जलंधर
जलंधर (Jalandhar) भारत के राज्य पंजाब (Punjab) का एक जिला है और इसका मुख्यालय जलंधर शहर है. यह जलंधर डिवीजन का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,624 वर्ग किलोमीटर है (Jalandhar Geographical Area).
जलंधर जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जलंधर की जनसंख्या (Jalandhar Population) लगभग 22 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 836 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 915 है. यहां की 82.48 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. जलंधर में पुरुष 86.15 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 78.48 फीसदी है (Jalandhar Literacy).
जिले का नाम जालंधर, एक राक्षस राजा के नाम पर रखा गया है, जिसका उल्लेख पुराणों और महाभारत में मिलता है. पौरणिक कथा के अनुसार, जालंधर राम के पुत्र लव के राज्य की राजधानी थी. कहा जाता है कि जलंधर का नाम स्थानीय भाषा के शब्द जालंधर से लिया गया है, जिसका अर्थ है पानी के अंदर का क्षेत्र, यानी दो नदियों सतलुज और ब्यास के बीच का मार्ग. कहा जाता है कि जलंधर जिले का नाम भगवान आदिनाथ यानिकि शिव जी के शिष्य जालंधर नाथ पर रखा गया है (Jalandhar history and name origin).
यहां स्थित पर्यटक स्थानों में वंडर लैंड और जंग-ए-आजादी संग्रहालय मशहूर है. वंडर लैंड थीम पार्क एक एम्यूजमेंट वाटर पार्क है. यहां आप पानी में कई खेलों और झूलों का आनंद उठा सकते हैं. यह पार्क तकरीबन 11 एकड़ में फैला हुआ है. यहां पानी के झूलों के साथ बंपर कार, फ्लाइंग जेट, हॉरर हॉउस, बोटिंग, प्ले हॉउस, फ्लाइंग डेरगन और स्लॉइड स्पैलेश आदि भी है. पंजाब सरकार ने भारत की स्वतंत्रता के लिए भारतीयों और पंजाबियों के अद्वितीय बलिदानों की याद में पंजाब स्वतंत्रता आंदोलन स्मारक नामक एक मेगा परियोजना बनाई. इस परियोजना का उद्देश्य करतारपुर में में 25 एकड़ भूमि पर स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के लिए एकीकृत स्मारक परिसर स्थापित करना था (Jalandhar Tourist Places).
जालंधर में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. शिव विहार में दो हथियारबंद बदमाशों ने एक दंपति को निशाना बनाया. बाइक सवार लुटेरों ने पहले हथियार दिखाकर दंपति को डराया और फिर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए.
पंजाब को हजारों करोड़ की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलंधर के मंच से एक साथ कई निशाने साधे. फिर चाहे वो किसानों का मुद्दा हो दलित वोट बैंक की पॉलिटिक्स हो या फिर पंजाब बीजेपी का मिशन 2027 हो पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए हर मुद्दे को छुआ. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष को भी जमकर कोसा. ऐसे में सवाल यही है कि क्या जालंधर से पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए पंजाब की सत्ता तक पहुंचने का रोडमैप तैयार कर दिया है?
पंजाब को हजारों करोड़ की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलंधर के मंच से एक साथ कई निशाने साधे. फिर चाहे वो किसानों का मुद्दा हो दलित वोट बैंक की पॉलिटिक्स हो या फिर पंजाब बीजेपी का मिशन 2027 हो पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए हर मुद्दे को छुआ. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष को भी जमकर कोसा. ऐसे में सवाल यही है कि क्या जालंधर से पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए पंजाब की सत्ता तक पहुंचने का रोडमैप तैयार कर दिया है?
पंजाब के ट्विन ब्लास्ट के बाद सियासत गर्म हो गई है. राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए पूछा कि वह पाकिस्तान और ISI को क्लीन चिट क्यों दे रहे हैं. वहीं जांच एजेंसियां जालंधर और अमृतसर धमाकों के पीछे एक ही नेटवर्क की आशंका पर काम कर रही हैं.
पाकिस्तान द्वारा फ़तेह-II मिसाइल दागे जाने के बाद भारत के सिरसा, बाड़मेर और जालंधर में मिसाइल और ड्रोन के टुकड़े मिले. भारतीय एयर डिफेंस ने मिसाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया.
पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने 'टू-नेशन थ्योरी' को फिर उछाला. उनके भड़काऊ बयानों के बाद कश्मीर में आतंकी हमला, जानें पूरा सच.
जालंधर के फिल्लौर में दूध से भरा कंटेनर पलट गया. हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि मौके पर मौजूद लोग चालक को बचाने की बजाय कंटेनर से बहते दूध को कैन और बाल्टियों में भरते नज़र आए. सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. कंटेनर में 23-24 हजार लीटर दूध भरा हुआ था.
पंजाब के जालंधर में BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड ही फेंका गया था. पहले दावा किया जा रहा था कि कोई विस्फोटक चीज फेंककर हमला किया गया था. लेकिन अब नया वीडियो सामने आया है जिसमें हैंड ग्रेनेड साफ दिख रहा है. देखें पंजाब आजतक.
पंजाब के जालंधर जिले के शंकर गांव का निवासी मोहम्मद जसीन अख्तर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का चौथा आरोपी है. जानकारी के मुताबिक, जसीन अख्तर पर अलग-अलग थानों में कुल मिलाकर 9 मामले दर्ज हैं. इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के अलावा हरियाणा में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. देखिए उसके घर पर क्या हाल है.
जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव में AAP की जीत हुई है. इस पर रिएक्शन देते हुए सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को एक वरदान मिला है, जो भी आम आदमी पार्टी को धोखा देगा उसको जनता बुरी तरीके से चुनाव में हराएगी. उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी.
जालंधर वेस्ट में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है. उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. यहां बीजेपी, कांग्रेस और आप में कांटे की टक्कर है. इस चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे. देखें पंजाब आजतक.
पंजाब के जालंधर में सोमवार को डीएसपी दलबीर सिंह देओल की लाश मिली. उनके सिर पर चोट का निशान था और गर्दन पर गोली फंसी हुई थी. साथ ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी गायब थी. बता दें, डीएसपी दलबीर मूल रूप से जालंधर के रहने वाले थे.