वायरल वीडियो (Viral Video) एक ऐसा वीडियो है जो इंटरनेट पर शेयर किया जाता है देखते ही देखते वह लोकप्रिय हो जाता है. आमतौर पर वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट्स जैसे YouTube या TikTok के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से किसी वीडियो को शेयर किया जाता है.
वीडियो अपलोड करने के लिए कई वेबसाइट्स हैं जिनमें विफल ब्लॉग, फेसबुक, गूगल वीडियो, इंस्टाग्राम, जिबजाब, मेटाकैफे, न्यूग्राउंड्स, निको निको डौगा, टिक टॉक शामिल हैं (Websites use for Viral Video).
वायरल वीडियो द्वारा प्राप्त वेब ट्रैफिक, विज्ञापन रिवेन्यू का अनुमति देता है. YouTube वेबसाइट को विज्ञापन बेचकर और दिखाकर पैसा दिया जाता है. YouTube साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो की वायरल क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए "रेफरेंस रैंक" नाम के एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया जाता है. अगर वीडियो 10,000 बार देखा जा चुका है तो समझा जाता है कि वीडियो वायरल हो जाएगा. ऐसे में वीडियो को एक विज्ञापन के लिए परफेक्ट मान कर, वीडियो पोस्ट करने वाले से ई-मेल द्वारा संपर्क किया जाता है और प्रॉफिट शेयर करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट बनाया जाता है. इस तरह वीडियो शेयर करने वाले की कमाई भी हो जाती है (Viral Video Revenue).
वायरल वीडियो में कई फेक वीडियो भी होते हैं जिसे केवल कमाने का जरीया माना जा सकता है (Fake Viral Video).
यूपी के झांसी में 33 वर्षीय पूनम की डिलीवरी के बाद मौत हो गई. परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला लगा मिला. चौकीदार शादी में गया था. करीब तीन घंटे इंतजार के बाद ताला खुला और अंतिम संस्कार हो सका. वीडियो में जानें मामला.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक में मरीज का मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. फोन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे. स्टाफ ने समय रहते आग बुझा दी और कोई घायल नहीं हुआ.
गुजरात के वलसाड जिले के वापी स्थित चला इलाके में एक अज्ञात शख्स किराना दुकान के बाहर रखा दूध का कैन उठाकर फरार हो गया. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई. दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक महीने में इलाके में दूध चोरी की यह दूसरी वारदात है.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स पानी की बोतल बेचने पहुंचा. इस शख्स ने कुछ ही घंटों में 15 हजार से ज्यादा रुपये कमा लिए.
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया. इसी दौरान एक छोटे कद के अधेड़ कार्यकर्ता को दारोगा गोद में उठाकर बस तक ले गए, जिसका वीडियो चर्चा में है. वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लोकतंत्र और संविधान का मजाक बताया.
गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में देर रात तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर से हड़कंप मच गया. गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे हुए हादसे में एक कमर्शियल टैक्सी पलट गई और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का करीब 33 सेकंड का डैशकैम वीडियो सामने आया है. पुलिस और डीएलएफ पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. फिलहाल दुर्घटना की वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.
Optical Illusion: आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको 10 अंतर को खोजना है. इसके लिए आपको 10 सेकंड का समय दिया जाएगा.
टेस्ला की बिना ड्राइवर वाली साइबरकैब का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हैलोवीन के मौके पर शेयर किए गए इस वीडियो में कार के अंदर दो कंकाल सीट बेल्ट लगाकर बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सरकारी व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। यहां बिंदुबाई अपने दिव्यांग पति दयाशंकर को पीठ पर लादकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचीं। उनके पति करीब 9 साल से पैरालिसिस के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं.
प्यार, पैसा, नौकरी और अच्छी किस्मत पाने के लिए युवा ऑनलाइन चुड़ैलों से जादुई स्पेल खरीद रहे हैं. एट्सी पर जादू-टोने से जुड़ी चीजों की मांग तेजी से बढ़ी है. जानिए क्या है एट्सी विचेज का ट्रेंड और इसके पीछे की वजह.
जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में करीब 4 सेंटीमीटर लंबी सिलाई वाली सुई मिली. महिला को शक था कि सिलाई करते समय सो जाने के दौरान सुई उसके शरीर में घुस गई थी. डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके सुई बाहर निकाली.
एक पुरानी दुकान की तस्वीर में 5 बिल्लियां इस तरह छिपाई गई हैं कि उन्हें पहली नजर में पहचानना आसान नहीं है. आपको सिर्फ 10 सेकंड में सभी बिल्लियों को ढूंढना है. क्या आपकी नजरें इतनी तेज हैं कि आप इस मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन को हल कर सकते हैं?
ब्रिटेन के एक होटल में ठहरी महिला को खटमलों ने 100 से ज्यादा जगह काट लिया. महिला को होटल के बिस्तर पर करीब 40 मरे हुए खटमल मिले. शरीर पर लाल निशान और तेज खुजली होने के बाद उसे अस्पताल जाना पड़ा.
रूस में एक 42 साल का शख्स करीब चार महीने तक सिरदर्द, आंखों में सूजन और धुंधलेपन से परेशान रहा. जब डॉक्टरों ने उसकी आंख की जांच की तो अंदर एक अंकुरित बीज मिला, जिसकी जड़ें आंख के नाजुक हिस्से तक पहुंच गई थीं.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सगाई के बाद युवक के शादी से इनकार करने से नाराज 23 वर्षीय युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई. पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. वीडियो में जानें क्या है मामला.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के मंझरा पूरब गांव में एक तेंदुआ फार्महाउस के आंगन में घुस आया. वहां मौजूद लैब्राडोर कुत्ते ने डटकर उसका सामना किया और लगातार भौंककर उसे लौटने पर मजबूर कर दिया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में जानें क्या है मामला.
पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में KG की विशेष जरूरतों वाली बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर पत्थरों और गमले से हमला किया. बच्ची गंभीर रूप से घायल है और चंडीगढ़ PGI में उसका इलाज चल रहा है. बाल अधिकार और मानव अधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है.
चीन में एक अनजान दूल्हे के वीडियो पर लोग शादी में पहुंच गए. किसी ने गाड़ी दी, किसी ने खाना बनाया और कोई गिफ्ट लेकर पहुंचा.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में जानें मामला.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. कुछ समय पहले भी उन्होंने अपने डांस का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी.
Optical Illusion: आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको 10 अंतर को खोजना है. इसके लिए आपको 10 सेकंड का समय दिया जाएगा.