राधिका आप्टे, अभिनेत्री
राधिका आप्टे (Radhika Apte, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री हैं. वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं, साथ ही तमिल, मराठी, तेलुगु, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों भी में नजर आती हैं. आप्टे ने अपना अभिनय करियर थिएटर से शुरू किया और साल 2005 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी! (Vaah! Life Ho Toh Aisi!) के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की (Radhika Apte Debut in Film).
राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को वेल्लोर, तमिलनाडु (Vellore, Tamil Nadu) में हुआ था (Radhika Apte Date of Birth). उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक न्यूरोसर्जन और मां भी एक डॉक्टर हैं (Radhika Apte Parents). राधिका ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से अर्थशास्त्र और गणित से स्नातक की है (Radhika Apte Education). आप्टे ने 2012 में लंदन के संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की है (Radhika Apte Husband).
आप्टे की मुख्य फिल्मों में बदलापुर, हंटरर, मांझी - द माउंटेन मैन (Manjhi The Mountain Man), फोबिया, तमिल फिल्म कबाली ( Kabali, 2016), पैड मैन (Pad Man, 2018), बाजार (2018), अंधाधुन (Andhadhun, 2018) और शोर इन द सिटि शामिल हैं. 2018 में, आप्टे ने ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) पर रिलीज हुई तीन फिल्म लस्ट स्टोरीज (Lust Stories), सीरीज सेक्रेड गेम्स (Sacred Games), हॉरर सीरीज घोल (Ghoul), और 2021 की ओके कंप्यूटर (Ok Computer) में अभिनय किया. उनके काम के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार (Radhika Apte, International Emmy Award) के लिए नामांकित किया गया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने ऐसी फिल्मों के खिलाफ आवाज उठाई है जो जुनून और पावर को रोमांटिक बनाती हैं. उन्होंने कहा कि कंट्रोल और जबरदस्ती के समझौते को कभी भी प्यार या पैशन नहीं समझना चाहिए.
राधिका आप्टे की फिल्म 'साली मोहब्बत' की चर्चा हर जगह हो रही है,फिल्म के प्रमोशन में बिजी राधिका ने बताया कि उनकी जिंदगी में भी एक समय ऐसा आ चुका है, जब उन्होंने भी पैसों के लिए काम किया है.
राधिका आप्टे साउड फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीशेम हो चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने एक्सपीरियंस पर बात की और बताया कि उनपर इसका कितना गहरा असर हुआ था.
राधिका आप्टे ने कहा मैं एक दिन होटल में खाना खा रही थी उस दिन फोन पर शाहरुख खान का एक मिस कॉल आया था.
राधिका आप्टे ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि कुछ किलो वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें एक फिल्म का रोल गंवाना पड़ा था. जिसकी वजह से उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी.
राधिका आप्टे ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के अनुभव शेयर किया. उन्हें लिंगभेद और बदतमीजी का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें सेट पर अकेली महिला होने के नाते कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके शरीर पर कमेंट किए जाते थे.
इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' के प्रोड्यूसर्स द्वारा उनके और उनकी मां के साथ किए गए बुरे बर्ताव के बारे में बात की.
एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग से सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि आखिरकार इस टॉपिक पर बात शुरू हो गई है. राधिका खुद एक नई मां हैं. उन्हों ने कहा, 'मैं अब काम नहीं कर पाऊंगी जब तक कि प्रोड्यूसर्स 12 घंटे की शिफ्ट से सहमत न हों.'
राधिका ने डायरेक्टर महेश मांजरेकर की 2005 में आई फैंटसी कॉमेडी फिल्म 'वाह लाइफ हो तोह ऐसी' में सपोर्टिंग रोल किया था. उन्होंने अपने करियर की निराशाजनक शुरुआत के लिए प्रोड्यूसर संगीता अहिर को जिम्मेदार ठहराया. एक्ट्रेस का कहना हैं कि वे अपनी पहली फिल्म को भूल जाना चाहती हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी सारी वेब सीरीज और फिल्में इस वीकेंड आ रही हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. वैसे भी साल का एंड है, सेलिब्रेशन तो बनता ही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में महिलाओं को जिस तरह से दिखाया जाता है, उस पर खुलकर बात की. उनका कहना है कि इस तरह के सीन्स से कम उम्र में उन पर बहुत असर डाला.
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने कहा कि वे इससे 'बेहद परेशान' हैं. उनका मानना है कि क्रूरता दिखाने की होड़ अब महत्वपूर्ण कहानी कहने को पूरी तरह निगल रही है. राधिका ने कोरोना काल के बाद की उस दिशा पर खुलकर चिंता जताई, जिसमें तमाशा जरूरी हो गया है और संवेदनशीलता गायब हो गई है.
एक्ट्रेस राधिका आप्टे का कहना है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री नई मदर्स के लिए उतनी सपोर्टिव नहीं है. राधिका आप्टे ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का शेड्यूल बहुत अनिश्चित होता है. उनका ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब दीपिका पादुकोण ने भी 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी.
एक्ट्रेस राधिका ने कहा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री नई मदर्स के लिए उतनी सपोर्टिव नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग के अनिश्चित शेड्यूल के कारण भारत में काम करना बहुत मुश्किल हो जाएगा.
शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. राधिका आप्टे इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. इसके अलावा एक यूजर की पोस्ट वायरल हुई है, जिसने पंकज त्रिपाठी की कल्पना बाबूराव के किरदार में की है.
राधिका आप्टे इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने दिसंबर 2024 में बेटी का स्वागत किया था. ये उनका और पति बेनेडिक्ट टेलर का पहला बच्चा है.
एक्ट्रेस राधिका आप्टे की बाफ्टा नॉमिनेटेड फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' 30 मई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर राधिका आप्टे ने इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बात की हैं. उन्होंने कहा कि ये उनका अब तक का सबसे डेरिंग प्रोजेक्ट था.
मडर्स-डे 2025 के मौके पर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारें में जानिए जो मां के रुप में अपना पहला मदर्स-डे सेलिब्रेट कर रही हैं.
ऐसा नहीं है कि फीमेल कैरेक्टर्स पहले कभी एक्शन एंटरटेनर या गैंगस्टर फिल्मों में डार्क या 'रॉ' अंदाज में नहीं दिखे. लेकिन इधर कुछ समय से फीमेल किरदारों को लेकर 'गैंगस्टर' ड्रामा स्टाइल या खून-खराबे भरी, रॉ एक्शन वाली एक्शन फिल्मों पर अचानक से काफी लाइमलाइट नजर आ रही है.
अपने नए इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने अपनी बदलती बॉडी, मुश्किल प्रेग्नेंसी और जिंदगी में हुए बदलाव के बारे में बात की है. साथ ही उन्होंने मैटर्निटी फोटोशूट भी शेयर किया. अपनी डिलीवरी से एक हफ्ते पहले राधिका ने ये फोटोशूट करवाया था, जिसमें उनके नेकेड बेबी बंप को देखा जा सकता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे जल्द ही मां बनने वाली हैं. कपल शादी के 12 साल बाद नए मेहमान का वेलकम करने वाला है. हालांकि एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें कभी मां बनना ही नहीं था, ना ही वो इस गुड न्यूज को कभी शेयर करना चाहती थीं.