scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

अंशुला की मांग में भरा सिंदूर, जाह्नवी-खुशी ने निभाया छोटी बहनों का फर्ज, वेड‍िंग लुक ने लूटी महफिल

अंशुला कपूर की शादी
  • 1/11

कपूर खानदान में इस समय खुशियों का माहौल है. फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं. अंशुला ने 6 जुलाई को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग फेरे लेकर उन्हें अपना हमसफर चुना. 

(Photo: Instagram @anshulakapoor)

अंशुला कपूर की शादी
  • 2/11

अंशुला की शादी काफी धूमधाम से हुई. जश्न में पूरा कपूर खानदान चहकता नजर आया. लेकिन दुल्हन की बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर ने अपने दिलकश अंदाज से पूरी महफिल लूट ली. 
 

(Photo: Instagram @anshulakapoor)

कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 3/11

बड़ी बहन अंशुला की शादी में जाह्नवी और खुशी कपूर ने शादी की रस्में निभाईं. सौतेली बहनें होकर भी वो सगी बहनों की तरह अंशुला की शादी में खुशी-खुशी शामिल हुईं.   

(Photo: Instagram @khushikapoor)

Advertisement
अंशुला कपूर की शादी
  • 4/11

अंशुला ने मंडप से शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. फोटो में देख सकते हैं कि जब रोहन सिंदूर से अंशुला की मांग भर रहे थे उस खास पल जाह्नवी और खुशी बहन अंशुला की सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ खड़ी रहीं. तीनों बहनों के प्यार ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

(Photo: Instagram @anshulakapoor)

कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 5/11

अंशुला और रोहन की शादी में सभी एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दिए. मगर फ्लोरल डिजाइनर लहंगे में जाह्नवी हर किसी पर भारी पड़ती दिखीं. 

(Photo: Instagram @anamikakhanna.in)

कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 6/11

जाह्नवी ने शादी में डिजाइनर अनामिका खन्ना का कस्टम हैंड-एंब्रॉयडेड आइवरी लहंगा-चोली पहना. ब्लाउज पर थ्रेड और जरी की फ्लोरल एम्ब्रॉडरी हुई है. लहंगे पर भी थ्रेड और जरी का फ्लोरल वर्क हुआ है. लहंगे संग जाह्नवी ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया. 

(Photo: Instagram @anamikakhanna.in)

कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 7/11

लंहगा-चोली संग जाह्नवी गले में हैवी नेकलेस पहने दिखीं. उन्होंने मैचिंग झुमके पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया. जाह्नवी इस लुक में सुपर स्टनिंग लगीं. 

(Photo: Instagram @anamikakhanna.in)

कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 8/11

खुशी कपूर ने भी बहन अंशुला की शादी में अनामिका खन्ना का लाइट पेस्टल ग्रीन डिजाइनर लहंगा पहना. खुशी के लहंगा-चोली पर भी फ्लोरल एम्ब्रॉडरी हुई है. 

(Photo: Instagram @khushikapoor)

कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 9/11

खुशी ने अपने ट्रेडिशनल लुक को नेकलेस, ईयररिंग, मांग टीका और कंगन पहनकर कंप्लीट किया. उन्होंने लहंगे की मैचिंग का पर्स भी कैरी किया. इस लुक में खुशी काफी फ्रेश और गॉर्जियस लगीं.

(Photo: Instagram @khushikapoor)

Advertisement
कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 10/11

जाह्नवी और खुशी दोनों के ही लुक गर्मियों को ध्यान में रखकर स्टाइल किए गए हैं. पेस्टल कलर में फ्लोरल लहंगों में दोनों बहनों ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. 
 

(Photo: Instagram @khushikapoor)

कपूर खानदान की बेटियों का रॉयल लुक
  • 11/11

 हीं, अंशुला पीच कलर के लहंगा-चोली में दुल्हन बनीं. उन्होंने मल्टीलेयर नेकलेस, मांग टीका, झुमके, कंगन पहनकर अपना वेडिंग लुक कंप्लीट किया. वैसे आपको सबसे अच्छा लुक किसका लगा?

(Photo: Instagram @anshulakapoor)

Advertisement
Advertisement