scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कोविड में चल बसे पिता, कंधों पर आई परिवार की जिम्मेदारी, अब माधुरी-तृप्ति संग 'मां बहन' फिल्म में उड़ाया गर्दा

Dharna Durga
  • 1/8

माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म मां बहन नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की जा रही है. इस डार्क कॉमेडी फिल्म ने कई लोगों को इंप्रेस किया है. हालांकि इसमें एक कलाकार धरना दुर्गा ऐसी हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू पर सबको हैरान कर दिया है. 

Dharna Durga
  • 2/8

धरना के काम को फिल्म मां बहन में काफी सराहा जा रहा है. उनके फैंस उन्हें माधुरी-तृप्ति के साथ देखकर बड़े खुश हुए हैं. इंस्टाग्राम के इंफ्लुएंसर्स आजकल बॉलीवुड की फिल्म में काफी देखे जा रहे हैं. ऐसे में धरना को देखने के लिए कई लोगों ने इस फिल्म को भी देखा. 

Dharna Durga
  • 3/8

धरना दुर्गा के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो रिलेटेबल रील्स बनाकर प्लेटफॉर्म पर छाई रहती हैं. कभी आंटी बनकर, तो कभी मम्मी-बुआ बनकर उन्होंने लोगों को खूब हंसाया है. हालांकि धरना की जर्नी बहुत कम लोग जानते होंगे. 

Advertisement
Dharna Durga
  • 4/8

धरना दुर्गा दिल्ली की रहने वाली हैं. उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा तब जागा जब उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में ड्रामा थिएटर जॉइन किया. इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर कॉमेडी वीडियोज बनाने शुरू किए थे. लेकिन फिर धरना की जिंदगी ने अचानक करवट ली.

Dharna Durga
  • 5/8

कोविड महामारी के दौरान धरना ने अपने पिता को खो दिया. दूसरी कोविड वेव के दौरान, उनके पिता चल बसे जिससे घर की पूरी जिम्मेदारी उनपर और उनकी मां पर आ गई. धरना की बहनें काम तो करती थीं, मगर उनकी शादी पहले ही हो चुकी थी. 

Dharna Durga
  • 6/8

धरना ने अपनी मां के साथ मिलकर बिजनेस संभालना शुरू किया. वो काम में मां का हाथ बंटाने लगीं. इस दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएशन जारी रखा. हालांकि वो उसमें पहले जैसा मजा नहीं ला पा रही थीं क्योंकि कॉमेडी करने के लिए एक इमोशन की जरूरत होती है. पिता के गुजरने के बाद, उन्हें उस दुख से बाहर आने में काफी समय लगा.

Dharna Durga
  • 7/8

धीरे-धीरे धरना ने अपने काम और कंटेंट क्रिएशन के लिए एक समान समय निकालना शुरू किया. वो हफ्ते में लगातार एक-दो वीडियोज डालने लगीं, जिससे उनके कंटेंट की रीच बढ़ने लगी. लॉकडाउन के समय में उन्होंने कई अलग-अलग तरह के वीडियोज बनाने शुरू किए.

Dharna Durga
  • 8/8

धरना दुर्गा की रिलेटेबल वीडियोज समय के साथ-साथ लाखों-करोड़ों लोगों के बीच पहुंचने लगीं. इसमें बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए. आज धरना इंस्टाग्राम की एक स्टार हैं, जिनका हर वीडियो आराम से मिलियन पार जाता है.

All Photos: Instagram @dharnaaaaa

Advertisement
Advertisement