बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा, जिसे BPSC Teacher Recruitment Examination यानी TRE 4 के नाम से जाना जाता है, बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रक्रिया है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC द्वारा किया जाता है. TRE 4 के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया की जाती है.
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के लिए अलग-अलग स्तरों पर शिक्षक पद शामिल होते हैं. इनमें प्राथमिक विद्यालय के लिए कक्षा 1 से 5, मध्य विद्यालय के लिए कक्षा 6 से 8, माध्यमिक विद्यालय के लिए कक्षा 9 और 10 तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए कक्षा 11 और 12 के शिक्षक पद शामिल हो सकते हैं. भर्ती में विषय और स्कूल स्तर के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की जाती है.
TRE 4 से जुड़ी उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लगभग 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रस्तावित है. हालांकि, पदों की अंतिम संख्या, विषयवार रिक्तियां और अन्य विवरण BPSC की आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर तय किए जाते हैं.
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद और कक्षा स्तर के अनुसार अलग-अलग होती है. प्राथमिक स्तर के पदों के लिए 12वीं या स्नातक के साथ D.El.Ed जैसी शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता की जरूरत हो सकती है. वहीं, उच्च कक्षाओं के शिक्षक पदों के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ B.Ed या संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता मांगी जा सकती है.
पात्रता परीक्षा भी शिक्षक पद के स्तर के अनुसार निर्धारित होती है. प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए CTET या BTET की आवश्यकता हो सकती है, जबकि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के पदों के लिए STET उत्तीर्ण होना जरूरी हो सकता है.
आयु सीमा भी पद और आरक्षण श्रेणी के अनुसार तय की जाती है. कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष या 21 वर्ष निर्धारित हो सकती है, जबकि अधिकतम आयु सीमा बिहार सरकार और BPSC के नियमों के अनुसार लागू होती है.
BPSC TRE 4 की आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उपलब्ध होती है. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले BPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है.
शुरुआत में छात्रों का एक ही मुख्य नारा था कि शिक्षा विभाग TRE 4.0 का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करे. जब छात्र आमरण अनशन पर बैठे, तो दबाव में आकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया. लेकिन नोटिफिकेशन आते ही विरोध का दायरा बढ़ गया. छात्र संगठनों ने 13 मांगें रखीं और उसमें 5 और जोड़ दीं.
पटना के गर्दनीबाग में मंगलवार सुबह से TRE-4 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ गए. लेकिन आंदोलन शुरू होते ही बड़ी अपडेट सामने आई. सूत्रों का दावा है कि BPSC आज शाम तक TRE-4 का विज्ञापन जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि बिहार सरकार दिल्ली और झारखंड जैसे बड़े छात्र आंदोलन से बचना चाहती है.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीचर बहाली के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी. 32 हजार से ज्यादा खाली पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा में देरी से नाराज छात्र मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में धरना देने वाले थे. इससे पहले ही सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया. देखें वीडियो.
बिहार में गजब हो गया. टीचर रिक्र्टूमेंट एग्जाम यानी TRE-4 का विज्ञापन जारी कराने के लिए प्रदर्शन शुरू हुआ. इसके 5 घंटे के भीतर ही BPSC आवेदन का विज्ञापन जारी कर दिया. साफ है कि छात्रों की मांगों पर सरकारों की सुनने की शक्ति जो अब तक कमजोर थी, वो बढ़ने लगी है. बेरोजगार नौजवानों की मांग को अनसुना करना सरकारों के लिए संभव नहीं. इसी पर देखें खबरदार.
पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का धरना शुरू होने के साढ़े चार घंटे भी नहीं गुजरे कि बीपीेेएससी ने विज्ञापन निकाल दिया. 1 सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. BPSC ने कुल 32, 388 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ऐसे में सवाल है कि दिल्ली, रांची में आंदोलन के डर ने बिहार सरकार को छात्रों की मांगें मानने मजबूर किया? देखें दंगल.
यह कदम लाखों बीएड और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है, जो TRE-4 से पहले STET कराने की मांग कर रहे थे. परीक्षा की तिथियां, सिलेबस और अन्य विवरण विज्ञप्ति में शामिल होंगे. यह फैसला अभ्यर्थियों के लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद लिया गया है, जिससे वे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.
बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया TRE-4 की वैकेंसी जारी होने से पहले स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं.
दिल्ली और रांची के बाद अब बिहार में भी छात्र आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है. मंगलवार से पटना के गर्दनीबाग में TRE-4 शिक्षक भर्ती समेत लंबित परीक्षाओं के अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में युवा सड़क पर हैं. मांग साफ है, TRE-4 का विज्ञापन तुरंत जारी हो, नहीं तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें. पांच दिन का अल्टीमेटम देकर विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी गई है.