scorecardresearch
 

लिव-इन में थीं संचिता उगले? को-एक्टर का दावा- बॉयफ्रेंड की वजह से था तनाव, मदद ले रही थी

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. को-एक्टर उज्जवल शर्मा ने अफेयर की खबरों को गलत बताते हुए दावा किया कि संचिता किसी और को डेट कर रही थीं और लिव-इन में भी रह रही थीं.

Advertisement
X
संचिता उगले संग था उज्जवल का अफेयर (Photo: Screengrab)
संचिता उगले संग था उज्जवल का अफेयर (Photo: Screengrab)

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की आत्महत्या की खबर ने सभी को सदमा सा दे दिया है. 22 की उम्र में उन्होंने 14 जून को सुसाइड कर लिया. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी जान क्यों दी, इसके पीछे की वजह क्या थी, वो किस बात से परेशान थीं- इसकी कोई वजह निकलकर सामने नहीं आई है. लेकिन इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई हैरान है कि आखिर एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया.

लिव-इन में थीं संचिता?

इस बीच संचिता के को-एक्टर उज्जवल शर्मा संग अफेयर की भी खबर सामने आ रही थीं. हालांकि इनपर एक्टर ने तुरंत सफाई दी और इसे गलत बताया. 

टेली चक्कर से खास बातचीत में उज्ज्वल ने कहा- हमारे अफेयर की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. हम कभी रिलेशनशिप में नहीं थे. दरअसल, वो किसी और को डेट कर रही थी और बताया जाता है कि उसी के साथ रह भी रही थी. मेरी उससे काफी समय से बात नहीं हुई है, करीब दो से ढाई महीने हो गए हैं. फिलहाल मैं अपने होमटाउन में हूं और लंबे समय से उसके संपर्क में भी नहीं था.

उन्होंने आगे कहा- वो अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थी और मदद भी ले रही थी. प्रोडक्शन हाउस ने भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए इलाज और जरूरी सहायता दिलाने में मदद की थी. जो कुछ भी हुआ है, वो बेहद दुखद और चौंकाने वाला है. मुझे भी इसकी जानकारी थोड़ी देर पहले ही मिली.

Advertisement

संचिता की मौत से सदमे में को-एक्टर्स

टीवी इंडस्ट्री अभी भी इस दुखद खबर से उबरने की कोशिश कर रही है. दोस्त, को-एक्टर्स  और फैंस एक ऐसी यंग एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं, जिसकी जिंदगी बेहद कम उम्र में ही खत्म हो गई. फिलहाल उनकी मौत की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और परिवार और संबंधित अधिकारियों की ओर से और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

इस बीच, टेली चक्कर ने 'साजन घर' के एक्टर उत्कर्ष कोहली से भी बात की, जिन्होंने शो में विवान का किरदार निभाया था, और इस घटना पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही. अपना दुख जाहिर करते हुए उत्कर्ष ने कहा- मुझे इस बारे में एक दोस्त से पता चला. ये सब बहुत अचानक हुआ है. यकीन करना मुश्किल है और यह बेहद दुखद है.

संचिता के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा- वो बहुत खुशमिजाज और प्रोफेशनल लड़की थी. वो काफी छोटी उम्र की थी, इसलिए हमारी ज्यादा गहरी दोस्ती नहीं हो पाई. वो कुछ निजी परेशानियों से गुजर रही थी, लेकिन मैं इतना करीब नहीं था कि उनसे उन बातों पर चर्चा कर पाता. ये सच में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

संचिता कुमकुम भाग्य, साजन घर जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी थीं. वो विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी नजर आई थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement