scorecardresearch
 

Leftover Idli Recipe: बची इडली को फेंकें नहीं, मिनटों में बनाएं ये 4 टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ते, रेसिपी है आसान

Leftover Idli Recipe: नाश्ते में इडली काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूड में से एक है. लेकिन कई बार खाने के बाद भी इडली बच जाता है और समझ नहीं आता कि क्या करें. ऐसे में आज हम आपको बची हुई इडली से कई टेस्टी डिशेज बनाना बताएंगे, जिसे आप आसानी से मिनटों में बना सकते हैं.

Advertisement
X
बची हुई इडली से मिनटों में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट स्नैक्स (Photo-ITG)
बची हुई इडली से मिनटों में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट स्नैक्स (Photo-ITG)

Leftover Idli Recipe: साउथ इंडियन डिश इडली एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है, जिसे ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार घर में जरूरत से ज्यादा इडली बन जाती है और खाने के बाद भी बच जाती है. ऐसे में कई लोग इसे फेंक देते हैं या दोबारा गर्म करके खा जाते हैं. लेकिन आप चाहें तो बची हुई इडली से मिनटों में कई टेस्टी नाश्ते तैयार कर सकते हैं.

आज हम आपको ऐसी ही कुछ आसान रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं. इनका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

बची इडली से बनाएं क्रिस्पी फिंगर चिप्स
इडली को लंबी-लंबी स्टिक में काट लें. ऊपर से हल्का-सा पानी छिड़कें और कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इन्हें गर्म तेल में सुनहरे और कुरकुरे होने तक तल लें. तैयार चिप्स पर चाट मसाला, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर गर्मागर्म सर्व करें.

इडली पकोड़ा
बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी और अजवाइन मिलाकर घोल तैयार करें. उबले आलू में मसाले मिलाकर स्टफिंग बना लें. इडली को त्रिकोण आकार में काटें और उसके बीच में आलू की स्टफिंग के साथ हरी और मीठी चटनी लगाएं. अब इसे बेसन के घोल में डुबोकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें.

Advertisement

इडली उपमा
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, हींग और बारीक कटा प्याज भूनें. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च, थोड़ी-सी चीनी, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं. इसके बाद छोटे टुकड़ों में कटी इडली डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया, सेव, अनार के दाने और कद्दूकस किया नारियल डालकर परोसें.

इडली से बनाएं झटपट दही वड़ा
एक प्लेट में इडली रखें और उसके ऊपर अच्छी तरह फेंटा हुआ दही डालें. फिर हरी चटनी, मीठी चटनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. आखिर में हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, सेव और अनार के दानों से गार्निश करें. कुछ ही मिनटों में दही वड़ा जैसा स्वाद तैयार हो जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement