हरियाणा के नूंह जिले में 'जीवित समाधि' स्टंट के दौरान 27 वर्षीय कलाकार दीपक की दम घुटने से मौत हो गई. फरीदाबाद निवासी दीपक को प्रदर्शन के तहत बोरी में बंद कर गड्ढे में दफनाया गया था, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका. साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में दम घुटना मौत की वजह लग रही है.
हरियाणा के नूंह में फिरोजपुर झिरका के रावली बांध क्षेत्र में पुलिस और कथित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई. आरोपी जमशेद के दोनों पैरों में गोली लगी. पुलिस ने तीन गाय, देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.
हरियाणा के नूंह में थार और ट्रैक्टर को रस्सी से बांधकर खतरनाक स्टंट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए युवाओं से ऐसे स्टंट न करने की अपील की.
हरियाणा के नूंह के तावडू में एसआईआर फॉर्म भरने आई एक विधवा महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.
55 मोबाइल फोन जमीन पर पटके गए, स्क्रीन टूटीं और साथ ही अपराध की दुनिया से नाता तोड़ने का ऐलान भी हुआ. हरियाणा के नूंह जिले के सूखपुरी गांव में युवाओं ने चौपाल पर खड़े होकर ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.
हरियाणा के नूंह में एक 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. सबसे बड़ी बात इस कृत्य को अंजाम लड़की के पड़ोस में किराना की दुकान संचालित करने वाले और उसके दोस्तों ने दिया.
हरियाणा के नूंह जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 58 गांवों को निगरानी में रखा है. सरपंचों को नोटिस जारी कर साइबर अपराधियों को संरक्षण देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. पढ़ें पूरी कहानी.
नूंह जिले में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 60 गांवों को हॉटस्पॉट के तौर पर पहचान की है. इन गांवों के सरपंचों और प्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर सहयोग मांगा गया है. पुलिस का कहना है कि फर्जी बैंक खाते और दस्तावेजों का दुरुपयोग साइबर अपराध में किया जा रहा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
हरियाणा के नूंह जिले के सिंगार गांव में बकरीद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. मारपीट में गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही है.
हरियाणा के नूंह जिले में SBI बैंक मैनेजर मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. उनका शव दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा पुल के नीचे खड़ी कार में मिला. उनकी मौत कैसे हुई? इसकी जांच पुलिस कर रही है.
हरियाणा के नूंह में अपहरण केस में दबिश देने गई जालौन पुलिस टीम का भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में दो दरोगा, दो सिपाही और एक वादी समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब टीम कार्रवाई के बाद लौट रही थी.
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर आरोपी जाहिर पुत्र यूनुस को गिरफ्तार किया है.
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.
हरियाणा के नूंह जिले के मेवात इलाके में मेघालय पुलिस की टीम पर हमला कर एटीएम लूट के आरोपी राहुल खान को छुड़ाने की कोशिश की गई. भीड़ ने पुलिस वाहन घेरकर हथियार छीनने का प्रयास किया. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.
हरियाणा के नूंह में दिल्ली मुंबई बड़ोदा एक्सप्रेस वे पर एक बड़े ट्रक का खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रक को लेफ्ट तथा राइट जिगजैग करते हुए चला रहा है.
हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर एक बड़े ट्रक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रक चालक को बेहद जोखिम भरे तरीके से एक्सप्रेसवे पर चला रहा था, जिसमें वह कभी ट्रक को बायीं ओर तो कभी दायीं ओर ले जाता नजर आया. देखें वीडियो.
हरियाणा के नूंह में साइबर ठगी मामले में पुलिस की दबिश के दौरान एक आरोपी छत से कूद गया. छलांग लगाने से उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया. उसे नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच में आरोपी का नाम फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करने और कमीशन पर कैश निकालने वाले नेटवर्क से जुड़ा मिला है.
हरियाणा के नूंह एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसके कारण दो ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगाया और पांच वाहन आपस में भिड़ गए. इस टक्कर में डंपर और कंटेनर में तेज आग लग गई, जिससे दोनों वाहन चालकों की जलकर मौत हो गई.
नूंह जिले के तावडू उपमंडल में कुंडली–मानेसर–पलवल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव सबरस और गुढ़ी के बीच सुबह करीब आठ बजे अचानक हुए इस हादसे में पांच भारी वाहन आपस में टकरा गए.
हरियाणा के नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान गेंद खेत में जाने पर दो समूहों के बीच विवाद भड़क गया. पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए. पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया और 66 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में नामजद किया. आरोपी फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में हैं.