हीरोइन की मांग में सिंदूर-पवन सिंह संग दिखी नजदीकियां, भड़कीं ज्योति- कोई भी पत्नी...

9 JAN 2026

Photo: Instagram @jyotipsingh999

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने 6 जनवरी को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया.  उन्होंने पति के बिना परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया.

किस बात से दुखी हैं ज्योति

Photo: Instagram @jyotipsingh999

केक सेलिब्रेशन के बाद ज्योति ने मीडिया से बात की. उन्होंने यहां पर पवन सिंह के वायरल वीडियो पर बात की. जिसमें वो नशे में धुत्त दिखे थे.

Photo: Instagram @jyotipsingh999

वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह भी नजर आईं. वो नशे में चूर पवन सिंह को संभाल रही थीं. उन्होंने मांग में सिंदूर भरा हुआ था.

Photo: Instagram @jyotipsingh999

भोजपुरी स्टार संग महिमा की नजदीकी देखने को मिली. पावर स्टार ने एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर केक काटा. उनकी उंगली से केक खाते दिखे.

Photo: Instagram @singhmahi0009

ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स कहने लगे कि पवन-महिमा का अफेयर चल रहा है. एक्टर की तीसरी शादी की अफवाह तक उड़ने लगी.

Photo: Instagram @singhmahi0009

इस पूरी कंट्रोवर्सी पर पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने रिएक्ट किया है. क्योंकि अभी भी वो खुद को पवन सिंह की पत्नी मानती हैं. उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं.

Photo: Instagram @jyotipsingh999

कोर्ट में उनका तलाक केस चल रहा है. चैनल A TO Z BIHAR संग बातचीत में ज्योति ने हीरोइन संग पति की नजदीकियों पर कहा- किसी भी पत्नी, किसी भी लड़की को ये चीज सही नहीं लगेगी.

Photo: Instagram @jyotipsingh999

 ''लोग उन्हें अपने आइडल और नेता के रूप में देखते हैं, मुझे लगता है ऐसी चीजें सोशल मीडिया पर नहीं आनी चाहिए. वो एक्टर हैं. जितना मैंने वीडियो देखा मुझे लगा वो लोग सेट पर थे.''

Photo: Instagram @jyotipsingh999

''वहां उनकी शूटिंग हो रही थी. हो सकता है वो लड़की उनकी हीरोइन हो, जिनके साथ वो काम कर रहे हैं.''  पवन सिंह और ज्योति की शादी 2018 में हुई थी.

Photo: Instagram @jyotipsingh999

Read Next