आधुनिक सुपरहीरो फिल्मों की दुनिया में अगर किसी किरदार ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है, तो वह है Iron Man. इस किरदार का असली नाम टोनी स्टार्क है, जिसे फिल्मों में मशहूर अभिनेता Robert Downey Jr. ने निभाया. आयरनमैन फिल्म सीरीज Marvel Studios की सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा है और यह पूरी सीरीज Marvel Cinematic Universe (MCU) की शुरुआत मानी जाती है.
आयरनमैन सीरीज की पहली फिल्म 2008 में आई थी. इस फिल्म में टोनी स्टार्क एक अमीर उद्योगपति और हथियार बनाने वाली कंपनी का मालिक होता है. एक मिशन के दौरान वह दुश्मनों के हाथों पकड़ लिया जाता है. वहीं कैद में रहते हुए वह एक खास लोहे का सूट बनाता है, जिसकी मदद से वह बाहर निकलता है.
बाद में टोनी यह तय करता है कि वह अपनी तकनीक का इस्तेमाल लोगों की मदद के लिए करेगा. यही से वह आयरनमैन बन जाता है. इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और यह मार्वल यूनिवर्स की पहली बड़ी सफलता बनी.
Iron Man 2 (2010), इस फिल्म में टोनी स्टार्क अब दुनिया के सामने आयरनमैन की पहचान के साथ जी रहा होता है. लेकिन उसे कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. सरकार उसकी तकनीक चाहती है और एक नया दुश्मन भी सामने आता है. इस फिल्म में दर्शकों को कई नए किरदार देखने को मिलते हैं और कहानी आगे बढ़ती है. साथ ही यह फिल्म आगे आने वाली मार्वल फिल्मों के लिए भी रास्ता तैयार करती है.
Iron Man 3 (2013), आयरनमैन सीरीज की तीसरी फिल्म 2013 में रिलीज हुई. इस फिल्म में टोनी स्टार्क मानसिक दबाव और डर से जूझता हुआ दिखाया गया है. उसके सामने एक खतरनाक दुश्मन “मैंडरिन” आता है, जो शहर में तबाही मचाता है. इस फिल्म में टोनी स्टार्क सिर्फ अपने सूट पर नहीं, बल्कि अपनी बुद्धि और हिम्मत पर भरोसा करके लड़ता है. यही इस फिल्म का सबसे खास पहलू है.
आयरनमैन सीरीज ने सुपरहीरो फिल्मों की दिशा बदल दी. इस किरदार ने यह दिखाया कि सुपरहीरो केवल ताकत से नहीं, बल्कि दिमाग और तकनीक से भी दुनिया बचा सकते हैं.
टोनी स्टार्क का मजाकिया अंदाज, आत्मविश्वास और शानदार टेक्नोलॉजी लोगों को बहुत पसंद आई. यही कारण है कि आयरनमैन आज भी मार्वल के सबसे पसंदीदा सुपरहीरो में गिना जाता है.
एक्स-मैन, आयरनमैन, स्पाइडरमैन ये सभी इंसान हैं या फिर कुछ और? हमने जो कहानियां देखी हैं, उसमें तो ये आम इंसान से स्पेशल बनते हैं, लेकिन मार्वल का मानना कुछ और है. क्यूंकि टैक्स बचाने के लिए मार्वल ने पूरी थ्योरी ही बदल दी थी.
आज अरबों कमाने वाला मार्वल कभी कॉमिक्स के कैरेक्टर बेचने पर मजबूर हो गया था. 1996 में मार्वल पूरी तरह दिवालिया हो चुका था. अपनी कंपनी को बंद होने से बचाने के लिए मार्वल को स्पाइडर-मैन, एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर जैसे अपने सबसे बड़े हीरोज़ के अधिकार दूसरी कंपनियों को बेचने पड़े थे. पूरा किस्सा पढ़िए...
मार्वल की सुपरहीरो फिल्मों में कई विलेन हुए हैं. लेकिन थानोस जैसा खतरनाक कोई नहीं था. वही थानोस जिसने सब ख़त्म कर दिया, एवेंजर्स को भी. लेकिन क्या आपको मालूम है कि मार्वल का सबसे खतरनाक किरदार का आइडिया एक क्लास में आया था. कैसे एक क्लासरूम से थानोस एवेंजर्स का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया. इस कहानी को जानिए...
सुपरहीरोज़ की दुनिया दिखाने वाली मार्वल में एक कैरेक्टर ऐसा भी है, जो रियल लाइफ इवेंट से प्रभावित नज़र आता है. स्टेन ली ने जब ब्लैक विडो के कैरेक्टर को गढ़ा, तब अमेरिकी उस वक्त के सोवियत संघ के साथ कल्प वॉर में व्यस्त थे. कोल्ड वॉर के उसी दौर में ऐसे कई किरदार दिखते हैं, जो ब्लैक विडो की प्रेरणा बने. पढ़िए मार्वल के इस कैरेक्टर की कहानी...
अगर टॉम क्रूज़ की ज़िद मार्वल मान लेता तो आज रॉबर्ट डाउनी जूनियर यानी RDJ गुमनाम होते. 90 के दशक में आयरन मैन का रोल टॉम क्रूज़ को ऑफर हुआ था, लेकिन उनकी एक शर्त ने पूरा गेम बदल दिया और मार्वल सिनेमा की हिस्ट्री हमेशा के लिए बदल गई.
सनी देओल की 2001 की फिल्म गदर भी बंटवारे के ईर्द-गिर्द बुनी गई थी. अनिल शर्मा निर्देशित गदर में सनी ने तारा शर्मा नाम के भारतीय सिख युवक की भूमिका निभाई थी, जो अपनी पत्नी के लिए सरहद पार जाता है. बटंवारे 1947 के ट्रेलर में भी हमें सनी देओल को लड़ते देखा है. लेकिन इन दोनों फिल्मों की तुलना को वो खारिज करते हैं.