'वाइब' (Vibe Movie) साल 2026 में रिलीज होने वाली हिंदी एक्शन थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की कहानी दोस्ती, जासूसी और एक बड़े आतंकी खतरे के इर्द गिर्द आगे बढ़ती है. फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण कुणाल खेमू ने किया है. फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अहम भूमिकाओ में नजर आएंगे. वंशिका धीर इस फिल्म से अभिनय की दुनिया में अपनी शुरुआत कर रही हैं.
वाइब कुणाल खेमू के निर्देशन करियर की दूसरी फिल्म है. इससे पहले उन्होंने साल 2024 में आई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस का निर्देशन किया था. वाइब के साथ कुणाल खेमू निर्माता के तौर पर भी अपनी शुरुआत कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए उनका लेखन, निर्देशन, अभिनय और निर्माण से जुड़ा काम एक ही प्रोजेक्ट में दिखाई देगा.
फिल्म की कहानी दो खास दोस्तों हार्दिक और बग्स के आसपास घूमती है. दोनों का स्वभाव एक दूसरे से काफी अलग है. हार्दिक एक लापरवाह और कुछ हद तक अनजान किस्म का व्यक्ति है, जबकि बग्स हर काम नियम और तरीके के अनुसार करने वाला इंसान है. दोनों सामान्य जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन अचानक एक रहस्यमय महिला मैडम एच उन्हें एक बेहद खतरनाक मिशन में शामिल कर लेती है.
हार्दिक और बग्स को भारत के सामने पैदा हुए एक बड़े आतंकी खतरे को रोकने की जिम्मेदारी मिलती है. समस्या यह है कि दोनों के पास जासूसी या ऐसे किसी मिशन का कोई अनुभव नहीं है. इसके बावजूद हालात उन्हें ऐसी दुनिया में पहुंचा देते हैं, जहां हर कदम पर खतरा मौजूद है.
कहानी में एक अप्रत्याशित घटना के बाद दोनों दोस्तों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. उन्हें अपनी जान बचाने के साथ एक बड़े हमले को रोकने की कोशिश करनी होती है. फिल्म में एक्शन, जासूसी और कॉमेडी को कहानी के साथ जोड़ा गया है.
वाइब को भारत में सिनेमाघरों में 18 सितंबर 2026 को रिलीज किए जाने की योजना है. फिल्म की कहानी दो सामान्य दोस्तों के एक असामान्य और खतरनाक मिशन में पहुंचने पर केंद्रित है.
कुणाल खेमू की नई फिल्म वाइब रिलीज हो चुकी है. उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. फिल्म के सिलसिले में हमने उनसे बात की. इस दौरान उन्होंने हनुमान अंश की ग्रैंड सक्सेस पर भी बात की और फिल्म की कामयाबी का सीक्रेट भी बताया.
हनुमान अंश ने तीन हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया, उसका असर कई फिल्मों पर भी हुआ. हालांकि अब फिल्म को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा है. इसके साथ-साथ कुणाल की वाइब और करीना की दायरा भी बड़े नुकसान का शिकार हुई हैं.
बॉक्स ऑफिस पर इस समय 45 दिन पुरानी पिक्चर हनुमान अंश को भी नई फिल्म वाइब और दायरा से अच्छी टक्कर. कम शोज के बावजूद, दोनों ही फिल्में ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचती हुईं नजर आ रही हैं.
लगता है कि लोगों की इकलौती पसंद नीम करोली बाबा वाली फिल्म हनुमान अंश ही बन चुकी है. शनिवार को इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ नई आई फिल्मों से भी कई गुना ज्यादा देखा गया है. वाइब और दायरा, दोनों ही फिल्मों को बेहद कम ऑडियंस मिल रही है.
कुणाल खेमू की फिल्म वाइब सिनेमाघरों में बीते दिन रिलीज हुई. इस पिक्चर को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली हो. मगर इसका कंटेंट इतना जबरदस्त है कि ये आजकल आईं कुछ कॉमेडी फिल्मों को भी आराम से फेल कर देती है. मुझे कैसी लगी कुणाल की 'वाइब'?
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में वाइब और दायरा की भिड़ंत हुई. एक फिल्म करीना कपूर, तो दूसरी कुणाल खेमू की है. इस फिल्म को 40 दिनों से चली आ रही हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर से तगड़ा कॉम्पिटीशन मिला. पहले दिन दोनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई की?
कुणाल खेमू ने अपने डेब्यू से ही कॉमेडी जॉनर में तहलका मचा दिया था. लोगों को उनकी कॉमेडी हाल ही में आई अक्षय-अजय की फिल्मों से ज्यादा बेहतर लगी. ऐसे में क्या उनकी नई स्पाई-कॉमेडी फिल्म वाइब ऑडियंस के दिलों में उतरेगी?