Airtel Xstream Premium: बदलते जमाने के लिए के साथ कंपनियों के प्लान भी बदल रहे हैं. अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी नए-नए प्लान ला रही है. इस क्रम में Airtel ने एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Xstream Premium लॉन्च की है..ये सर्विस उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो OTT Platforms का इस्तेमाल करते हैं, वहीं Airtel अपने यूजर्स को कई तरह के Prepaid Plans ऑफर करता है. Airtel का 179 रुपये वाला प्लान टोटल 2GB डेटा के साथ आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. इसमें रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल्स दिए जाते हैं. इसके अलावा Airtel का 359 रुपये वाला प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की होती है.