scorecardresearch
 

Shimla Tourist Places: शिमला घूमने की है प्लानिंग? इन 5 खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें, वरना अधूरी रह जाएगी ट्रिप

Shimla Tourist Places: हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. आज हम आपको शिमला की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाए बिना आपकी ट्रिप अधूरी मानी जाएगी.

Advertisement
X
शिमला जाएं तो इन जगहों पर जाना न भूलें (Photo- ITG)
शिमला जाएं तो इन जगहों पर जाना न भूलें (Photo- ITG)

Shimla Tourist Places: गर्मियों में अगर आप पहाड़ों की ठंडी वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शिमला आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती है. हिमाचल प्रदेश का यह मशहूर हिल स्टेशन हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां की हरियाली, पुराने समय की खूबसूरत इमारतें और शांत वातावरण हर किसी का दिल जीत लेते हैं. ऐसे में अगर आप पहली बार शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप जाकर अपने ट्रिप को यादगार और शानदार बना सकते हैं. 

माल रोड
शिमला घूमने की बात करें और माल रोड का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता. शिमला का दिल कही जाने वाली माल रोड घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है. यहां कई कैफे, रेस्टोरेंट और छोटी-छोटी दुकाने हैं, जहां आप हिमाचली चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.
 
क्राइस्ट चर्च
1857 में ब्रिटिश काल में बना क्राइस्ट चर्च नॉर्थ इंडिया के सबसे पुराने चर्चों में से एक है. इसकी खूबसूरत और हिस्टोरिकल स्ट्रक्चर पर्यटकों को काफी पसंद आता है. सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद शांत और आकर्षक लगता है.

जाखू हिल
शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू हिल नेचर लवर्स को काफी पसंद आता है. यहां स्थित जाखू मंदिर और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को सुकून का एहसास कराती है. यह जगह शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति में समय बिताने के लिए बेस्ट है.

Advertisement

द रिज
यह शिमला की सबसे फेमस जगहों में से एक है. यहां से बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है. शाम के समय यहां की रौनक और ठंडी हवा पर्यटकों को खूब पसंद आती है.

कुफरी
शिमला से कुछ दूरी पर स्थित कुफरी एक फेमस हिल स्टेशन है. यह एडवेंचर पसंद लोगों के लिए परफेक्ट जगह है, जहां आप स्कीइंग, आइस स्केटिंग, घुड़सवारी और जीप राइड का आनंद ले सकते हैं. सेब के बागानों और खूबसूरत घाटियों के दृश्य इसे और भी खास बनाते हैं.

अगर आप भी शिमला जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं. शिमला की ये जगहें न सिर्फ घूमने का शानदार अनुभव देती हैं, बल्कि आपकी ट्रिप को खूबसूरत यादों से भर देती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement