शाहरुख खान, क्रिकेटर
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) तमिलनाडु के एक भारतीय क्रिकेटर हैं. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं (Shahrukh plays for Punjab Kings) . 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर शाहरुख को पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में बनाए रखा (Shahrukh price in 2022 IPL auction) .
शाहरुख खान का जन्म 27 मई 1995 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ था. खान ने 27 फरवरी 2014 को तमिलनाडु के लिए 2013-14 विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. उन्होंने 6 दिसंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया. खान तमिलनाडु की उस टीम का हिस्सा थे जो 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चैंपियन बनने के दौरान पूरे सीजन में अजेय रही (Shahrukh Khan domestic cricket career).
फरवरी 2021 में, खान को 2021 आईपीएल में पंजाब किंग्स ने खरीदा गया था. उन्होंने 12 अप्रैल 2021 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया. क्रिस गेल ने उन्हें पहला आईपीएल कैप पहनाया था (Shahrukh Khan IPL Debut).
जनवरी 2022 में, खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20आई टीम में बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल किया था.
आईपीएल में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिस पर हर साल किसी ना किसी टीम ने करोड़ों खर्च कर भरोसा जताया, लेकिन मैदान पर यह खिलाड़ी उम्मीदों पर कभी खरा नहीं उतर सका. इस खिलाड़ी ने पिछले 6 सालों में करोड़ों कमाए, लेकिन फ्रेंचाइजी टीमों को पूरा फायदा कभी नहीं मिला.
IPL 2026 में अश्विनी कुमार ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 4 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई. 24 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपनी यॉर्कर और स्लोअर बॉल से बल्लेबाजों को चौंकाया और टीम के लिए ट्रम्प कार्ड बनकर उभरे.
Punjab Kings vs Gujarat Titans IPL Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मंगलवार (31 मार्च) को मैच नंबर 4 गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में हुआ. जहां पंजाब की टीम ने रोमांचक अंदाज में 3 विकेट से जीत दर्ज की.
धुरंधर 2 अब सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की मशीन बन चुकी है. इस वीकेंड ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है. रणवीर सिंह शाहरुख के टॉप रिकॉर्ड्स तोड़े जा रहे हैं. और धुरंधर 2 हर दिन कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बना रही है, जो कभी नहीं बने.
2 नवंबर को शाहरुख खान 59 साल के हो जाएंगे. सूत्रों का दावा है कि शाहरुख इस खास अवसर पर अपकमिंग फिल्म किंग का ऐलान करेंगे. मूवी में एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान संग स्क्रीन शेयर करेंगे. यकीनन किंग खान फैंस को उनके फेवरेट एक्टर के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है.
यह साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में दर्ज हो चुका है. लंबे इंतजार के बाद इस साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने बंपर कमाई की है. 'पठान' से लेकर 'जवान' तक ने कमाई के कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं. इस साल का अंतिम महीना तो ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. दिसंबर में बॉलीवुड की 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में सेंगोल की स्थापना कर दी है. 26 मई को उन्होंने ट्विटर पर नए संसद का वीडियो शेयर करते हुए अपील की थी कि लोग इस वीडियो को अपनी आवाज दें. इस वीडियो को शाहरुख, अक्षय सहित कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी आवाज दी है.
फैंस पठान के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि पठान का ट्रेलर लीक हो गया है. वीडियो में शाहरुख फुल ऑन एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. आखिर सच क्या है आइए जानते हैं.