टीवी इंडस्ट्री में इस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने घर में सुसाइड कर लिया. 14 जून को उनका शरीर उनके घर नालासोपारा में मृत पाया गया. हालांकि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है. संचिता के जाने से हर कोई हैरान-परेशान है.
संचिता उगले बहुत कम उम्र में बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुकी थीं. बतौर मेन-लीड हीरोइन उन्हें टीवी शो मिलने लगे थे. दंगल टीवी पर उनका शो दिलवाली दूल्हा ले जाएगी भी आता था, जिसमें उनकी अपने को-स्टार सौरब बेदी से काफी बनती थी. मगर अब संचिता के जाने से सौरब काफी दुखी हैं.
संचिता के जाने पर क्या बोले सौरब?
सौरब का एक वीडियो वायरल हुआ जहां वो पैपराजी से बातचीत करते नजर आए. उनसे पूछा गया कि उनकी आखिरी बार संचिता से कब बात हुई थी? तो एक्टर ने आज यानी 15 जून को बताया कि उनकी बात एक्ट्रेस से परसो (13 जून) हुई थी. उन्हें आज सुबह ही उनके निधन की खबर मिली. सौरब ने ये भी कहा कि वो उनके घर भी जाएंगे, और परिवार वालों से भी मिलेंगे.
इसी दौरान सौरब से उनकी मन:स्थिति के बारे में भी कमेंट किया. उन्होंने कहा कि संचिता अपने आखिरी दिनों में काफी परेशान चल रही थीं. उनका यूं चले जाना सौरब के लिए काफी शॉकिंग था. लेकिन अब एक्टर ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए बताया कि संचिता की परेशानी वाली बात का मतलब कुछ और था.
क्यों सौरब को देनी पड़ी सफाई?
इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर करके उन्होंने संचिता के बारे में कही बातों पर स्टेंटमेट देते हुए कहा- मेरे पास बहुत सारे पैप्स बात करने आए, आप सभी लोगों के सवाल नहीं सुनते हैं. जो आपके पास, आपको रिकॉर्ड कर रहे होते हैं, आप उन्हीं के सवाल सुनते हैं. तो उनमें से एक आदमी था जो पीछे से मुझसे पूछ रहा था कि वो आपको कॉल क्यों कर रही थी?
'क्योंकि मैंने कहा था कि संचिता मुझे बहुत टाइम से कॉल कर रही है और तब मैं शहर से बाहर था. तब वो बोला कि आपको कॉल करके क्या बता रही थी? मैंने कह दिया कि भाई परेशान होगी. तो यार हर चीज का गलत मतलब मत निकाला करो. इतना बेवकूफ और बेदिल मैं नहीं हूं. हर बार होता है जवाब देने का मन नहीं करता, जब इतनी बड़ी चीज हो जाती है. आप नीचे कमेंट कर रहे हो. तुम्हें पता है वो मेरी कितनी अच्छी दोस्त थी? सुबह से मैं उसके घर कितने कॉल कर चुका हूं? तो कुछ समझा करो.'
बात करें संचिता उगले की, तो उन्हें कुमकुम भाग्य, वाघले की दुनिया, जैसे हिट शोज में देखा गया है. इसके अलावा वो विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा में नजर आई थीं.