कपूर खानदान की लाडली बेटी शनाया कपूर का स्टाइल स्टेटमेंट फैंस का फेवरेट हैं. शनाया अपने हर लुक से फैंस अपना दीवाना बना देती हैं.
मगर शनाया के बिकिनी लुक पर फैंस दिल बैठे हैं. जी हां, नई तस्वीरों में शनाया बिकिनी पहने बोल्ड अंदाज में नजर आईं.
शनाया इन दिनों वेकेशन पर हैं. वेकेशन से उन्होंने अपनी कई ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में शनाया बिकिनी पहने स्विम करती हुई नजर आईं.
एक दूसरी फोटो में शनाया प्रिंटेड बिकिनी पहने समंदर के खूबसूरत नजारे को निहारती दिखाई दीं. उन्होंने हैट लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया.
बिकिनी में शनाया ने अपना टोंड फिगर भी फ्लॉन्ट किया. एक्ट्रेस के सिजलिंग अंदाज ने फैंस को क्रेजी कर दिया है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं.
शनाया के फोटोज पर उनकी मां महीप कपूर ने कई सारे हार्ट बनाकर अपनी बेटी पर प्यार लुटाया है. फैंस भी हार्ट, फायर इमोजी बनाकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
शनाया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में लगी हुई हैं. शनाया ने विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से एक्टिंग डेब्यू किया था.
इसके बाद वो 'तू या मैं' में दिखाई दीं. हालांकि, उनकी फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पाईं. फैंस को अब उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है.