लखीसराय जिला भारत के बिहार राज्य के 38 जिलों में से एक है, और लखीसराय शहर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. लखीसराय जिला मुंगेर डिवीजन का हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 1,228 वर्ग किलोमीटर है (Lakhisarai Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक लखीसराय की जनसंख्या (Lakhisarai Population) 10.01 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 815 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 902 है. इस जिले की 62.42 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 71.26 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 52.57 फीसदी है (Lakhisarai Literacy).
लखीसराय जिले में खनिज उद्योगों सहित कई उर्वरक और कीटनाशक कारखानें हैं. सिंधूर कपड़ा फैक्ट्री, राष्ट्रीय थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, काजरा में 1320 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट स्थापित हैं (Lakhisarai Economy).
लखीसराय, पाल बंस की सुनहरी अवधि के दौरान एक स्थापित प्रशासनिक और धार्मिक केंद्र था. पुराने समय में चट्टानों, पहाड़ों और विभिन्न हिंदू और देवताओं और देवियों की मूर्तियां लखीसराय को खास बनाती है (Lakhisarai Tourism).
लखीसराय के बड़हिया में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां एक मामले में रेड करने जा रही पुलिस टीम की गश्ती गाड़ी को NH-80 पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में SI एकेएस श्रीवास्तव समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. गाड़ी के चालक ललन कुमार की हालत गंभीर बताई गई है.
बिहार के लखीसराय में उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल वैन से विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. विद्यापीठ चौक के पास हुई जांच में 241 कार्टन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने चालक नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है और खेप के स्रोत की जांच शुरू कर दी है.
बिहार से बंगाल तक सोमवार को दो बड़े हादसे हुए, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है. बिहार के लखीसराय में सावन सोमवारी के मेले में भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बंगाल के बीरभूम में तारापीठ में एक होटल में आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. किसकी लापरवाही से ये सब हुआ? क्या किसी की जिम्मेदारी फिक्स होगी? या ये सब यूं ही चलता रहेगा?
बिहार के लखीसराय में भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है. लखीसराय स्थित भगवान शिव के मशहूर मंदिर अशोक धाम में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी तादाद में शिवभक्त पहुंचे थे। SDM के मुताबिक बिजली का एक खंभा गिरने से करंट की अफवाह फैली जिससे भगदड़ मच गई लोग जान बचाने के लिए इधर ऊधर भागने लगे,और इसी भागमभाग में एक दूसरे को कुचलते हुए भीड़ निकल गई, 7 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हैं.. PM मोदी ने हादसे में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया है.
बिहार के लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा लखीसराय में भगदड़ से 7 लोगों की मौत की खबर सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान श्रद्धालुओं के बीच बिजली का तार गिरने से अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा थी. बताया जा रहा है कि करीब 50 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में लगे हुए थे. इसी दौरान बिजली का तार गिरने से लोग घबराकर भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई.
बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मंदिर परिसर में बिजली का तार गिरने और बैरिकेडिंग टूटने के बाद मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सोमवार को भगदड़ मच गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. चश्मदीद ने बताया कि मौके पर सुरक्षा की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी.
बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बिजली का तार गिरने से भगदड़ मच गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लखीसराय के नोनगढ़ चेक पोस्ट के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी छात्र शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थी थे और परीक्षा के बाद घर लौट रहे थे. हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
NEET री-एग्जाम में दो बड़े फर्जीवाड़े सामने आए हैं. बिहार के लखीसराय में डमी कैंडिडेट, फर्जी आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन में मिलीभगत के मामले में मेडिकल छात्रों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जयपुर में एक छात्रा को परीक्षा के दौरान मोबाइल के जरिए नकल की कोशिश करते हुए पकड़ा गया. देखें वीडियो.
बिहार के लखीसराय में NEET री-एग्जाम के दौरान सामने आए कथित सॉल्वर गैंग मामले ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है और मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास जारी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित नेटवर्क कितना व्यापक था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही. मामले को लेकर आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
लखीसराय के टाउन थाना में तैनात होमगार्ड जवान प्रफुल्ल कुमार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत की खबर सुनकर उनके पिता बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है.
बिहार के लखीसराय में एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने लोगों को सन्न कर दिया. एक पिता ने अपने बच्चे को मृत समझकर किसी व्यक्ति को 500 रुपये देकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. लेकिन शख्स बच्चे को पुल के नीचे छोड़ गया, जहां अगली सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी. इसके बाद तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया.
बिहार के लखीसराय में भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपने बीमार बेटे को मृत समझकर एक व्यक्ति को 500 रुपये देकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. लेकिन वह शख्स बच्चे को किऊल नदी के पुराने रेलवे पुल के नीचे छोड़कर चला गया. अगले दिन मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को वहां से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे. वोटों की गिनती पूरी हो गई है. इस सीट से डिप्टी सीएम ने अमरेश कुमार को 24940 वोटों से हरा दिया.
बिहार के लखीसराय में मतदान के बीच बड़ा हंगामा हुआ. उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर आरजेडी समर्थकों ने पथराव और गोबर फेंका. नदियावां में आरजेडी एमएलसी अजय सिंह से उनकी तीखी बहस भी हुई. विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले.
बिहार में पहले चरण के चुनाव के दौरान लखीसराय में जमकर हंगामा हुआ. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि लखीसराय में उनकी गाड़ी रोक ले गई और आरजेडी के लोगों ने उन्हें क्षेत्र में नहीं जाने दिया. उन्होंने लखीसराय के एपसी पर भी खूब भड़ास निकाली.
नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम और लखीसराय से बीजेपी के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमले की घटना हुई है. सिन्हा ने इसके लिए आरजेडी पर आरोप लगाया और पुलिस अधीक्षक पर भी निशाना साधा.
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. गिरिराज सिंह ने बुर्के में कथित फर्जी वोटिंग, शरिया कानून को लेकर आरजेडी पर हमला किया है.
बिहार के लखीसराय में उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव की बड़ी खबर सामने आई है. सिन्हा जब खुडियारी गांव में मतदान का जायजा लेने पहुंचे तो उनके काफिले को घेरकर पत्थर और गोबर फेंका गया. विजय सिन्हा ने घटना के लिए सीधे तौर पर राजद को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'यहां का एसपी इतना कायर और कमजोर है कि आकर कहता है कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है'.
बिहार चुनाव रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी और नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला. बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और 65 लाख वोटर नाम हटाने पर उठाए सवाल. कहा—प्रधानमंत्री हर बात में विपक्ष पर 'देश का अपमान' कहते हैं, तो बना लें ‘Apmaan Mantralaya’.