scorecardresearch
 
Advertisement

India vs Netherlands T20 WC: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया, शिवम दुबे रहे हीरो

aajtak.in | अहमदाबाद | 18 फरवरी 2026, 10:53 PM IST

India vs Netherlands T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार (18 फरवरी) को भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की. भारत पहले ही सुपर-8 के लिए क्वाल‍िफाई कर चुका है.

India vs Netherlands Score India vs Netherlands Score
10:50 PM (एक महीने पहले)
शिवम दुबे को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो वेस्ट इंडीज और इटली के बीच सुबह 11.00 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
10:47 PM (एक महीने पहले)
194 रनों की इस रन चेज में मैक्स ओडॉड (20) और मिचेल लेविट (24) ने शुरूआती पांच ओवर में सम्भलकर खेलते हुए 33 रन जोड़े लेकिन पॉवर प्ले के आखिरी और अपने स्पेल के पहले ओवर में आते हुए वरुण ने ओडॉड का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा| उसके बाद मध्य क्रम में बास डी लीडे (33), कॉलिन एकरमैन (23) और फिर लोअर ऑर्डर में जैच लायन-कैशेट (26) और नूह क्रॉस (25) के बल्ले से रन्स तो आये लेकिन वो टीम की जीत के लिए काफी नहीं था| इस बीच भारतीय कप्तान ने अपने सभी गेंदबाजों को एक-एक कर गेंदबाजी में मौका दिया और शायद ऐसा व्यतीत हो रहा था कि वो अगले मैच के लिए सबको अभ्यास करा रहे हों| हाँ इस बीच नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों की तरफ से काफी सारे शानदार शॉट्स देखने को मिले लेकिन वो आखिर में लक्ष्य से 17 रन दूर रह गए|
10:47 PM (एक महीने पहले)
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत फिर से खराब रही थी| टॉप ऑर्डर में एक बार फिर से अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे थे| मध्य क्रम में तिलक वर्मा (31) और सूर्यकुमार यादव (34) के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई और उसके बाद शिवम दुबे (66) और हार्दिक पंड्या (30) ने 76 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को इस काली मिट्टी वाली सतह पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया|
10:47 PM (एक महीने पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत दर्ज की है| टॉस आज भारत के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला किया था जो सही साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 193 रनों के जवाब में नीदरलैंड्स की टीम की बल्लेबाजी आज चली लेकिन टीम को फिनिशिंग लाइन के पार नहीं लेकर जा सकी| नीदरलैंड्स टीम के लिए इस रन चेज में बास डी लीडे ने सबसे अधिक 33 रनों की पारी खेली|
10:36 PM (एक महीने पहले)
Score 176/7
Batsman लोगन वैन बीक 4(2b 1*4 0*6)
Bowler शिवम दुबे 3-0-35-2
19.6: लोगन वैन बीक को शिवम दुबे, चौका तो मिलेगा लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत ने 17 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| ड्राइव किया गेंद को गैप में जिसके बाद बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
10:36 PM (एक महीने पहले)
19.5: लोगन वैन बीक को शिवम दुबे, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
10:35 PM (एक महीने पहले)
19.4: जैच लायन-कैशेट को शिवम दुबे, आउट!! कैच आउट!! कॉट वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड शिवम दुबे| इस बार लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर कैच पकड़ा जाएगा| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| जोर से सामने की तरफ शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| बल्ले से लगकर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर ने उसके नीचे आते हुए उसे लपक लिया है| 172/7 नीदरलैंड्स|
10:34 PM (एक महीने पहले)
19.3: जैच लायन-कैशेट को शिवम दुबे, एक और कैच छूटा है यहाँ पर| इस बार डीप पॉइंट से आगे भागते हुए आ रहे तिलक ने कैच टपका दिया है| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| उसपर शॉट खेला जो हवा में चला गया| फील्डर ने आगे की तरफ आते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया है|
10:33 PM (एक महीने पहले)
19.2: जैच लायन-कैशेट को शिवम दुबे, 2 रन मिला है कैच ड्रॉप के बाद| शॉर्ट कवर्स से उल्टा भागते हुए स्काई ने उसे पकड़ना चाहा लेकिन लॉन्ग ऑफ़ से आगे आ रहे रिंकू से टकरा गए और इस बीच कैच छूट गया| वाइड यॉर्कर गेंद पर शॉट खेला था जो मिस टाइम हो गया था|
10:32 PM (एक महीने पहले)
19.1: जैच लायन-कैशेट को शिवम दुबे, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को खेला| गैप में गई जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
10:31 PM (एक महीने पहले)
Score 166/6
Batsman नूह क्रॉस 25(12b 5*4 0*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 3-0-40-1
18.6: नूह क्रॉस को हार्दिक पंड्या, चौका! अब 6 गेंद पर 28 रन की दरकार है| इसपर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
10:31 PM (एक महीने पहले)
18.5: नूह क्रॉस को हार्दिक पंड्या, चौका! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा स्क्वायर लेग की ओर सीमा रेखा पार कर गई|
10:30 PM (एक महीने पहले)
18.4: नूह क्रॉस को हार्दिक पंड्या, 2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
10:29 PM (एक महीने पहले)
18.3: जैच लायन-कैशेट को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक रन मिला है|
10:29 PM (एक महीने पहले)
18.2: जैच लायन-कैशेट को हार्दिक पंड्या, छक्का!!! छोटी गेंद पर एक कड़क शॉट खेला है कवर्स बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
10:28 PM (एक महीने पहले)
18.1: नूह क्रॉस को हार्दिक पंड्या, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
10:26 PM (एक महीने पहले)
Score 148/6
Batsman जैच लायन-कैशेट 13(10b 1*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 3-0-22-0
17.6: जैच लायन-कैशेट को अर्शदीप सिंह, चौका!! अब 12 गेंद पर 46 रन की दरकार है| इस बार अपने लिए रूम बनाया लेंथ गेंद को परखा और वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
10:26 PM (एक महीने पहले)
17.5: नूह क्रॉस को अर्शदीप सिंह, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| चौका रोक दिया सामने वाली विकेट ने यहाँ पर| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| सामने की तरफ शॉट खेला जो विकटों से टकरा गया है| दूर गई गेंद जहाँ से एक रन आ गया है|
10:25 PM (एक महीने पहले)
17.4: जैच लायन-कैशेट को अर्शदीप सिंह, इस बार सिंगल से काम चलाया गया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
10:24 PM (एक महीने पहले)
17.3: नूह क्रॉस को अर्शदीप सिंह, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग विकेट्स थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई गेंद जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया है|
10:23 PM (एक महीने पहले)
17.2: नूह क्रॉस को अर्शदीप सिंह, चौका!!! रिवर्स लैप शॉट खेला है और एबी डी विलियर्स की याद दिला दी है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुलर गेंद| बल्लेबाज़ ने अपना ग्रिप बदलते हुए रिवर्स लैप शॉट को इस्तेमाल में लाया, नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है|
10:22 PM (एक महीने पहले)
17.1: जैच लायन-कैशेट को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! छोटी लेंथ लेंथ पर डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
10:21 PM (एक महीने पहले)
Score 136/6
Batsman नूह क्रॉस 9(5b 2*4 0*6)
Bowler वॉशिंगटन सुंदर 4-0-36-0
16.6: नूह क्रॉस को वॉशिंगटन सुंदर, चौका! एक बार ऑफ़ साइड तो इस बार लेग साइड पर बाउंड्री हासिल की है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| 18 गेंद पर 58 रन की दरकार है|
10:20 PM (एक महीने पहले)
16.5: नूह क्रॉस को वॉशिंगटन सुंदर, चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
10:20 PM (एक महीने पहले)
16.4: जैच लायन-कैशेट को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10:20 PM (एक महीने पहले)
16.3: नूह क्रॉस को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल यहाँ भी मिलेगा| गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
10:19 PM (एक महीने पहले)
16.2: नूह क्रॉस को वॉशिंगटन सुंदर, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
10:19 PM (एक महीने पहले)
16.1: जैच लायन-कैशेट को वॉशिंगटन सुंदर, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
10:18 PM (एक महीने पहले)
Score 125/6
Batsman नूह क्रॉस 0(1b 0*4 0*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 3-0-17-1
15.6: नूह क्रॉस को जसप्रीत बुमराह, डॉट बॉल के साथ जस्सी के ओवर की समाप्ति हुई है| जड़ में डाली गई गेंद| इसपर क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया है|
10:18 PM (एक महीने पहले)
नूह क्रॉस नए बल्लेबाज हैं...
