scorecardresearch
 
Advertisement

धरना दुर्गा

धरना दुर्गा

धरना दुर्गा

धरना दुर्गा (Dharna Durga) एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री हैं, जो भारत के पुडुचेरी से संबंध रखती हैं. वह आज डिजिटल दुनिया में अपने कॉमेडी और रिलेटेबल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं.

धरना दुर्गा ने साहित्य (लिटरेचर) में ग्रेजुएशन किया है. स्कूल के समय से ही उनकी रुचि अभिनय और परफॉर्मिंग आर्ट्स में थी. कॉलेज के दौरान उन्होंने Delhi University में पढ़ाई करते समय थिएटर और ड्रामा में भाग लिया.

कोविड-19 महामारी के समय जब लोग घरों में थे, तब धरना ने सोशल मीडिया को एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया. इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर छोटे-छोटे फनी और रिलेटेबल रील्स बनाना शुरू किया, जो लोगों को काफी पसंद आए. धीरे-धीरे उनके वीडियो वायरल होने लगे और वह इंटरनेट पर एक पहचान बनाने लगीं.

उनकी लोकप्रियता बढ़ने के बाद उन्हें ब्रांड्स के साथ काम करने के मौके मिलने लगे. इसके बाद उन्होंने अभिनय की तरफ भी कदम बढ़ाया. साल 2022 में उन्होंने MX Player की वेब सीरीज Bhai Behen Vs The World में काम किया. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री की और फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में अभिनय किया, जिसमें जान्हवी कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार भी शामिल थे.

हाल ही में उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला है. वह नेटफ्लिक्स की फिल्म मां-बहन (Maa Behen) में एक अहम भूमिका निभाई. इस फिल्म में उन्हें माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला. 

धरना दुर्गा को उनके कॉमिक और रिलेटेबल कंटेंट के लिए कई बार पहचान मिली है. उन्हें 2022 में बेस्ट ड्रामा कंटेंट क्रिएटर का अवॉर्ड भी मिला था, जिसे उन्होंने राजकुमार राव से प्राप्त किया.

आज के समय में उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनके करीब 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. उनकी पहचान एक डिजिटल क्रिएटर से बढ़कर अब फिल्म इंडस्ट्री में भी बनती जा रही है.

और पढ़ें
Follow धरना दुर्गा on:

धरना दुर्गा न्यूज़

Advertisement
Advertisement