scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

Photos: कोलकाता से कश्मीर तक, देखिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10 बेहतरीन तस्वीरें

International Yoga Day 2026
  • 1/10

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से देशव्यापी योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया. इस वर्ष की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' रखी गई है.

International Yoga Day 2026
  • 2/10

 इस मौके पर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित किया गया, जिसमें 35,000 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया.

(Photo:PTI)

International Yoga Day 2026
  • 3/10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग दिवस में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि यह भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि योग आज लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है.. ये तस्वीर इंडिया गेट की है.

(Photo:PTI)

Advertisement
International Yoga Day 2026
  • 4/10

तस्वीरों में देखिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की शानदार झलकियां. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अक्षय कुमार ने दिल्ली में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया.

(Photo:ANI)

International Yoga Day 2026
  • 5/10

गुवाहाटी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुवाहाटी में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया.

(Photo:PTI)

International Yoga Day 2026
  • 6/10

श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर की खूबसूरत डल झील के किनारे एक महिला ने योगाभ्यास किया.

(Photo:PTI)

International Yoga Day 2026
  • 7/10

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने रविवार, 21 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया.

(Photo:PTI)

International Yoga Day 2026
  • 8/10

ये तस्वीर विशाखापत्तनम की है.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के INS सतवाहन की ओर से पानी के भीतर विशेष योग सत्र आयोजित किया गया. इस अनोखे अंडरवॉटर योग प्रदर्शन ने योग दिवस समारोह को अलग पहचान दी और लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

(Photo:PTI)

International Yoga Day 2026
  • 9/10

ये तस्वीर जबलपुर की है.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार, 21 जून 2026 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया.

(Photo:PTI)

Advertisement
International Yoga Day 2026
  • 10/10

ये तस्वीर पटना की है.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार के पटना में लोगों ने गंगा नदी के बीच योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संदेश दिया.
(Photo:PTI)

Advertisement
Advertisement