मोहसिन रजा (Mohsin Raza) उत्तर प्रदेश राज्य के एक भारतीय राजनेता हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य हैं और योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री रहे हैं (Mohsin Raza Ministry).
रजा मुस्लिम नेता हैं और जमींदारों के परिवार से आते हैं जिनकी विरासत सूफी सफीपुर शहर से जुड़ा है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है. उनका मॉडलिंग और अभिनय (Modeling and Acting) में भी करियर था, और 1995 में उन्हें प्रिंस लखनऊ (Prince Lucknow) चुना गया था. 2013 में, वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और इसके प्रवक्ता नियुक्त हुए. उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद, उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स, मुस्लिम वक्फ और हज के विभाग दिए गए. अगस्त 2019 में रजा को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था (Mohsin Raza Political Career).
रजा का जन्म 15 जनवरी 1968 को उन्नाव में हुआ था (Mohsin Raza Age). वह स्वर्गीय सैयद जीना रजा नकवी के पुत्र हैं (Mohsin Raza Father). रजा शिया मुसलमान हैं (Shia Muslim). उनकी पत्नी फौजिया सरवर फातिमा सुन्नी परिवार से आती हैं (Mohsin Raza Wife). उनके दो बच्चे हैं.
रजा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एमआरएफ पेस फाउंडेशन (MRF Pace Foundation) के साथ की और रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. रजा ने टेलीविजन नाटक नीम का पेड़ (Neem Ka Ped) में अभिनय किया जो डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ. उन्हें 1995 में प्रिंस लखनऊ खिताब के विजेता का ताज पहनाया गया था.
2014 के भारतीय आम चुनाव से पहले, रजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और 2015 में उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया. वह योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में एकमात्र मुस्लिम मंत्री बने. 11 सितंबर 2017 को, रजा विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए (Mohsin Raza MLC).
मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले वह योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री रह चुके हैं. अब उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा भी मिलेगा.
यूपी सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने वक्फ बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने सीएम योगी को एक ज्ञापन दिया है और दावा किया कि 70 हजार से अधिक वक्फ संप्तियां गायब हैं. बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने तो वक्फ घोटाले के सबूत भी अफसरों को सौंपने का दावा किया. देखें वीडियो.
उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर मोहसिन रजा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने CM योगी से जनपदवार SIT जांच और विशेष ऑडिट कराने की मांग की है.
लखनऊ में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' के मंच पर खास तौर पर आमंत्रित रहे यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ़ और हज मामलों के पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा, समाजवादी पार्टी प्रवक्ता डॉ. एमएच खान, यूपी में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली. '80:20 का खेल...पास या फेल!' नाम के सेशन ने उन्होंने क्या कुछ कहा, जानने के लिए देखें ये पूरा सेशन.
ईरान में सत्ता में बदलाव को लेकर चल रहे प्रदर्शन का आज छठा दिन है. आर्थिक कारणों से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग ले चुका है और प्रदर्शनकारी 'डेथ टू डिक्टेटर'और 'मुल्ला देश छोड़ो' जैसे नारे लगा रहे हैं. ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई और फायरिंग में कुछ मौतों की भी खबर है
बीजेपी नेता मोहसिन रज़ा का कहना है कि भारत में लगभग एक सौ बयालीस करोड़ की आबादी है जो आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित और सम्मानित जीवन जी रही है. देश में सभी को समान सुरक्षा, व्यवस्था और योजनाओं का लाभ दिया जाता है. लेकिन हमारे अल्पसंख्यक भाईयों के साथ जो माहौल बन रहा है, वह चिंता का विषय है. इसी प्रकार हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव और अत्याचार होते हैं.
नए लेबर कोड पर बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश और जनहित के लिए कई नए कानून ला रहे हैं. खासकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में वे विशेष ध्यान दे रहे हैं ताकि माताओं और बहनों को हर योजना का लाभ समान रूप से मिले. लेबर कमीशन और लेबर कानूनों में किए जा रहे संशोधनों के माध्यम से भी उनकी प्राथमिकता महिलाओं के हित में सुधार करना है.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को 23 महीने बाद जमानत मिली है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता मोसिन रजा ने इसे न्यायिक प्रक्रिया बताया और कहा कि न्यायालय के निर्णय को स्वीकार किया जाता है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अपराध, भ्रष्टाचार और अपराधियों के महिमामंडन का आरोप लगाया.
पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने दावा किया कि वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम कल्याण और जनहित के लिए लाया जा रहा है. वक्फ बिल से सिर्फ नाजायज कब्जे वाले डर रहे हैं. वक्फ बिल लाकर मोदी सरकार गरीब मुसलमानों का फायदा करने जा रही है. विपक्ष इस बिल को लेकर झूठ बोल रहा है.
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा वाले विवाद पर BJP नेता मोहसिन रजा ने कहा कि ये अल्लाह और बंदे के बीच का मामला है. उन्होंने साफ किया कि इस्लाम में सफर के दौरान रोजा न रखने की छूट है. मोहसिन ने मौलाना शहाबुद्दीन को अज्ञानी बताते हुए पूरे देश से माफी मांगने की सलाह दी है.
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के डर का प्रकट होना एक अहम मुद्दा बन चुका है. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर टिप्पणियां करते हुए आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी बुर्के की आड़ में छुपने की कोशिश कर रही है. उन्हें उपचुनाव में हार का खतरा महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से पुलिस चेकिंग न करने की विनती की है, जिससे महिलाओं के वोट डालने पर असर पड़ सकता है.
बीजेपी के वरीष्ठ नेता मोहसिन रजा ने आजतक के साथ एक खास बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी बटेगी नहीं, क्योंकि वे कटेंगे नहीं. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बांटने की राजनीति शुरू की थी. ये बयान उत्तर प्रदेश के उपचुनावों के मद्देनजर दिए गए हैं.
सुल्तानपुर डकैती कांड में एसटीएफ ने अनुज प्रताप सिंह नामक अपराधी को मार गिराया है. बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने इस घटना पर पूछा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कोई ट्वीट या रिएक्शन क्यों नहीं आया है? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.
उन्नाव एनकाउंटर को लेकर सुभासपा नेता और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, जब यादव मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी बोलती है लेकिन जब मुसलमान, पंडित, ठाकुर मारे जाते हैं तब क्यों नहीं बोलते? विकास दुबे मारा गया, तब अखिलेश जी क्यों नहीं बोले?
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने सपा पर निशाना साधा है. मोहसिन रजा ने कहा कि BJP ने हमेशा मायावती का सम्मान किया है. उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम भी बीजेपी ने किया था, जब समाजवादी पार्टी के लोग उन्हें अपमानित कर रहे थे. देखें मोहसिन रजा ने और क्या कहा?
मोहसिन रजा ने कहा कि जो लोग आज मायावती के हमदर्द बन रहे हैं वो अपना समय याद कर लें, कि वह क्या करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि आज भी बीजेपी बहनजी (मायावती) का सम्मान करती है, और पार्टी हमेशा से उनका सम्मान करती रही है. लेकिन विपक्ष उनका अपमान करता है.
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर यूपी सरकार में मंत्री रहे और बीजेपी के मुस्लिम चेहरे मोहसिन रजा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम इस बिल का स्वागत करते हैं. पुराना वक्फ कानून कांग्रेस का पाप था.
यूपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि वक्फ कानून का काफी दुरुपयोग हुआ है और इसे रोकने के लिए संशोधन कानून लाना जरूरी है. रजा ने कहा कि वक्फ बोर्ड अपनी शक्तियों का निरंकुश इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे अल्पसंख्यक समाज को नुकसान हो रहा है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहसिन रजा ने 'लव जिहाद' कानून पर बयानबाजी कर रहे विपक्षी नेताओं पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि- 'विपक्ष इन सब चीज़ों पर जानबूझकर इस तरह की बातें करता है क्यों वो नहीं चाहता की कि कानून व्यवस्था बेहतर हो'. देखें उन्होंने और क्या कुछ कहा.
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. फैंस गदगद हैं. यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और रणजी खिलाड़ी रहे मोहसिन रजा ने टीम इंडिया को बधाई दी. साथ ही उन्होंने फाइनल में विराट कोहली के प्रदर्शन की भी खूब तारीफ की. देखें ये वीडियो.
ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है. दरअसल कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए ASI सर्वे का रास्ता साफ कर दिया है. इस पूरे मामले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने अपना पक्ष रखा है. देखें वीडियो