड़ा. उसने तेज लहरों का सामना करते हुए बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद वह बच्चे को पकड़कर किनारे की ओर लाने में सफल रहा.रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद एक अन्य लाइफगार्ड और बीच पर मौजूद कुछ लोगों ने भी मदद की. सभी ने मिलकर बच्चे को सुरक्षित समुद्र से बाहर निकाल लिया. घटना के बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली.

इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है. लोग 16 साल के लाइफगार्ड की बहादुरी और त्वरित फैसले की सराहना कर रहे हैं.

अमेरिकी कारोबारी एरिक ट्रंप ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि इस 16 साल के लाइफगार्ड को सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिलना चाहिए. यही अमेरिका की असली पहचान है. शानदार काम.

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि समुद्र की लहरें कब खतरनाक हो जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. ऐसे में प्रशिक्षित लाइफगार्ड कई बार कुछ ही सेकंड में किसी की जान बचाने का काम कर जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement