Myanmar Gate Igatpuri: भारतीय अक्सर घूमने के लिए दूसरे देश का प्लान बनाते हैं, जबकि इंडिया में भी कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशों से कम नहीं है. इतना ही नहीं कुछ जगहों को देखकर तो आप इतना ज्यादा चौंक जाएंगे कि आपको एक पल के लिए लगने लगेगा कि आप भारत में नहीं बल्कि किसी दूसरे देश में हैं. अगर आप भी म्यांमार देखना चाहते हैं तो अब आपको उसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में ही एक ऐसी जगह है, जहां जाकर आपको लगेगा कि आप म्यांमार पहुंच गए हैं.
सपनों की नगरी मुंबई के बारे में तो आप सबने ही सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाराष्ट्र में ऐसी जगह भी है, जिसे देखकर आपको लगेगा कि आप भारत में नहीं बल्कि म्यांमार की धरती पर खड़े हों. यह अनोखी जगह महाराष्ट्र के इगतपुरी में स्थित म्यांमार गेट है. अगर आप भी महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर इगतपुरी के पास रहते हैं तो आप एक बार इस जगह को जरूर देखना चाहिए.
म्यांमार गेट के आसपास की सुंदरता भी आपको एक अलग ही सुकून का एहसास करवाएगी. इगतपुरी में एक शांत और खूबसूरत पहाड़ी इलाके में बना यह गेट अपनी शानदार शेप और कलर्स की वजह से टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है. लाल, हरे और सुनहरे रंगों से सजा यह एंट्री गेट किसी विदेशी स्मारक जैसा लगता है, इसे देखकर आपको हैरान रह जाएंगे.
म्यांमार गेट सिर्फ टूरिस्ट प्लेस नहीं है, बल्कि यह प्रसिद्ध विपश्यना इंटरनेशनल एकेडमी (धम्म गिरी) का ग्रैंड एंट्री गेट है. यह दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्रों में से एक माना जाता है, साल 1999 में म्यांमार की ओर से गिफ्ट के तौर इसको बनाया गया था.यह भारत और म्यांमार के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है और इसकी आर्किटेक्चर बर्मी और थाई शैली से इंस्पायर्ड है.गोल्डन नक्काशी, खूबसूरत शिखर और सिम्बोलिक डिजाइन इसे बेहद खास बनाते हैं.
गेट के आसपास का माहौल बेहद शांत और नेचुरल है, चारों ओर हरी-भरी पहाड़ियां, ताजी हवा और सन्नाटा मन को सुकून देता है. गेट के अंदर एंट्री करते ही अशोक स्तंभ, विजिटर हॉल और भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी सुंदर कलाकृतियां देखने को मिलती हैं.
दीवारों पर बनी पेंटिंग्स भी आपका ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं, यहां एक छोटा-सा बुद्ध पार्क भी है, जहां बैठकर आप प्रकृति और शांति का मजा ले सकते हैं. यह जगह केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए है. माना जाता है कि यहां आकर मन को जैसे एक नई एनर्जी मिलती है.
यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन इगतपुरी है, जो मुंबई, नासिक और दिल्ली जैसे शहरों से जुड़ा है.स्टेशन से यह गेट लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां की सड़कें अच्छी हैं, इसलिए रोड ट्रिप भी आसान है. इगतपुरी मुंबई से करीब 120 से 130 किलोमीटर और नासिक से लगभग 45 किलोमीटर दूर है. आप चाहे तो अपने शहर से सबसे पहले मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आ सकते हैं.जो लगभग 130 किलोमीटर दूर है. उसके बाद रोड़ ट्रिप कर सकते हैं.
अगर आप इगतपुरी जा रहे हैं तो सिर्फ म्यांमार गेट ही नहीं बल्कि इन जगहों को भी अपनी लिस्ट में शामिल करें.