scorecardresearch
 

Himachal Travel Alert: जल रहे कसौली-सोलन के जंगल..., हिमाचल ट्रिप प्लान करने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी बातें

हिमाचल प्रदेश के कसौली और आसपास के इलाकों में जंगल की आग तेजी से फैल रही है. बढ़ती गर्मी और तेज हवाओं के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं. अगर आप इस समर वेकेशन में हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले यह जरूरी ट्रैवल गाइड जरूर पढ़ लें.

Advertisement
X
सोलन भी आग की चपेट में आ गया है. (PHOTO:ITG/AI)
सोलन भी आग की चपेट में आ गया है. (PHOTO:ITG/AI)

Kasauli Forest Fire: आप इस समर वेकेशन में अपने बच्चों और फैमिली के साथ पहाड़ों की रानी कसौली या सोलन की हसीन वादियों में सुकून के पल बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपका दिल तोड़ सकती है. हिमाचल के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन कसौली और सोलन के जंगलों में भयंकर आग लग गई है. तेज हवाओं और सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही है. 

देवदार और चीड़ के खूबसूरत जंगलों के लिए फेमस यह जगह फिलहाल आग की चपेट में आ गई है. बढ़ते तापमान, सूखे मौसम और तेज हवाओं के इस डेडली कॉम्बिनेशन ने आग को तेजी से फैला दिया है. धुआं इतना ज्यादा है कि खूबसूरत नजारों की जगह सिर्फ धुंध नजर आ रही है. इसी वजह से फिलहाल आपको अपनी प्लानिंग थोड़ी बदलनी पड़ सकती है.

भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभाला. आसमान से IAF के Mi-17 हेलीकॉप्टरों से पानी की बौछार की. कोटि, गढ़खल, सनावर और कंडाघाट जैसे मशहूर इलाके इस आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हो गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन प्रकृति को भारी नुकसान हुआ है.  ऐसे में अगर आप हिमाचल जा रहे  हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Advertisement

अगर आप हिमाचल जा रहे हैं, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान:

ट्रैवल इंश्योरेंस है जरूरी: ऐसी इमरजेंसी के लिए आपका ट्रैवल इंश्योरेंस ट्रिप कैंसिलेशन और ट्रिप में रुकावट को कवर करने वाला होना चाहिए.

हाईवे अपडेट्स पर रखें नजर: जंगल की आग कभी भी सड़कों तक पहुंच सकती है, जिससे रास्ते बंद हो सकते हैं. निकलने से पहले लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की गाइडलाइंस जरूर चेक करें.

हाइकिंग और ट्रेकिंग को कहें 'ना': आग की वजह से प्रभावित हुए इलाकों या उनके आस-पास के जंगलों में ट्रेकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज करने से पूरी तरह बचें.

जिम्मेदार टूरिस्ट बनें: पहाड़ों में पिकनिक मनाते समय कैंपफायर जलाने की गलती बिल्कुल न करें और न ही जलती हुई सिगरेट के टुकड़े खुले में फेंकें.

2026 का प्री-समर वेदर अलर्ट

इस साल उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी सूखा और गर्मी समय से पहले आ गई है, जिससे हिल टूरिज्म काफी प्रभावित हो रहा है. पहाड़ों का मौसम और हालात पल भर में बदलते हैं. इस समय किसी भी हिल स्टेशन पर जाने से पहले लाइव वेदर और लोकल न्यू' पर नजर रखना ही समझदारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement