scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

42 साल पुराना दुपट्टा ओढ़कर दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, कलीरों में उसका नाम, जो दुन‍िया में नहीं

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 1/13

कपूर खानदान की लाडली बेटी अंशुला कपूर ने शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. 6 जुलाई को अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं.

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 2/13

अंशुला की शादी में पूरा कपूर खानदान एक साथ जश्न मनाया नजर आया. बोनी और अर्जुन,  अंशुला की विदाई में इमोशनल होते दिखे. 
 

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 3/13

अंशुला की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. अंशुला पीच और पिंक कंट्रास्ट शेड के लहंगा चोली में दुल्हन बनीं. उनके लहंगे पर बारीक जरदोजी का वर्क हुआ है. उनके वेडिंग लुक पर हर किसी की नजरें टिकी रह गईं. शाी के जोड़े में अंशुला राजकुमारी लग रही हैं. 

Advertisement
मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 4/13

हैवी ब्राइडल लहंगा चोली संग अंशुला ने अपनी मां का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू-जरदोजी का दुपट्टा कैरी किया. मां के दुपट्टे ने अंशुला के वेडिंग लुक में चार चांद लगा दिए.

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 5/13

अंशुला ने अपने वेडिंग लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने मां के दुपट्टे के बारे में बताया और अपने वेडिंग लुक की डिटेल भी साझा की. 

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 6/13

अंशुला ने लिखा- मैं जानती थी कि जब मैं दुल्हन बनूंगी तो अपने साथ मेरी मां का 42 साल पुराना गोल्ड टिशू और जरदोजी का दुपट्टा कैरी करूंगी. बाकी सारी चीजें उसी को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. 

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 7/13

'जिस दिन एक नए परिवार की शुरुआत हो रही है, उस दिन मुझे उस परिवार के प्यार में लिपटे रहना था, जिसने मुझे पालकर बड़ा किया है. '
 

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 8/13

'हर एक बारीक चीज को इस अनमोल दुपट्टे के हिसाब से ही डिजाइन किया गया, जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है. '

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 9/13

'मेरे लिए एक ऐसा दुल्हन का जोड़ा बनाया गया, जिसमें पूरे भारत की कलाकारी देखने को मिलती है. बारीक कशीदा कढ़ाई के ऊपर खूबसूरत जरी का काम. बांधनी घरचोला दुपट्टा है.'
 

Advertisement
मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 10/13

'एंटीक रोज, ब्लश और हल्के सुनहरे रंगों से लहंगे को तैयार किया गया. इसपर खूबसूरत फुलकारी बॉर्डर भी बना है, जो मेरी पंजाबी जड़ों को दर्शाता है.' 

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 11/13

इस खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट के साथ अंशुला ने मल्टी लेयर हैवी नेकलेस पहना. मांग टीका, हाथों में कंगन और चूड़ा पहनकर अपना वेडिंग लुक कंप्लीट किया. 

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 12/13

अंशुला के कलीरें भी बेहद खास हैं. उनके कलीरों पर मां लिखा है. अंशुला की शादी में भले ही उनकी मां मौजूद नहीं थीं, लेकिन अंशुला की यादों और शादी से जुड़ी हर चीज में उनकी मां की यादें मौजूद रहीं. 
 

मां को यादकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर
  • 13/13

अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन अंशुला ने अपनी मां को अलग-अलग चीजों के जरिए अपने साथ रखा. मंडप पर भी वो अपनी मां के फोटो को साथ लेकर बैठी थीं. ये पल अंशुला समेत उनके परिवार के लिए कई अलग इमोशन्स से भरा रहा. अंशुला को शादी की ढेरों बधाई. 

 

(All Photo: Instagram @anshulakapoor)

Advertisement
Advertisement