10:17 PM (एक महीने पहले)
15.5: स्कॉट एडवर्ड्स को जसप्रीत बुमराह, आउट!!! क्लीन बोल्ड!! बूम-बूम बुमराह यू ब्यूटी!! 15 रन बनाकर स्कॉट एडवर्ड्स बने जसप्रीत बुमराह का पहला शिकार| विकेट लाइन पर तेज गति से डाली गई गेंद| उसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर स्वीप करने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को बीट करते हुए सीधा स्टम्प्स को उड़ा गई गेंद और बूम| 125/6 नीदरलैंड्स|
10:16 PM (एक महीने पहले)
15.4: जैच लायन-कैशेट को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! इन स्विंगर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल कर लिया है|
10:16 PM (एक महीने पहले)
15.3: स्कॉट एडवर्ड्स को जसप्रीत बुमराह, लोअर गेंद यहाँ पर डाली गई| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखा था| इसपर फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला है|
10:15 PM (एक महीने पहले)
15.2: स्कॉट एडवर्ड्स को जसप्रीत बुमराह, चौका!!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने अपना ग्रिप बदलते हुए स्विच हिट शॉट को इस्तेमाल में लाया| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकली गेंद, नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है|
10:14 PM (एक महीने पहले)
15.1: जैच लायन-कैशेट को जसप्रीत बुमराह, सिंगल के साथ ओवर का आगाज किया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर लॉन्ग ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
10:13 PM (एक महीने पहले)
Score 118/5
Batsman जैच लायन-कैशेट 3(3b 0*4 0*6)
Bowler वॉशिंगटन सुंदर 3-0-25-0
14.6: जैच लायन-कैशेट को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| 30 गेंद पट 76 रन की दरकार है|
10:13 PM (एक महीने पहले)
14.5: स्कॉट एडवर्ड्स को वॉशिंगटन सुंदर, इस बार सुंदर ने अपनी लेंथ को थोड़ा छोटा रखा था| स्कॉट ने इसपर मिड विकेट की ओर खेला पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला है|
10:12 PM (एक महीने पहले)
14.4: जैच लायन-कैशेट को वॉशिंगटन सुंदर, इस बार भी स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका इस फ्लिक शॉट पर मिल पाया है|
10:12 PM (एक महीने पहले)
14.3: स्कॉट एडवर्ड्स को वॉशिंगटन सुंदर, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| लेग साइड पर उसे खेला है| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बना है|
10:11 PM (एक महीने पहले)
14.2: जैच लायन-कैशेट को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
10:11 PM (एक महीने पहले)
14.1: स्कॉट एडवर्ड्स को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक रन मिला है|
10:08 PM (एक महीने पहले)
अब क्रीज पर आये हैं...
10:07 PM (एक महीने पहले)
Score 112/5
Batsman बास डी लीडे 33(23b 3*4 1*6)
Bowler शिवम दुबे 2-0-25-1
13.6: बास डी लीडे को शिवम दुबे, आउट!! कैच आउट!! कॉट वरुण चक्रवर्ती बोल्ड शिवम दुबे| एक और विकेट का पतन हुआ है| वाइड यॉर्कर का प्लान काम कर गया| 33 रन बनाकर बास डी लीडे बने शिवम दुबे का पहला शिकार| शॉर्ट थर्ड मैन पर चक्रवर्ती की गोद में चला गया कैच जिसे लपक लिया गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद पर दूर से ऑफ़ साइड पर शॉट खेलना चाहा| इस वजह से आउट साइड एज लेकर फील्डर की गोद में चली गई गेंद| 112/5 नीदरलैंड्स| 36 गेंद पर 82 रन की दरकार है|
10:06 PM (एक महीने पहले)
13.5: बास डी लीडे को शिवम दुबे, फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
10:06 PM (एक महीने पहले)
13.4: बास डी लीडे को शिवम दुबे, 2 रन मिलेगा इस बार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला| फील्डर तेजी से उसे लपकने गए लेकिन उनेक आगे गिरी गेंद| हाथों से लगकर दूर गई गेंद जिसकी वजह से दो रन मिल गया है|
10:05 PM (एक महीने पहले)
13.3: बास डी लीडे को शिवम दुबे, छक्का!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गए| लेंथ को परखा और लॉन्ग ऑन के ऊपर से थप्पड़ शॉट लगाया और छह रन के लिए उसे भेज दिया है|
10:05 PM (एक महीने पहले)
13.2: स्कॉट एडवर्ड्स को शिवम दुबे, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला गया है|
10:04 PM (एक महीने पहले)
13.1: स्कॉट एडवर्ड्स को शिवम दुबे, चौका!!! करारा शॉट स्क्वायर लेग के ऊपर से चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| पहले ही ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉट लगा दिया है|
10:02 PM (एक महीने पहले)
Score 99/4
Batsman बास डी लीडे 25(19b 3*4 0*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 3-0-14-3
12.6: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया गया है|
10:02 PM (एक महीने पहले)
12.5: स्कॉट एडवर्ड्स को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल यहाँ भी मिल जायेगा| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
10:01 PM (एक महीने पहले)
12.4: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
10:01 PM (एक महीने पहले)
12.3: स्कॉट एडवर्ड्स को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| हैट्रिक से चूक गए वरुण| ऑफ़ स्पिन थी| लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और पॉइंट से सिंगल हासिल किया है|
10:01 PM (एक महीने पहले)
स्कॉट एडवर्ड्स नए बल्लेबाज हैं...
10:00 PM (एक महीने पहले)
12.2: आर्यन दत्त को वरुण चक्रवर्ती, आउट!!! क्लीन बोल्ड!! दो गेंद दो विकेट आ गई है| अब हैट्रिक पर होंगे वरुण| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| गूगली से गच्चा खा गए| रॉंग वन को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए| लेग साइड पर बड़े शॉट की सोच थी लेकिन सफल नहीं हो पाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा स्टम्प उड़ा गई गेंद और बूम| 94/4 नीदरलैंड्स|
9:59 PM (एक महीने पहले)
आर्यन दत्त अगले बल्लेबाज हैं...
9:58 PM (एक महीने पहले)
12.1: कॉलिन एकरमैन को वरुण चक्रवर्ती, आउट!! कैच आउट!!!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| 49 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| वरुण ने सही समय पर टीम को ब्रेक थ्रू दिलाया है| डीप मिड विकेट पर रिंकू सिंह ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| 23 रन बनाकर कॉलिन एकरमैन बने वरुण चक्रवर्ती का दूसरा शिकार| विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट तरफ स्लॉग किया| मैदान का लम्बा इलाका चुन लिया| हवा में गई गेंद जिसे डीप में लपक लिया गया| 94/3 नीदरलैंड्स|
9:57 PM (एक महीने पहले)
Score 94/2
Batsman बास डी लीडे 22(17b 3*4 0*6)
Bowler शिवम दुबे 1-0-12-0
11.6: बास डी लीडे को शिवम दुबे, चौका!!! डीप में अभिषेक ने भरसक डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए थर्ड मैन की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोर लिया है|
9:56 PM (एक महीने पहले)
11.5: कॉलिन एकरमैन को शिवम दुबे, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
9:56 PM (एक महीने पहले)
11.4: कॉलिन एकरमैन को शिवम दुबे, चौका! वाओ वाट अ शॉट!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर पहले ही शफल कर गए| वहां से बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा है|
9:55 PM (एक महीने पहले)
11.3: कॉलिन एकरमैन को शिवम दुबे, डॉट गेंद!! फिर से वाइड लाइन वाली गेंद को रखा है| ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
9:55 PM (एक महीने पहले)
11.3: कॉलिन एकरमैन को शिवम दुबे, वाइड!!! इस बार बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में बाहर डाल दी गेंद| उसे लीव कर दिया गया| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
9:54 PM (एक महीने पहले)
11.2: बास डी लीडे को शिवम दुबे, बाहर की तरफ डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9:53 PM (एक महीने पहले)
11.1: कॉलिन एकरमैन को शिवम दुबे, कैच ड्रॉप!! 17 के स्कोर पर कॉलिन एकरमैन को मिला जीवनदान| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उसपर हवा में कट शॉट खेला|पॉइंट पर तैनात सुंदर ने छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर डीप में चली गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
9:52 PM (एक महीने पहले)
Score 82/2
Batsman बास डी लीडे 17(15b 2*4 0*6)
Bowler अभिषेक शर्मा 1-0-10-0
10.6: बास डी लीडे को अभिषेक शर्मा, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर शॉट खेलने गए| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन विकेट को मिस करते हुए फाइन लेग की तरफ गई| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
9:52 PM (एक महीने पहले)
10.5: कॉलिन एकरमैन को अभिषेक शर्मा, इस बार सीधी रही गेंद| बल्लेबाज ने उसे परख लिया और लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन से काम चलाया|
9:51 PM (एक महीने पहले)
10.4: कॉलिन एकरमैन को अभिषेक शर्मा, छक्का! टर्न के विपरीत ये शॉट खेला| इस गेंद पर अपने लिए रूम बनाया था| पाले में आई गेंद| स्लॉग किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए है|
9:51 PM (एक महीने पहले)
10.3: बास डी लीडे को अभिषेक शर्मा, इस बार रूम बनाकर गेंद को ऑन साइड पर खेला है| गैप मिला लेग साइड पर जहाँ से एक रन मिला है|
9:51 PM (एक महीने पहले)
10.2: कॉलिन एकरमैन को अभिषेक शर्मा, इस बार विकेट लाइन से गेंद को टर्न कराया है| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
9:50 PM (एक महीने पहले)
10.1: बास डी लीडे को अभिषेक शर्मा, सिंगल से काम चलाया है| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
9:49 PM (एक महीने पहले)
Score 72/2
Batsman बास डी लीडे 15(12b 2*4 0*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 2-0-22-1
9.6: बास डी लीडे को हार्दिक पंड्या, तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| इसपर लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गति से चकमा खाए| इन साइड एज लेकर शरीर से लगी और वहीँ पर रह गई| अब अगली 60 गेंदों पर 122 रन की दरकार है|
9:49 PM (एक महीने पहले)
9.6: बास डी लीडे को हार्दिक पंड्या, वाइड!!! शार्प बाउंसर!!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| काफी ऊपर से निकली इस वजह से वाइड करार दी गई|
9:48 PM (एक महीने पहले)
9.5: बास डी लीडे को हार्दिक पंड्या, चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर इंटो द विकेट डाली गई स्लोवर गेंद| कवर्स की तरफ हवा में शॉट को खेला| फील्डर से काफी दूर से निकल गई गेंद और चौका दे गई है|
9:47 PM (एक महीने पहले)
9.4: कॉलिन एकरमैन को हार्दिक पंड्या, क्विक सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
9:46 PM (एक महीने पहले)
9.3: कॉलिन एकरमैन को हार्दिक पंड्या, छक्का! शानदार शॉट आड़े बल्ले से खेला है यहाँ पर| धीमी गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| पुल किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|
9:46 PM (एक महीने पहले)
9.2: कॉलिन एकरमैन को हार्दिक पंड्या, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ इस गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लैप शॉट लगाने गए लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खा गए| बल्ले को बीट करते हुए कीपर के पास गई गेंद|
9:45 PM (एक महीने पहले)
9.1: बास डी लीडे को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! लेंथ बॉल डाली गई है यहाँ पर| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहां से एक रन मिला है|
9:44 PM (एक महीने पहले)
Score 58/2
Batsman कॉलिन एकरमैन 2(4b 0*4 0*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 2-0-9-1
8.6: कॉलिन एकरमैन को वरुण चक्रवर्ती, एक और बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
9:44 PM (एक महीने पहले)
8.5: कॉलिन एकरमैन को वरुण चक्रवर्ती, फ्रंट फुट डिफेन्स!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
9:43 PM (एक महीने पहले)
8.4: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
9:41 PM (एक महीने पहले)
8.3: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ डी लीडे यहाँ पर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि विकेट्स को हिट कर रही थी लेकिन इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस| स्किड होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर खेलने गए थे| थोड़ा लो रही जिसकी वजह से बीट हुए, फ्रंट पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|
9:41 PM (एक महीने पहले)
8.2: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, चौका!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये बल्लेबाज| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को चिप किया मिड विकेट की तरफ जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9:41 PM (एक महीने पहले)
8.1: कॉलिन एकरमैन को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
9:40 PM (एक महीने पहले)
Score 52/2
Batsman कॉलिन एकरमैन 1(1b 0*4 0*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 1-0-8-1
7.6: कॉलिन एकरमैन को हार्दिक पंड्या, सिंगल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
9:39 PM (एक महीने पहले)
कॉलिन एकरमैन अगले बल्लेबाज हैं...
9:38 PM (एक महीने पहले)
7.5: मिचेल लेविट को हार्दिक पंड्या, आउट!! कैच आउट!! कॉट वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड हार्दिक पंड्या| 16 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 24 रन बनाकर मिचेल लेविट बने हार्दिक पंड्या का पहला शिकार| डीप मिड विकेट पर सुंदर ने सही समय पर छलांग लगाकर कैच को पूरा किया है| अपनी जम्प को सही तरीके से टाइम किया| पुल शॉट खेला गया था जिसे कैच में तब्दील कर दिया है| 51/2 नीदरलैंड्स|
9:37 PM (एक महीने पहले)
7.4: बास डी लीडे को हार्दिक पंड्या, इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कट शॉट इसपर खेला गया| डीप में रिंकू ने भागते हुए गेंद को फील्ड किया जहाँ से एक रन मिला है|
9:37 PM (एक महीने पहले)
7.3: मिचेल लेविट को हार्दिक पंड्या, टैप एंड रन!!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया है| गाइड किया इसे डीप पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
9:36 PM (एक महीने पहले)
7.2: मिचेल लेविट को हार्दिक पंड्या, चौका!! क्रीम्ड ओवर कवर्स!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| स्लोवर गेंद पर एक कड़क ड्राइव किया था|
9:35 PM (एक महीने पहले)
7.1: बास डी लीडे को हार्दिक पंड्या, हार्ड लेंथ लाइन से अपने स्पेल का आगाज किया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
9:34 PM (एक महीने पहले)
Score 44/1
Batsman बास डी लीडे 2(4b 0*4 0*6)
Bowler वॉशिंगटन सुंदर 2-0-19-0
6.6: बास डी लीडे को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ लॉफ्ट किया| फील्डर के काफी आगे गिरी गेंद| टीम के खाते में एक रन जोड़ा गया है|
9:34 PM (एक महीने पहले)
6.5: मिचेल लेविट को वॉशिंगटन सुंदर, टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| लेग साइड पर बल्ले का मुंह बंद करते हुए उसे मोड़ा और एक रन हासिल कर लिया है|
9:33 PM (एक महीने पहले)
6.4: बास डी लीडे को वॉशिंगटन सुंदर, इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को सीधे बल्ले से ढकेला है| डीप में उसे फील्ड किया गाय जहाँ से एक रन का मौका बना है|
9:33 PM (एक महीने पहले)
6.3: मिचेल लेविट को वॉशिंगटन सुंदर, क्विक सिंगल!! धीमी गति से डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को प्लेस किया और फील्डर के आगे से एक रन हासिल किया है| एक ही रन मिला है|
9:32 PM (एक महीने पहले)
6.2: मिचेल लेविट को वॉशिंगटन सुंदर, चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
9:32 PM (एक महीने पहले)
6.1: मिचेल लेविट को वॉशिंगटन सुंदर, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9:31 PM (एक महीने पहले)
Score 36/1
Batsman बास डी लीडे 0(2b 0*4 0*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 1-0-3-1
5.6: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, एक और गेंद जो बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लगी| फ्लिक शॉट नहीं लगा पाये बल्लेबाज और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
9:30 PM (एक महीने पहले)
5.6: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, वाइड!!! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज से दूर रही और कीपर ने उसे पकड़ा| वाइड का इशारा आया है|
9:30 PM (एक महीने पहले)
5.5: बास डी लीडे को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
9:27 PM (एक महीने पहले)
बास डी लीडे अगले बल्लेबाज हैं...
9:26 PM (एक महीने पहले)
5.4: मैक्स ओडॉड को वरुण चक्रवर्ती, आउट!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट! वरुण चक्रवर्ती आये और विकेट लाये| 35 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 20 रन बनाकर मैक्स ओडॉड बने वरुण चक्रवर्ती का पहला शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने इसपर सामने की तरफ जोर से बल्ला चलाया| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए लेग स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 35/1 नीदरलैंड्स|
9:26 PM (एक महीने पहले)
5.3: मैक्स ओडॉड को वरुण चक्रवर्ती, फ्लैटर बॉल थी| क्रीज़ में रहकर गेंद को ऑफ़ साइड पर प्लेस किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
9:26 PM (एक महीने पहले)
5.2: मिचेल लेविट को वरुण चक्रवर्ती, इस बार बल्लेबाज ने अपने लिए रूम बनाया| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
9:25 PM (एक महीने पहले)
5.1: मैक्स ओडॉड को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ़ स्पिन गेंद!! लेग साइड पर शॉट खेला| बल्ले का इनर हाफ लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया है|
9:24 PM (एक महीने पहले)
Score 33/0
Batsman मैक्स ओडॉड 19(15b 2*4 1*6)
Bowler वॉशिंगटन सुंदर 1-0-11-0
4.6: मैक्स ओडॉड को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल के साथ हुई ओवर की स्समाप्ति| विकेट लाइन पर रखी गई गेंद| सीधे बल्ले से फ्रंट फुट पर रहकर गेंद को सामने की तरफ पंच किया, एक रन मिला| 33/0 नीदरलैंड्स| 
9:24 PM (एक महीने पहले)
4.5: मैक्स ओडॉड को वॉशिंगटन सुंदर, 2 रन से ही इस बार काम चलाया है| छोटी डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया है|
9:23 PM (एक महीने पहले)
4.4: मैक्स ओडॉड को वॉशिंगटन सुंदर, छक्का!! लेंथ में छोटी गेंद थी| बल्लेबाज ने उसका फायदा उठाया| उसपर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
9:22 PM (एक महीने पहले)
4.3: मिचेल लेविट को वॉशिंगटन सुंदर, इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
9:22 PM (एक महीने पहले)
4.2: मिचेल लेविट को वॉशिंगटन सुंदर, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने लाइन में आकर उसे सम्मान दे दिया है| कोई रन नहीं होगा|
9:22 PM (एक महीने पहले)
4.1: मैक्स ओडॉड को वॉशिंगटन सुंदर, ऑफ़ स्पिन लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से पुश किया गेंद को सामने की तरफ जहाँ से सिंगल हासिल किया है|
9:22 PM (एक महीने पहले)
चेंज!! वॉशिंगटन सुंदर को अब गेंद थमाई गई है...
9:20 PM (एक महीने पहले)
Score 22/0
Batsman मिचेल लेविट 11(13b 2*4 0*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 2-0-10-0
3.6: मिचेल लेविट को जसप्रीत बुमराह, इस बार धीमी गति से आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा| 22/0 नीदरलैंड्स|
9:20 PM (एक महीने पहले)
3.5: मिचेल लेविट को जसप्रीत बुमराह, फुलर गेंद| लेग स्टम्प लाइन के बाहर थी| फ्लिक लगाने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| ऑन साइड पर गई गेंद लेकिन गैप नहीं मिला| अंत में एक डॉट गेंद हुई|
9:19 PM (एक महीने पहले)
3.4: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल आउट स्विंग गेंद| दूर से इसे ड्राइव करने गए| मोटा किनारा लेकर डीप पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
9:18 PM (एक महीने पहले)
3.3: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9:18 PM (एक महीने पहले)
3.2: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, एक और डॉट गेंद!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
9:17 PM (एक महीने पहले)
3.1: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, कैच ड्रॉप और चौका निकल गया| आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर के दाहिने तरफ गई| अभिशेक ने अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए सूए लपकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| अपनी आउट स्विंगर गेंद से बल्लेबाज को पूरी तरह से चकमा दे दिया था जहाँ से एज कर बैठे थे|
9:16 PM (एक महीने पहले)
Score 17/0
Batsman मिचेल लेविट 11(11b 2*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 2-0-11-0
2.6: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| अच्छा कट शॉट खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
9:15 PM (एक महीने पहले)
2.5: मैक्स ओडॉड को अर्शदीप सिंह, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद| ईशान ने उस तरफ भागते हुए उसे फील्ड किया लेकिन तब तक लेग बाई का एक रन भाग लिया
9:14 PM (एक महीने पहले)
2.4: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर सुंदर ने आगे जाने के बजाये उसे पीछे जाकर रोकने का मन बनाया| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| ऐसा लगा कि कैच का मौका था लेकिन शायद फील्डर मिस जज कर बैठे थे|
9:13 PM (एक महीने पहले)
2.3: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं होगा|
9:12 PM (एक महीने पहले)
2.2: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर की तरफ गई गेंद लेकिन उनके आगे गिर गई| अक्षर ने आगे की तरफ डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन बॉल उनके काफी आगे टप्पा खा गई थी| आउट स्विंग गेंद को डिफेंड करने गए थे और एज कर बैठे थे|
9:12 PM (एक महीने पहले)
2.1: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, एंगल से बाहर निकलती हुई गेंद| बैक फुट से उसपर कवर्स की तरफ शॉट खेलना चाहा| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| इन साइड एजे लेकर टप्पा खाकर वहीँ रह गई गेंद|
9:11 PM (एक महीने पहले)
Score 11/0
Batsman मैक्स ओडॉड 4(6b 1*4 0*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 1-0-5-0
1.6: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
9:10 PM (एक महीने पहले)
1.5: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
9:09 PM (एक महीने पहले)
1.4: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, ओह!! शानदार गेंद थी और उसे अच्छी तरह से सम्भाला| लहराते हुए अंदर की तरफ आई सटीक यॉर्कर| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
9:09 PM (एक महीने पहले)
1.3: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
9:08 PM (एक महीने पहले)
1.2: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, आउट साइड एज और चौका निकल गया| आउट स्विंग डाली गई गेंद| दूर से उसे खेलने गए| मोटा किनारा लेकर स्लिप फील्डर के दाहिने तरफ से होते हुए थर्ड मैन बाउंड्री को पार कर गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया है|
9:07 PM (एक महीने पहले)
1.1: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, इन स्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| कोई रन नहीं हुआ है|
9:07 PM (एक महीने पहले)
1.1: मैक्स ओडॉड को जसप्रीत बुमराह, वाइड से जस्सी ने की है अपने स्पेल की शुरुआत!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ, ये वाइड ही है|
9:06 PM (एक महीने पहले)
जसप्रीत बुमराह दूसरे एंड से गेंद लेकर आये हैं...
9:06 PM (एक महीने पहले)
Score 6/0
Batsman मिचेल लेविट 6(6b 1*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 1-0-6-0
0.6: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर एंगल बल्ले से गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| जस्सी ने उसे फील्ड किया| पहले ओवर से आये 6 रन|
9:05 PM (एक महीने पहले)
0.5: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, शार्प बाउंसर थी गेंद| पहले बल्लेबाज़ ने खेलने का सोचा लेकिन फिर खुद को गेंद की लाइन से हटाया और कीपर के पास जाने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
9:04 PM (एक महीने पहले)
0.4: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| इस बार अपनी उछाल भरी गेंद से बल्लेबाज को चकमा दिया है|
9:04 PM (एक महीने पहले)
0.3: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद के पीछे भागे और सीमा रेखा पर उसे रोका जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
9:03 PM (एक महीने पहले)
0.2: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, चौका!!! बाउंड्री के साथ रन चेज में स्कोर बोर्ड का आगाज हो गया है| बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव किया है| ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ के बाएँ तरफ| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर रही गेंद| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
9:02 PM (एक महीने पहले)
0.1: मिचेल लेविट को अर्शदीप सिंह, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
8:56 PM (एक महीने पहले)
...रन चेज...
