scorecardresearch
 
Advertisement

ईठा

ईठा

ईठा

मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'ईठा' (Eetha Movie) में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 'छावा' जैसी फिल्म बनाई थी. फिल्म ईठा 28 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसमें रणदीप हुड्डा और जीशान आयुब जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है. श्रद्धा कपूर इस फिल्म में विठाबाई का किरदार निभा रही हैं. विठाबाई को महाराष्ट्र की तमाशा क्वीन के रूप में जाना जाता था. उन्होंने अपने लंबे करियर में तमाशा लोककला को देशभर में पहचान दिलाने का काम किया.

फिल्म के टीजर में एक ऐसा दृश्य दिखाया गया है, जिसमें ईठा गर्भवती होने के बावजूद मंच पर प्रस्तुति देने की तैयारी करती नजर आती हैं. इसके बाद बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद वह फिर से मंच पर लौट जाती हैं. यह दृश्य केवल फिल्म का हिस्सा नहीं है, बल्कि विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन की एक वास्तविक घटना पर आधारित बताया जा रहा है.

फिल्म में विठाबाई के जीवन, उनके संघर्ष, पारिवारिक परिस्थितियों और तमाशा कला से जुड़े सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है.

और पढ़ें

ईठा न्यूज़

Advertisement
Advertisement