देवघर
देवघर (Deoghar) जिला पूर्वी भारत के झारखंड राज्य के चौबीस जिलों में से एक है (District of Jharkhand). जिले का केंद्रीय शहर देवघर इसका प्रशासनिक मुख्यालय है. यह जिला बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए जाना जाता है. यह संथाल परगना मंडल का एक हिस्सा है. देवघर एक हिंदी शब्द है जिसका अर्थ है देवी-देवताओं का निवास. देवघर को "बैद्यनाथ धाम" और "बाबा धाम" के नाम से भी जाना जाता है (Baba Dham).
यह जिला उत्तर में बांका और जमुई जिलों, पूर्व में दुमका, दक्षिण में जामताड़ा और पश्चिम में गिरिडीह के साथ अपनी सीमा साझा करता है (Deoghar Border). इस जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र हैं- मधुपुर, सारथ और देवघर. मधुपुर और देवघर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं, जबकि सारथ दुमका लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है (Deoghar Constituencies). इसका कुल क्षेत्रफल 2,478.61 वर्ग किमी है (Deoghar Total Area).
2011 की जनगणना के अनुसार, देवघर जिले की जनसंख्या 1,492,073 है (Deoghar Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 602 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Deoghar Density). देवघर में लिंगानुपात 921 महिलाओं से 1000 पुरुषों का है (Deoghar Sex Ratio) और साक्षरता दर 66.34% है (Deoghar Literacy).
जिले के दार्शनिक स्थलों में बैद्यनाथ धाम, तपोवन गुफाए और पहाड़ियां, नौलखा मंदिर, बासुकीनाथ मंदिर, रिखियापीठ, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, बालानंद श्रम, सत्संग नगर शामिल है. यह बैद्यनाथ धाम शहर का हिस्सा है जिसमें सत्संग ठाकुरबाड़ी, देवघर शामिल है. यह वह पवित्र स्थान है जहां श्री श्री ठाकुर अनुकुचंद्रजी ने अपना जीवन व्यतीत किया था (Deoghar Tourism).
इस जिले में लगने वाला प्रसिद्ध सावन मेला देखने और बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाने के लिए देश भर के श्रद्धालु आते हैं (Saawan Mela, Deoghar).
Dussehra 2026: दशहरे पर देशभर में रावण का पुतला जलाया जाता है, लेकिन झारखंड के देवघर में रावण दहन नहीं होता है. दरअसल, इसके पीछे भगवान शिव से जुड़ी एक खास धार्मिक मान्यता प्रचलित है. आइए जानते हैं, क्या है इसकी वजह.
देवघर के नंदन पहाड़ के पास चोरों ने SBI का पूरा ATM ही उड़ा लिया. बदमाशों ने पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से ATM मशीन काटकर बाहर निकाली. इसके बाद मशीन को रस्सी से बांधकर करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा और सुनसान जगह पर कार में लादकर फरार हो गए.
झारखंड के देवघर में नंदन पहाड़ के पास बदमाश SBI का पूरा ATM उखाड़कर ले गए. शटर तोड़ने के बाद गैस कटर से मशीन निकाली और करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटकर कार में लादकर फरार हो गए. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.
देवघर में साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. करौं थाना क्षेत्र के अंबा-टीला जंगल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 11 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं.
भारतीय रेलवे ने वाराणसी से चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है. नया शेड्यूल 2 सितंबर 2026 से लागू होगा. दोनों ट्रेनें वाराणसी जंक्शन से पहले के मुकाबले 10 मिनट पहले रवाना होंगी. हालांकि, वाराणसी के बाद दोनों ट्रेनों के अन्य स्टेशनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर एक कांवड़िया का अनोखा विरोध देखने को मिला है. खास बात यह है कि यह कांवड़िया करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा धाम पहुंच रहा है.
Beautiful Places to Visit in Jharkhand: पहाड़, झरने और हरियाली से लेकर धार्मिक स्थल तक, झारखंड में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं. अगर आप सुकून और नेचर के बीच छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
सावन में कोई नंगे पैर चलता है, कोई कांवड़ कंधे पर उठाकर... लेकिन बिहार के कुछ युवाओं ने बाबा भोले तक पहुंचने के लिए ऐसा रास्ता चुना है, जिसे देखकर हाइवे पर गुजरने वाले लोग भी रुक जा रहे हैं. गेरुआ वस्त्र, पीठ पर तिरंगा, भोले का ध्वज... और पैरों में स्केट्स. करीब 420 किलोमीटर की यह यात्रा उनकी आस्था के साथ जुनून की भी कहानी है.
बिहार के समस्तीपुर, मोतिहारी और वैशाली के युवा इस बार कांवड़ यात्रा को अनोखे अंदाज में पूरा कर रहे हैं. करीब 420 किलोमीटर का सफर स्केटिंग करते हुए तय कर ये श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे. हाईवे पर स्केटिंग करते हुए उनकी टोली लोगों का ध्यान खींच रही है. युवाओं का कहना है कि यह यात्रा रोमांच नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का प्रतीक है.
देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिमांड होम में 17 साल की युवती का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. किशोरी छह महीने से रिमांड होम में रह रही थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
देवघर जिले में रेलवे फाटक पर तेज रफ्तार ट्रेन ने एक ट्रक को टक्कर मार दी. यह घटना तब हुई जब ट्रक चालक रेलवे फाटक पार कर रहा था. टक्कर के बाद ट्रक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.
झारखंड के देवघर जिले में रेलवे फाटक पर एक बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी. उस समय ट्रक चालक फाटक पार कर रहा था. टक्कर से ट्रक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.
झारखंड के जसीडीह–मधुपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ. गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन की चावल से भरे ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवा प्रभावित रही. करीब एक घंटे बाद अप लाइन को चालू किया गया.
झारखंड के जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यह हादसा रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक के पास हुआ. जानकारी के अनुसार डाउन लाइन पर गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन नंबर 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस की चावल से भरे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
झारखंड के जसीडीह से मधुपुर तक के रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ. गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन का चावल से भरे ट्रक के साथ टकराव हो गया. इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं. करीब एक घंटे बाद अप लाइन को पुनः चालू किया गया. रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया. देखें Video.
बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर को मनोकामना लिंग कहा जाता है. मान्यता है कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मुराद पूरी होती है. इसी देवभूमि से जुड़ा एक भावनात्मक मामला सामने आया है. स्पेन में रहने वाले कपल मिंग्रेल और मार्का ने एक बच्ची को गोद लेकर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है. कपल ने इस बच्ची को बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद बताया.
झारखंड में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां धनबाद और देवघर जिलों से हुई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कृषि अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे.
देवघर में 6 दिसंबर को मिले आधे जले शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने मृतक नितेश नंदी के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि पैसों और शराब को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने नितेश की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया.
झारखंड के देवघर-मधुपुर में सोने–चांदी की दुकानों को निशाना बनाने वाली महिला चोर गिरोह इन दिनों सक्रिय हो गया है. मंगलवार को रामयश रोड स्थित मां जगदम्बा ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची. जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें पायल दिखाना शुरू किया, इसी दौरान दोनों महिलाओं ने मौका पाकर पांच जोड़ी पायल चुपके से चोरी कर ली. चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
झारखंड के देवघर में पुलिस ने साइबर अपराध के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो अपराधियों अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों देवघर के ही रहने वाले हैं और मोबाइल चोरी के बाद साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.
देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी पहले झपट्टा मारकर एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर भाग गए थे और उसी मोबाइल के माध्यम से उसके बैंक खाते से 91,418 रुपये निकाल लिए. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों को पकड़ा और मोबाइल फोन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है.