8:55 PM (एक महीने पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा है| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों की बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का स्कोर लगाया है| भारत की तरफ से इस परी में शिवम दुबे ने सबसे अधिक 66 रन बनाया| उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में भी सभी ने टीम के लिए रन्स बनाए और इस स्कोर तक पहुँचने में मदद प्रदान की है| शुरुआत ईशान किशन ने दिलाई तो शिवम ने बड़े रन्स लगाकर अंत किया है| टीम इंडिया के लिए आज एक बार फिर से अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला और एक और डक उनके खाते में जुड़ा| उसके बाद ईशान किशन (18) अपनी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण प्ले डाउन हुए| नीदरलैंड्स के कप्तान ने ऑफ़ स्पिनर आर्यन दत से गेंदबाजी की शुरुआत कराई थी और उनकी ये रणनीति कारगर साबित हुई है| मध्य क्रम में तिलक वर्मा (31) और सूर्यकुमार यादव (34) के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई और उसके बाद शिवम दुबे (66) और हार्दिक पंड्या (30) ने 76 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को इस काली मिट्टी वाली सतह पर  एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया| वहीँ गेंदबाजी में टीम की तरफ से लोगन वैन बीक ने सबसे अधिक 3 विकेट लिया है| तो दोस्तों रन चेज के लिए बने रहिये हमारे साथ|
8:49 PM (एक महीने पहले)
Score 193/6
Batsman हार्दिक पंड्या 30(21b 0*4 3*6)
Bowler लोगन वैन बीक 4-0-56-3
19.6: हार्दिक पंड्या को लोगन वैन बीक, आउट!! कैच आउट!! कॉट रॉयलफ वैन डर मर्व बोल्ड लोगन वैन बीक| आखिरी गेंद पर भी आई विकेट| इस बार लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑफ़ पर एक आसान सा कैच फील्डर ने लपक लिया| 193 रनों पर भारतीय पारी हुई समाप्त यानी 194 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
8:48 PM (एक महीने पहले)
19.5: रिंकू सिंह को लोगन वैन बीक, बाई के रूप में सिंगल भाग लिया है| बाउंसर गेंद को लीव किया था| जबतक कीपर के पास गई तब तक हार्दिक ने भागकर एक रन पूरा कर लिया था|
8:48 PM (एक महीने पहले)
19.4: रिंकू सिंह को लोगन वैन बीक, छक्का! स्टलॉग कर दिया है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
8:47 PM (एक महीने पहले)
19.3: रिंकू सिंह को लोगन वैन बीक, लेग साइड लाइन पर डाली गई गेंद| जोर से शॉट लगाने गए लेकिन पैड्स को लगकर कीपर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
8:47 PM (एक महीने पहले)
रिंकू सिंह अगले बल्लेबाज हैं...
8:45 PM (एक महीने पहले)
19.2: शिवम दुबे को लोगन वैन बीक, आउट! कैच आउट!!!! कॉट सब टिम वैन डर गुगटेन बोल्ड लोगन वैन बीक| 76 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| फाइन लेग बाउंड्री पर वैन डर गुगटेन ने एक बढ़िया रिले कैच पकड़ा है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| उसपर फाइन लेग की तरफ पुल शॉट खेला| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने उसे लपकना चाहा| संतुलन नहीं बना अपाये| गेंद को अंदर उछालकर खुद बाहर गए लेकिन फिर सही समय पर अंदर आकर कैच पकड़ा है| 186/5 भारत|
8:44 PM (एक महीने पहले)
19.1: शिवम दुबे को लोगन वैन बीक, छक्का!!! शिवम दुबे स्पेशल!! झन्नाटेदार हीव शॉट छह रन के लिए!! सामने वाला पैर हटाया और बल्लेबाज़ के पाले में आ गई गेंद| शॉट लगाया और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
8:42 PM (एक महीने पहले)
Score 180/4
Batsman हार्दिक पंड्या 30(20b 0*4 3*6)
Bowler काइल क्लेन 4-0-38-1
18.6: हार्दिक पंड्या को काइल क्लेन, दुग्गी!! शरीर की छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| फील्डर गेंद के ऊपर आये लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
8:42 PM (एक महीने पहले)
18.5: हार्दिक पंड्या को काइल क्लेन, छक्का!!!! ओहोहो, ये है हार्दिक की ताक़त| टेनिस बॉल टाइप पंच शॉट मारा है लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| उछाल के ऊपर आकर हवा में शॉट लगाया| ऐसा लगा जैसे गेंद को जोर से चपत लगाई हो| ताक़त इतनी थी कि गेंद सीमा रेखा के पार भारतीय डग आउट में जाकर गिरी है|
8:41 PM (एक महीने पहले)
18.4: हार्दिक पंड्या को काइल क्लेन, डॉट डॉट!! इस बार गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला लेकिन ताक़त नहीं लगा पाए| कोई रन नहीं हुआ|
8:40 PM (एक महीने पहले)
18.3: हार्दिक पंड्या को काइल क्लेन, छक्का!!! स्लोवर बाउंसर डाली गई थी गेंद| हार्दिक ने इसका पूरा इन्तेजार किया| अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया और बॉल को सीधा स्टैंड में भेज दिया है|
8:40 PM (एक महीने पहले)
18.2: शिवम दुबे को काइल क्लेन, सिंगल!!! इस बार स्लॉट में जरूर थी गेंद| उसपर जोर से स्लॉग करने गए लेकिन बल्ले के अधूरे भाग को लगकर मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन ही मिला है|
8:39 PM (एक महीने पहले)
18.1: शिवम दुबे को काइल क्लेन, चौका!!! पैड्स पर डाली गई फुलर लेंथ गेंद| बल्लेबाज ने उसका पूरा फायदा उठाया| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया और फाइन लेग से चौका बटोरा|
8:38 PM (एक महीने पहले)
18.1: शिवम दुबे को काइल क्लेन, एक और वाइड!!! एक बार फिर से लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बाकी का काम कीपर ने किया है| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
8:35 PM (एक महीने पहले)
18.1: शिवम दुबे को काइल क्लेन, वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
8:35 PM (एक महीने पहले)
ओह! गेंदबाजी में रन अप के दौरान क्लेन को पैर में कुछ खिंचाव आया है| अच्छी बात ये है कि फिर से अपने रन अप पर चले गए हैं|
8:33 PM (एक महीने पहले)
Score 159/4
Batsman हार्दिक पंड्या 16(16b 0*4 1*6)
Bowler बास डी लीडे 4-0-28-0
17.6: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, डॉट बॉल के साथ एक शानदार ओवर की समाप्ति हुई है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका| 159/4 भारत|
8:33 PM (एक महीने पहले)
17.5: शिवम दुबे को बास डी लीडे, एक और स्लोवर बाउंसर गेंद डाली| इसपर भी पुल शॉट लगाया लेकिन इस बार एक रन ही हासिल कर पाए हैं|
8:32 PM (एक महीने पहले)
17.4: शिवम दुबे को बास डी लीडे, चौका!!! स्लोवर गेंद को पिक कर लिया| लेंथ में छोटी डाली गई स्लोवर गेंद| फाइन लेग पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8:31 PM (एक महीने पहले)
17.3: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, स्लोवर गेंद| इंटो द पिच डाली गई गेंद| सामने की तारफ शॉट खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पायेगा|
8:31 PM (एक महीने पहले)
17.2: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, एक और उसी तरह की गेंद| हार्दिक ने उसपर सामने की तरफ शॉट लगाना चाहा लेकिन फिर से मिस टाइम कर बैठे|
8:30 PM (एक महीने पहले)
17.1: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, बल्लेबाज से दूर की तरफ रखी गई गेंद| हार्दिक उसपर दूर से शॉट खेलने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद|
8:29 PM (एक महीने पहले)
Score 153/4
Batsman शिवम दुबे 50(25b 2*4 5*6)
Bowler लोगन वैन बीक 3-0-44-1
16.6: शिवम दुबे को लोगन वैन बीक, चौका! इस बाउंड्री के साथ शिवम दुबे का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो जाएगा| कमाल की बल्लेबाजी अपनी टीम के लिए इस अहम समय में आकर की है| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजाई गई हैं|
8:28 PM (एक महीने पहले)
16.5: शिवम दुबे को लोगन वैन बीक, छक्का!! 85 मीटर लम्बा!! शॉट नहीं ये रॉकेट है छह से भरा बल्लेबाज़ का पॉकेट है!!! स्लोवर गेंद को सामने की तरफ हीव करते हुए मैक्सिमम हासिल किया है| दुबे ऑन फायर|
8:27 PM (एक महीने पहले)
16.4: हार्दिक पंड्या को लोगन वैन बीक, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| नीचे रखते हुए पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
8:27 PM (एक महीने पहले)
16.3: शिवम दुबे को लोगन वैन बीक, सिंगल!! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ शॉट खेला जो फील्डर की तरफ गया| फील्ड सेटिंग अच्छी तरह से करके रखी हुई है इस वजह से एक ही रन मिल पायेगा|
8:26 PM (एक महीने पहले)
16.2: शिवम दुबे को लोगन वैन बीक, छक्का!!! करारा पुल शॉट दुबे जी के बल्ले से निकला है| शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
8:25 PM (एक महीने पहले)
16.2: शिवम दुबे को लोगन वैन बीक, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
8:25 PM (एक महीने पहले)
16.1: हार्दिक पंड्या को लोगन वैन बीक, क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया कवर्स की ओर| गैप मिला और तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
8:23 PM (एक महीने पहले)
Score 133/4
Batsman हार्दिक पंड्या 13(10b 0*4 1*6)
Bowler रॉयलफ वैन डर मर्व 1-0-15-0
15.6: हार्दिक पंड्या को रॉयलफ वैन डर मर्व, फुल बॉल!! जोर से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर तेजी के साथ गेंद पर आ गए जहाँ से एक रन मिला| 15 रन इस ओवर से आया है| 133/4 भारत|
8:23 PM (एक महीने पहले)
15.5: हार्दिक पंड्या को रॉयलफ वैन डर मर्व, छक्का!!! हैमर्ड! दूसरे एंड से हार्दिक ने प्रहार किया है| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल कर लिया है|
8:22 PM (एक महीने पहले)
15.4: शिवम दुबे को रॉयलफ वैन डर मर्व, इस बार जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से सिंगल ही हासिल हुआ है|
8:22 PM (एक महीने पहले)
