scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर रील बनाकर हुई वायरल, अब माधुरी दीक्षित और तृप्ति के साथ मिली फिल्म, कौन हैं धरना दुर्गा?

Who is Dharna Durga
  • 1/9

डिजिटल मनोरंजन के इसी दौर में एक नाम जो हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है, वह है धरना दुर्गा का. सोशल मीडिया पर अपनी छोटी-छोटी वीडियो रील्स से लोगों को गुदगुदाने वाली धरना अब बॉलीवुड का एक उभरता हुआ सितारा बन चुकी हैं. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)
 

Who is Dharna Durga
  • 2/9

अपने बिंदास, बेबाक और देसी अंदाज के लिए मशहूर धरना जल्द ही एक बड़ी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम 'मां बहन' है.  (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)

Who is Dharna Durga
  • 3/9

सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में धरना को बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित, नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी और मंझे हुए कलाकार रवि किशन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)

Advertisement
Who is Dharna Durga
  • 4/9

धरना, जिनका असली नाम धरना कुच्छल है. केवल एक परफॉर्मर नहीं बल्कि खुद एक बेहतरीन राइटर और कलाकार हैं. वह महज 24 साल की हैं, लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही उन्होंने भारत के कॉमेडी जगत में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)
 

Who is Dharna Durga
  • 5/9

धरना दुर्गा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स के जरिए पहचान बनाई है. मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन (17 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)

Who is Dharna Durga
  • 6/9

धरना के वीडियो कॉन्टेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से हमारी और आपकी रियल लाइफ से जुड़ा होता है. उनके ज्यादातर वीडियो मिडिल क्लास परिवारों और घरेलू महिलाओं (हाउसवाइफ) के इर्द-गिर्द बुने होते हैं. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)

Who is Dharna Durga
  • 7/9

धरना ने साल 2022 में आई एक टीवी मिनी सीरीज 'भाई बहन वर्सज द वर्ल्ड' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस सीरीज में भी उनके काम को काफी पसंद किया गया, जिसने उनके लिए आगे के नए रास्ते खोल दिए. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)

Who is Dharna Durga
  • 8/9

साल 2025 में धरना के करियर को एक बड़ा ब्रेक मिला जब वह करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आईं. इस फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार 'तुलसी' (जाह्नवी कपूर) की सहेली का रोल निभाया था. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)

Who is Dharna Durga
  • 9/9

इसके ठीक बाद, अब साल 2026 में धरना का ग्राफ और ऊंचा उठ गया है. अब वह फिल्म 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज और सीनियर अदाकारा के साथ काम कर रही हैं, जो उनके करियर के लिए एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. (Photo: Instagram/@dharnaaaaa)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement