scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

₹1.5 लाख के लहंगे में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, सिजलिंग पोज देख फिदा हुए फैंस

Janhvi Kapoor 
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जब भी किसी इवेंट या शादी में पहुंचती हैं, तो उनका लुक हर तरफ सुर्खियां बटोर लेता है. इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब जाह्नवी अपनी बेहद करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी के जश्न में शरीक होने पहुंचीं.  (Photo: Instagram/janhvikapoor)
 

Janhvi Kapoor 
  • 2/9

इस खास मौके पर जाह्नवी ने इंडियन ट्रेडिशनल पहनावे को एक बेहद ग्लैमरस और मॉडर्न टच देते हुए काले और लाल रंग का एक बेहद खूबसूरत भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना. (Photo: Instagram/janhvikapoor)

Janhvi Kapoor 
  • 3/9

जिसने भी उन्हें देखा, उनकी नजरें एक्ट्रेस पर ही टिक गईं. क्लासिक कारीगरी और मॉडर्न ग्लैमर का यह बेजोड़ मेल मशहूर डिजाइनर लेबल 'रिंपल एंड हरप्रीत' का है. उनकी वेबसाइट के अनुसार, इसकी कीमत करीब ₹1,50,000 बताई जा रही है. (Photo: Instagram/janhvikapoor)

Advertisement
Janhvi Kapoor 
  • 4/9

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जाह्नवी का यह लुक किसी रॉयल आउटफिट से कम नहीं लग रहा है. लहंगे के साथ कैरी किया गया ब्लाउज काफी हैवी और बारीक कढ़ाई से सजाया गया है. (Photo: Instagram/janhvikapoor)

Janhvi Kapoor 
  • 5/9

लाल और सुनहरे रंग के धागों के काम के साथ ब्लाउज के निचले हिस्से पर लगे रंग-बिरंगे मोतियों के लटकन (beaded tassels) इसके लुक में चार चांद लगा रहे हैं. (Photo: Instagram/janhvikapoor)

Janhvi Kapoor 
  • 6/9

जाह्नवी कपूर ने इस रॉयल ब्लैक लहंगे को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है. लहंगे के घेरे पर नीचे की तरफ ट्रेडिशनल मोटिफ्स और सुनहरी एम्ब्रॉयडरी की चौड़ी बॉर्डर दी गई है. (Photo: Instagram/janhvikapoor)

Janhvi Kapoor 
  • 7/9

तस्वीरों में जाह्नवी सोफे पर बैठकर और दीवार के सहारे खड़े होकर बेहद सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं, जिसमें उनका एब्स और परफेक्ट टोंड मिड्रिफ साफ फ्लॉन्ट हो रहा है. (Photo: Instagram/janhvikapoor)

Janhvi Kapoor 
  • 8/9

अपने इस एथनिक लुक को कम्पलीट करने के लिए जाह्नवी ने एक्सेसरीज और मेकअप का खास ख्याल रखा है. उन्होंने कानों में मैचिंग के भारी झुमके, हाथों में लाल-सुनहरे रंग के कड़े और एक हाथ में हाथफूल पहना हुआ है.  (Photo: Instagram/janhvikapoor)

Janhvi Kapoor 
  • 9/9

बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला छोड़ा है. सटल न्यूड मेकअप, नाक में छोटी सी नथनी और माथे पर सजी एक छोटी सी लाल बिंदी उनके इस देसी लुक में सादगी और खूबसूरती का तड़का लगा रही है. सोशल मीडिया पर जाह्नवी का यह ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
(Photo: Instagram/janhvikapoor)

Advertisement
Advertisement
Advertisement