15.3: शिवम दुबे को रॉयलफ वैन डर मर्व, छक्का!!! फुल टॉस गेंद थी उसे स्टैंड्स में भेज दिया है!! अब इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल होगा| इस बार गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया है| टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
8:21 PM (एक महीने पहले)
15.2: हार्दिक पंड्या को रॉयलफ वैन डर मर्व, धीमी गति से आगे डाली गई गेंद| एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहां से एक रन मिला है|
8:21 PM (एक महीने पहले)
15.1: हार्दिक पंड्या को रॉयलफ वैन डर मर्व, डॉट बॉल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ है|
8:19 PM (एक महीने पहले)
Score 118/4
Batsman हार्दिक पंड्या 5(6b 0*4 0*6)
Bowler बास डी लीडे 3-0-22-0
14.6: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, शरीर पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ| 118/4 भारत| मात्र 30 गेंद बची है अब और यहाँ से बड़े शॉट हमें देखने को मिल सकते हैं|
8:18 PM (एक महीने पहले)
14.5: शिवम दुबे को बास डी लीडे, एक और बार धीमी गति से बॉल को डाला है| शिवम दुबे ने उसपर सामने की तरफ पुश किया और एक रन हासिल किया है| बड़ा शॉट अभी तक नहीं आया है|
8:18 PM (एक महीने पहले)
14.4: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
8:17 PM (एक महीने पहले)
14.3: शिवम दुबे को बास डी लीडे, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
8:16 PM (एक महीने पहले)
14.2: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8:16 PM (एक महीने पहले)
14.1: हार्दिक पंड्या को बास डी लीडे, कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
8:15 PM (एक महीने पहले)
Score 113/4
Batsman हार्दिक पंड्या 2(2b 0*4 0*6)
Bowler काइल क्लेन 3-0-17-1
13.6: हार्दिक पंड्या को काइल क्लेन, कवर्स की दिशा में हार्दिक ने एक कड़क शॉट खेला| डीप में फील्डर वहां तैनात थे जिन्होंने उसे फील्ड किया| एक रन के साथ ओवर हुआ है समाप्त| 113/4 भारत| 36 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?
8:14 PM (एक महीने पहले)
13.5: शिवम दुबे को काइल क्लेन, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई स्लोवर गेंद| शिवम दुबे ने लेग साइड पर नीचे अर्खते हुए पुल शॉट लगाया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन का ही मौका बना है|
8:13 PM (एक महीने पहले)
13.4: हार्दिक पंड्या को काइल क्लेन, खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव के साथ हार्दिक पंड्या ने अपना खाता खोला है| लॉन्ग ऑन फील्डर ने इस गेंद को फील्ड किया है जहाँ से एक रन ही मिल पायेगा|
8:11 PM (एक महीने पहले)
हार्दिक पंड्या अगले बल्लेबाज हैं...
8:09 PM (एक महीने पहले)
13.3: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, आउट!! कैच आउट!! कॉट सब टिम वैन डर गुगटेन बोल्ड काइल क्लेन| 41 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 34 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव बने काइल क्लेन का पहला शिकार| इस बार पैड्स पर डाली गई फुल गेंद| स्काई ने उसपर अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट लगाया लेकिन ये सीधा फाइन लेग फील्डर की गोद में चला गया| उन्हें हिलने की भी जरूरत नहीं पड़ी और कैच को पूरा कर लिया गया| 110/4 भारत|
8:09 PM (एक महीने पहले)
13.2: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से मिड विकेट की तरफ शॉट खेला दो फील्डर के बीच में तो गई लेकिन एक ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया| इस बीच दो रन हासिल कर लिया गया है|
8:08 PM (एक महीने पहले)
13.1: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
8:07 PM (एक महीने पहले)
Score 108/3
Batsman सूर्यकुमार यादव 32(25b 2*4 1*6)
Bowler कॉलिन एकरमैन 3-0-36-0
12.6: सूर्यकुमार यादव को कॉलिन एकरमैन, सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है| 108/3 भारत|
8:07 PM (एक महीने पहले)
12.5: शिवम दुबे को कॉलिन एकरमैन, सिंगल!!! इस बार ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
8:06 PM (एक महीने पहले)
12.5: शिवम दुबे को कॉलिन एकरमैन, वाइड!!! इस बार डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज से काफी दूर| कीपर ने उसे पकड़ा अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
8:05 PM (एक महीने पहले)
12.4: शिवम दुबे को कॉलिन एकरमैन, छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया मिड विकेट की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ दुबे और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| ताक़त काफी है इस बल्लेबाज के पास और वो देखने को मिल रहा है|
8:05 PM (एक महीने पहले)
12.3: शिवम दुबे को कॉलिन एकरमैन, चौका!!! ऊपर की तरफ डाल बैठे गेंद| लाजवाब ड्राइव किया| गैप में गेंद को खेला जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
8:04 PM (एक महीने पहले)
12.2: शिवम दुबे को कॉलिन एकरमैन, जड़ में डाली गई गेंद| सॉलिड इन डिफेन्स!! सटीक लाइन पर रखी गई गेंद को सम्मान दे दिया|
8:04 PM (एक महीने पहले)
12.1: शिवम दुबे को कॉलिन एकरमैन, बैक टू बैक छक्का भारतीय टीम के लिए आता हुआ!!! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी|
8:02 PM (एक महीने पहले)
Score 89/3
Batsman सूर्यकुमार यादव 31(24b 2*4 1*6)
Bowler बास डी लीडे 2-0-17-0
11.6: सूर्यकुमार यादव को बास डी लीडे, छक्का!! टिपिकल स्काई पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 89/3 भारत|
8:02 PM (एक महीने पहले)
11.5: शिवम दुबे को बास डी लीडे, शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली गई गेंद| शिवम दुबे उसकी उछाल के ऊपर आये और लेग साइड पर नीचे रखते हुए पुल किया जहाँ से एक रन मिला है|
8:01 PM (एक महीने पहले)
11.4: सूर्यकुमार यादव को बास डी लीडे, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
8:00 PM (एक महीने पहले)
11.3: शिवम दुबे को बास डी लीडे, सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर उसे शॉट खेला| डीप में फील्ड किया गया उसे जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
8:00 PM (एक महीने पहले)
11.2: सूर्यकुमार यादव को बास डी लीडे, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ पंच किया और एक रन से काम चलाया है|
7:59 PM (एक महीने पहले)
11.2: सूर्यकुमार यादव को बास डी लीडे, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:58 PM (एक महीने पहले)
11.1: शिवम दुबे को बास डी लीडे, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7:58 PM (एक महीने पहले)
11.1: शिवम दुबे को बास डी लीडे, वाइड!!! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| टप्पा खाकर स्विंग हुई और बल्लेबाज को बीट करते हुए कीपर के पास गई| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
7:57 PM (एक महीने पहले)
Score 76/3
Batsman शिवम दुबे 3(8b 0*4 0*6)
Bowler आर्यन दत्त 4-0-19-2
10.6: शिवम दुबे को आर्यन दत्त, सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की समाप्ति हुई है| फ्लाईटेड डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
7:55 PM (एक महीने पहले)
10.5: शिवम दुबे को आर्यन दत्त, नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| बाल-बाल बचे दुबे| रिप्ले में देखने पर पता चला कि लेग स्टम्प को किस करते हुए जा रही थी ये गेंद| टर्न होकर अंदर आई थी गेंद| डिफेंड करने गए और बीट हुए थे| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स से लगी थी जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| काफी देर सोचने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ फैसला बल्लेबाज़ के पक्ष में गया|
7:54 PM (एक महीने पहले)
10.4: शिवम दुबे को आर्यन दत्त, डॉट बॉल!! इस बार पैड्स पर तेज गति से आई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| डाउन द लेग जा रही थी गेंद|
7:54 PM (एक महीने पहले)
10.3: शिवम दुबे को आर्यन दत्त, एक और बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए शिवम और उसे लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
7:53 PM (एक महीने पहले)
10.2: शिवम दुबे को आर्यन दत्त, स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| फॉरवर्ड डिफेन्स किया है| बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान दिया है| कोई रन नहीं होगा|
7:53 PM (एक महीने पहले)
10.1: सूर्यकुमार यादव को आर्यन दत्त, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
7:52 PM (एक महीने पहले)
Score 74/3
Batsman सूर्यकुमार यादव 22(20b 2*4 0*6)
Bowler काइल क्लेन 2-0-12-0
9.6: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया गेंद को जहाँ से एक रन मिला है|
7:51 PM (एक महीने पहले)
9.5: शिवम दुबे को काइल क्लेन, पैड्स पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7:50 PM (एक महीने पहले)
9.4: शिवम दुबे को काइल क्लेन, डॉट गेंद!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
7:50 PM (एक महीने पहले)
9.3: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7:49 PM (एक महीने पहले)
9.2: शिवम दुबे को काइल क्लेन, स्लोवर बाउंसर| पुल लगाने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले का टो एंड लेकर कीपर की तरफ हवा में गई| उन्होंने आगे आकर उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों के काफी आगे गिर गई गेंद| बाल-बाल बचे शिवम यहाँ पर| अंत में सिंगल का मौका बन गया|
7:48 PM (एक महीने पहले)
9.1: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
7:48 PM (एक महीने पहले)
शिवम दुबे अगले बल्लेबाज हैं...
