सनी देओल बड़े पर्दे के बाद अब जल्द ओटीटी पर नजर आएंगे. उनकी नेटफ्लिक्स डेब्यू फिल्म इक्का 10 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें धुरंधर वाले अक्षय खन्ना भी दिखेंगे.
फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां अक्षय खन्ना को छोड़ फिल्म की पूरी टीम नजर आई. सनी देओल के साथ एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोमे खड़ी दिखीं, जिन्होंने पैपराजी को पोज दिए.
इक्का की स्क्रीनिंग पर सनी देओल का पूरा परिवार पहुंचा. उनके दोनों बेटे- करण और राजवीर अपने पापा को सपोर्ट करने आए थे. उनके साथ-साथ एक्टर की पत्नी भी थीं.
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल को इक्का की स्क्रीनिंग पर देखा गया. एक्टर की वाइफ आमतौर पर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. उन्हें शायद ही कभी सनी की किसी फिल्म की स्क्रीनिंग पर देखा गया हो.
लेकिन इस बार पूजा देओल अपने पति का सहारा बनने इक्का की स्क्रीनिंग पर दिखीं, जो सनी के फैंस के लिए एक बेहद खास पल होने वाला है. बेटों के साथ उन्हें पत्नी का सहारा मिला है.
सनी की फिल्म की स्क्रीनिंग पर उनकी बहू द्रिशा आचार्य भी पहुंची. उन्हें अपनी सास की परछाई बने देखा गया. वो पूजा देओल के पीछे-पीछे ही नजर आईं.
वहीं उनके पति करण देओल ने पैप्स को पोज दिए. इस दौरान वो अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश करते दिखे, मगर द्रिशा कैमरा के लिए नहीं रुकीं.
करण देओल के लिए भी आने वाला समय काफी खास होने वाला है. वो पहली बार अपने पिता सनी देओल के साथ फिल्म बंटवारा 1947 में स्क्रीन पर नजर आएंगे.
सनी और करण की वो फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी, जिसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. वहीं राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया है, जिनके साथ मिलकर सनी देओल ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं.