scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

बहन अंशुला के रिसेप्शन में बैकलेस ब्लाउज पहन जाह्नवी कपूर ने लूटी महफिल, कांजीवरम साड़ी में लगीं सुंदर, Photos

Janhvi Kapoor
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी सौतेली बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में ऐसा शाही अंदाज दिखाया कि हर किसी की नजरें उन पर ही ठहर गईं. ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन उनके लुक में देखने को मिला. पेस्टल लैवेंडर शेड की साड़ी में जाह्नवी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उनका एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैशन लवर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
 

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 
 

janhvi kapoor
  • 2/9

अंशुला-रोहन के रिसेप्शन के लिए जाह्नवी ने गोल्डन जरी वर्क वाली लैवेंडर कांजीवरम-इंस्पायर्ड साड़ी पहनी थीं. साड़ी पर हो रखा सिल्वर और गोल्ड बॉर्डर का बारीक काम उसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था. साड़ी की शिमरी फिनिश और रॉयल टेक्सचर ने पूरे लुक को बेहद लग्जरी टच दिया. उन्होंने साड़ी को बेहद ग्रेसफुल अंदाज में ड्रेप किया, जिससे उनका सिल्हूट और भी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है. 

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 
 

janhvikapoor looks
  • 3/9

इस लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट उनका वन-शोल्डर स्टाइल ब्लाउज रहा. डीप बैक डिजाइन वाले इस ब्लाउज ने उनके ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न ग्लैमर का तड़का लगा दिया. बिना किसी भारी एम्ब्रॉयडरी के भी ब्लाउज का कट और फिटिंग पूरे लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए काफी था. यह फ्यूजन स्टाइल आज की फैशन लवर्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है.

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 
 

Advertisement
janhvi kapoor
  • 4/9

जाह्नवी ने अपने आउटफिट को हैवी डायमंड और पर्ल वाला चोकर नेकलेस, मैचिंग स्टेटमेंट ईयररिंग्स, कंगन, बाजूबंद और कमरबंद के साथ स्टाइल किया. खासतौर पर कमरबंद और बाजूबंद ने उनके लुक में रॉयल महारानी वाला फील एड किया. जूलरी और साड़ी का कलर एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरती से मैच करता नजर आया.
 

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 
 

janhvi kapoor looks
  • 5/9

दिलचस्प बात यह है कि जाह्नवी ने इस खास मौके पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा के पेरिस कूट्योर वीक डेब्यू पर गर्व जताया और बताया कि यह कांजीवरम साड़ी उनकी मातृ विरासत को भी सेलिब्रेट करती है. इसी वजह से यह लुक सिर्फ फैशन नहीं बल्कि भावनाओं से भी जुड़ा है.

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 
 

janhvikapoor
  • 6/9

मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड ग्लैम लुक अपनाया. फ्लॉलेस बेस, ब्रॉन्ज ब्लश, न्यूड ग्लॉसी लिप्स, स्मोकी ब्राउन आई मेकअप और लंबी आईलैशेज ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखारा. माथे पर लगी छोटी-सी बिंदी ने पूरे लुक में इंडियन टच दिया. 

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 
 

 

janhvikapoor hair
  • 7/9

जाह्नवी ने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ स्लीक लो बन में स्टाइल किया, जिससे उनका नेकलेस और बैकलेस ब्लाउज दोनों खूबसूरती से हाईलाइट हुए.

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 
 

janhvikapoor
  • 8/9

पेस्टल कांजीवरम साड़ी, स्टेटमेंट ज्वेलरी, स्लीक बन और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप में जाह्नवी बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की परछाई लग रही हैं और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. 
(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 

janhvikapoor
  • 9/9

अगर आप भी किसी शादी, रिसेप्शन या फेस्टिव फंक्शन में रॉयल और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो जाह्नवी कपूर का यह अप्सरा-इंस्पायर्ड साड़ी लुक बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है. 

(PHOTO: Instagram@janhvikapoor) 

Advertisement
Advertisement
Advertisement