7:46 PM (एक महीने पहले)
Score 69/3
Batsman तिलक वर्मा 31(27b 3*4 1*6)
Bowler लोगन वैन बीक 2-0-24-1
8.6: तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक, आउट!! कैच आउट!! कॉट रॉयलफ वैन डर मर्व बोल्ड लोगन वैन बीक| 30 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| लॉन्ग ऑफ़ से अपने दाहिने तरफ भागते हुए वैन डर मर्व ने एक बेमिसाल कैच पकड़ा है| 31 रन बनाकर  तिलक वर्मा बने लोगन वैन बीक का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद| कवर्स की तरफ शॉट खेला| मिस टाइम हुआ और हवा में गई गेंद| फील्डर ने उस तरफ भागते हुए एक शानदार कैच पकड़ा है| 69/3 भारत|
7:45 PM (एक महीने पहले)
8.5: सूर्यकुमार यादव को लोगन वैन बीक, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
7:45 PM (एक महीने पहले)
8.4: सूर्यकुमार यादव को लोगन वैन बीक, चौका! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट करते हुए गैप से चौका बटोरा है|
7:44 PM (एक महीने पहले)
8.3: तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
7:43 PM (एक महीने पहले)
8.2: सूर्यकुमार यादव को लोगन वैन बीक, कैच ड्रॉप!! 13 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव को मिला जीवन दान| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड पर शॉट खेला जो हवा में गया| फील्डर उसके नीचे आये| पहले रिवर्स कप और फिर नार्मल तरीके से कैच पकड़ने के चक्कर में उसे टपका बैठे|
7:43 PM (एक महीने पहले)
8.2: सूर्यकुमार यादव को लोगन वैन बीक, वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
7:42 PM (एक महीने पहले)
8.1: तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर कड़क पुल शॉट लगाया स्क्वायर लेग की तरफ लेकिन डीप में फील्डर तैनात जिन्होंने इस तेज शॉट को रोका| एक ही रन मिलेगा|
7:41 PM (एक महीने पहले)
Score 60/2
Batsman तिलक वर्मा 29(24b 3*4 1*6)
Bowler बास डी लीडे 1-0-4-0
7.6: तिलक वर्मा को बास डी लीडे, सिंगल के साथ एक और सस्ते ओवर की समाप्ति हुई है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई स्लोवर गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला| बड़े शॉट्स नहीं आ रहे हैं फिलहाल| 60/2 भारत|
7:40 PM (एक महीने पहले)
7.5: सूर्यकुमार यादव को बास डी लीडे, पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7:39 PM (एक महीने पहले)
7.4: सूर्यकुमार यादव को बास डी लीडे, प्ले एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| शफल करते हुए लेग साइड पर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
7:39 PM (एक महीने पहले)
7.3: तिलक वर्मा को बास डी लीडे, क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
7:38 PM (एक महीने पहले)
7.2: तिलक वर्मा को बास डी लीडे, स्क्वायर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
7:38 PM (एक महीने पहले)
7.1: सूर्यकुमार यादव को बास डी लीडे, एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
7:36 PM (एक महीने पहले)
Score 56/2
Batsman सूर्यकुमार यादव 11(11b 1*4 0*6)
Bowler कॉलिन एकरमैन 2-0-17-0
6.6: सूर्यकुमार यादव को कॉलिन एकरमैन, सिंगल के साथ ओवर समाप्त हुई है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर पंच किया| डीप में इस शॉट के लिए फील्डर तैनात थे, सिंगल मिल गया|
7:36 PM (एक महीने पहले)
6.5: सूर्यकुमार यादव को कॉलिन एकरमैन, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की तरफ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया है|
7:35 PM (एक महीने पहले)
6.4: सूर्यकुमार यादव को कॉलिन एकरमैन, टर्न होकर अंदर आई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7:35 PM (एक महीने पहले)
6.3: सूर्यकुमार यादव को कॉलिन एकरमैन, डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला है|
7:35 PM (एक महीने पहले)
6.2: तिलक वर्मा को कॉलिन एकरमैन, इस बार टर्न होकर अंदर आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया है|
7:34 PM (एक महीने पहले)
6.1: सूर्यकुमार यादव को कॉलिन एकरमैन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| मिड ऑन की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
7:30 PM (एक महीने पहले)
Score 51/2
Batsman सूर्यकुमार यादव 7(6b 1*4 0*6)
Bowler काइल क्लेन 1-0-7-0
5.6: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| 51/2 भारत| पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त| ड्रिंक्स ब्रेक मैदान पर आता हुआ|
7:30 PM (एक महीने पहले)
5.5: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, डॉट बॉल!!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|
7:29 PM (एक महीने पहले)
5.4: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
7:28 PM (एक महीने पहले)
5.3: तिलक वर्मा को काइल क्लेन, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेलना चाहा लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| लेग साइड पर नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
7:27 PM (एक महीने पहले)
5.2: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
7:27 PM (एक महीने पहले)
5.1: सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन, चौका!!! बेहतरीन कवर ड्राइव स्काई के बल्ले से निकलता हुआ| ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की दिशा में ड्राइव किया| कवर फील्डर के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7:27 PM (एक महीने पहले)
काइल क्लेन को अब गेंद थमाई गई है...
7:25 PM (एक महीने पहले)
Score 44/2
Batsman तिलक वर्मा 25(19b 3*4 1*6)
Bowler आर्यन दत्त 3-0-17-2
4.6: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, इस बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर फ्रंट फुट पर आये बल्लेबाज़ और उसे ऑफ़ साइड पर खेल दिया| फील्डर ने उसे फील्ड किया, गैप नहीं मिल सका| 44/2 भारत|
7:25 PM (एक महीने पहले)
4.5: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, चौका! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट से चौका बटोरा है|
7:24 PM (एक महीने पहले)
4.4: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, इस बार भी आर्म बॉल डाली गई तिलक के लिए| बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
7:24 PM (एक महीने पहले)
4.3: सूर्यकुमार यादव को आर्यन दत्त, सिंगल के साथ स्काई ने अपना खाता खोला है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
7:23 PM (एक महीने पहले)
स्काई अब क्रीज पर आए हैं...
7:22 PM (एक महीने पहले)
4.2: ईशान किशन को आर्यन दत्त, आउट!! बोल्ड!! आर्यन दत्त के नाम एक और सफलता दर्ज हुई है| इस बार ईशान किशन का विकेट गिरा है| 18 रन बनाकर ईशान किशन बने आर्यन दत्त का दूसरा शिकार| शरीर पर डाली गई आर्म बॉल| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेलना चाहा| बल्ले को मिस करने के बाद शरीर से टकराई और फिर कोहनी को लगते हुए स्टम्प्स से जा टकराई और बूम| हालाँकि किशन ने बल्ले से गेंद को रोकना चाहा लेकिन काफी लेट हो चुके थे| 39/2 भारत|
7:21 PM (एक महीने पहले)
4.1: ईशान किशन को आर्यन दत्त, चौका!!! कड़क पुल शॉट खेला है यहाँ पर| पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| शरीर पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और चौका बटोरा है|
7:18 PM (एक महीने पहले)
Score 35/1
Batsman तिलक वर्मा 21(16b 2*4 1*6)
Bowler कॉलिन एकरमैन 1-0-12-0
3.6: तिलक वर्मा को कॉलिन एकरमैन, चौका! ग़लत लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे पैडल करते हुए फाइन लेग से चौका हासिल किया है| 35/1 भारत|
7:17 PM (एक महीने पहले)
3.5: तिलक वर्मा को कॉलिन एकरमैन, इस गेंद पर आगे आकर शॉट खेलना चाहा| टर्न से चक्मखाये| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी गेंद और वहीं पर रह गई| कोई रन नहीं हुआ|
7:17 PM (एक महीने पहले)
3.4: ईशान किशन को कॉलिन एकरमैन, बड़े शॉट के बाद समझदारी भरा सिंगल लिया गया है| आगे आकर ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
7:16 PM (एक महीने पहले)
3.3: ईशान किशन को कॉलिन एकरमैन, छक्का! क़दमों का इस्तेमाल किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर एक फुल टॉस मिल गई| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
7:16 PM (एक महीने पहले)
3.2: तिलक वर्मा को कॉलिन एकरमैन, रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| बल्ले का टो एंड लेकर गेंदबाज की तरफ गई जहाँ से मिस फील्ड के चलते सिंगल मिल गया है|
7:15 PM (एक महीने पहले)
3.1: तिलक वर्मा को कॉलिन एकरमैन, इस बार बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
7:14 PM (एक महीने पहले)
Score 23/1
Batsman ईशान किशन 7(3b 1*4 0*6)
Bowler आर्यन दत्त 2-0-8-1
2.6: ईशान किशन को आर्यन दत्त, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड किया है| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 23/1 भारत|
7:13 PM (एक महीने पहले)
2.5: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, सिंगल!! तेज गति से पैरों की तरफ डाली गई गेंद| तिलक ने उसपर लेग साइड की तरफ फ्लिक किया जहाँ से एक रन हासिल किया है|
7:13 PM (एक महीने पहले)
2.4: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
7:12 PM (एक महीने पहले)
2.3: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, चौका!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7:12 PM (एक महीने पहले)
2.2: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, रूम बनाकर लेग साइड पर शॉट लगाने गए| इस बार टर्न से चकमा खाए और शरीर से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से रन की मांग थी लेकिन किशन ने मना कर दिया|
7:11 PM (एक महीने पहले)
2.1: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
7:10 PM (एक महीने पहले)
Score 18/1
Batsman तिलक वर्मा 11(7b 0*4 1*6)
Bowler लोगन वैन बीक 1-0-15-0
1.6: तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
7:10 PM (एक महीने पहले)
1.5: तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हुआ है|
7:09 PM (एक महीने पहले)
1.4: ईशान किशन को लोगन वैन बीक, 3 रन मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| सीमा रेखा पर फील्डर ने भरसक डाईव लगाकर गेंद को रोका| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
7:08 PM (एक महीने पहले)
1.3: ईशान किशन को लोगन वैन बीक, चौका!!! बाउंड्री के साथ ईशान ने अपना खाता खोला है यहाँ पर| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
7:08 PM (एक महीने पहले)
1.2: तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक, इन साइड एज पर सिंगल मिल जाएगा| आगे आकर शॉट खेलने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| इन साइड एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया है|
7:07 PM (एक महीने पहले)
1.1: तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक, छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! पहला बड़ा शॉट इस पारी से आता हुआ| काफी शानदार शॉट सामने की तरफ आया है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
7:05 PM (एक महीने पहले)
Score 3/1
Batsman तिलक वर्मा 3(3b 0*4 0*6)
Bowler आर्यन दत्त 1-0-3-1
0.6: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, 3 रन के साथ भारत के स्कोर बोर्ड का आगाज हुआ है| शानदार पंच शॉट खेला है यहाँ पर| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर से मिस फील्ड हुई और दूर गई गेंद| इसपर तेज़ी से तीन रन पूरा किया है|
7:05 PM (एक महीने पहले)
0.5: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रिवर्स स्वीप इस गेंद पर खेलने गए थे लेकिन पूरी तरह से गेंद की लाइन से चकमा खाए हैं| कोई रन नहीं होगा|
7:04 PM (एक महीने पहले)
0.4: तिलक वर्मा को आर्यन दत्त, हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:03 PM (एक महीने पहले)
तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं...
7:02 PM (एक महीने पहले)
0.3: अभिषेक शर्मा को आर्यन दत्त, आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक बार फिर से अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला है| आर्यन दत्त ने अपने पहले ही ओवर में एक बड़ी विकेट निकाली है| अभिषेक पूरी तरह से खुद से निराश होकर पवेलियन की तरफ लौट गए हैं| विकेट लाइन पर डाली गई आर्म बॉल| उसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए| गेंद स्किड होते हुए बल्ले को मिस कर गई और लेग स्टम्प उड़ा गई और बूम| 0/1 भारत|
7:02 PM (एक महीने पहले)
0.2: अभिषेक शर्मा को आर्यन दत्त, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
7:01 PM (एक महीने पहले)
0.1: अभिषेक शर्मा को आर्यन दत्त, डॉट बॉल के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ है|
7:00 PM (एक महीने पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ फील्डिंग टीम मैदान पर उतर चुकी है| भारत के लिए सलामी जोड़ी के रूप में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज़ पर उतर आये हैं जबकि नीदरलैंड्स टीम के लिए पहला ओवर लेकर आर्यन दत तैयार...
6:54 PM (एक महीने पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम नीदरलैंड्स और फिर उसके बाद टीम इंडिया अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
6:37 PM (एक महीने पहले)
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन) - मिचेल लेविट, मैक्स ओ डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर और कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डर मरवे, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज़|
6:36 PM (एक महीने पहले)
भारत (प्लेइंग इलेवन) - ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह|
6:35 PM (एक महीने पहले)
नीदरलैंड्स के कप्तान ने कहा कि हम चेज करते हुए खुश हैं| ये इस प्रतियोगिता में हमारा आखिरी मुकाबला होगा जहाँ हम अपना बेस्ट देना चाहेंगे| आगे कहा कि टीम में बदलाव हुआ है| भारत एक अच्छी टीम है जिसके खिलाफ हमें तगड़ी क्रिकेट खेलनी होगी|
6:34 PM (एक महीने पहले)
सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं| आगे कहा कि हमें अपना अगला मुकाबला यहीं पर खेलना है और बाद में यहाँ ड्यू आती है तो एक अभ्यास हो जाएगा| टीम अच्छा कर रही है जिसे हम जारी रखना चाहेंगे| टीम में दो बदलाव हुआ है| अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर आज टीम में आये हैं|
6:33 PM (एक महीने पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, भारत ने जीत लिया टॉस और पहले बल्लेबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:13 PM (एक महीने पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:12 PM (एक महीने पहले)
वहीं पॉइंट्स टेबल की तरफ नज़र डाले तो ग्रुप ए में नीदरलैंड की टीम 2 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है जबकि भारतीय टीम इस ग्रुप में सबसे ज़्यादा 6 अंको को लेकर नंबर एक पर बनी हुई है| ऐसे में अब देखना होगा कि इस मुकाबले को कौन सी टीम जीतकर 2 अंको को अपने खाते में डालती है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो नीदरलैंड्स टीम के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स अहम पारी खेलने की कोशिश करेंगे जबकि उनके अलावा मिचेल लेविट, मैक्स ओडॉड, बास डी लीडे और कॉलिन एकरमैन से अहम पारी की उम्मीद होगी| वहीँ गेंदबाजी में वैन डर मर्व, पॉल वैन मीकेरन, फ्रेड क्लासेन और आर्यन दत अपनी गेंदों से सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को पस्त करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ भारत के लिए ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अभी तक दिखाई दिए हैं तो अब सभी भारतीय समर्थकों को उनसे इस मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की उम्मीद होगी| गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती विपक्षी टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
6:12 PM (एक महीने पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ एक और शानदार मुकाबले में जहाँ रोमांच चरम सीमा पर होगा| भारत बनाम नीदरलैंड!! आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला इन दोनों शानदार टीमों के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा| वैसे तो दोनों ही टीमें अपना-अपना चौथा मैच खेलने को तैयार हैं| हालाँकि भारतीय टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है जबकि नीदरलैंड टीम का सफ़र लगभग अब इस प्रतियोगिता में समाप्त हो गया है लेकिन इस मैच में नीदरलैंड टीम के खिलाड़ी भारत के सामने बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
6:11 PM (एक महीने पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement