scorecardresearch
 

14 फीट के किंग कोबरा का रेस्क्यू, VIDEO देख लोगों की थम गईं सांसें

नेपाल के रौतहट जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक विशाल किंग कोबरा घरों के पास पहुंच जाता है. लोगों में दहशत फैलने के बाद स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट दीपक नेपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं और बेहद जोखिम भरे ऑपरेशन में सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं.

Advertisement
X
किंग कोबरा बार-बार फन फैलाकर हमला करने की कोशिश करता है (Photo:X/@KumaonJagran)
किंग कोबरा बार-बार फन फैलाकर हमला करने की कोशिश करता है (Photo:X/@KumaonJagran)

सोशल मीडिया पर इन दिनों नेपाल के रौतहट जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में करीब 12 से 14 फीट लंबा किंग कोबरा आबादी के पास दिखाई देता है. विशालकाय जहरीले सांप को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मशहूर स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट दीपक नेपाल को सूचना दी.

कुछ ही देर में दीपक नेपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा बार-बार फन फैलाकर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी और अनुभव के साथ उसे काबू में कर लेती है. आखिर में सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाता है.

इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है. लोग दीपक नेपाल और उनकी टीम की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि अगर समय रहते रेस्क्यू नहीं होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें: दुनिया का अनोखा गांव, जहां कोबरा पालन है परंपरा और रोजगार

देखें वीडियो

कितना खतरनाक होता है किंग कोबरा?

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप माना जाता है. इसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसके एक बार के डंस में इतना जहर होता है कि कई लोगों की जान जा सकती है. हालांकि किंग कोबरा बिना वजह इंसानों पर हमला नहीं करता. वह तभी हमलावर होता है, जब उसे खतरा महसूस होता है या कोई उसके बहुत करीब पहुंच जाता है.

Advertisement

अगर किंग कोबरा दिख जाए तो क्या करें?

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि कहीं किंग कोबरा या कोई भी जहरीला सांप दिखाई दे, तो उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए. ऐसा करने से इंसानों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

कौन हैं दीपक नेपाल?

दीपक नेपाल नेपाल के जाने-माने स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट हैं. वह अक्सर जहरीले सांपों के रेस्क्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. उनके फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें लाखों लोग देख चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement