बजरंग दल (Bajrang Dal), एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन (Hindu nationalist Organisation) है जो विश्व हिंदू परिषद (VHP) की युवा शाखा है. संगठन की विचारधारा हिंदुत्व पर आधारित है. इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1984 को उत्तर प्रदेश में हुई थी.
2010 के दशक में यह संगठन पूरे भारत में फैलना शुरू हुआ. यह समूह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं के समान लगभग 2,500 अखाड़े चलाता है. हिंदू भगवान "बजरंग बली" के नाम इस संगठन का नाम रखा गया.
बजरंग दल का नारा सेवा, सुरक्षा, संस्कार /संस्कृति है. दल के कुछ मुख्य लक्ष्य अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर राम मंदिर (Ram Mandir) और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण करना है, और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) का विस्तार करना भी है. बजरंग दल धर्मांतरण और गोहत्या का विरोध करता है (Ideology of Bajrang Dal).
बजरंग दल के अब तक रहे चुके अध्यक्ष में विनय कटियारी, जयभान सिंह पवैया, सुरेश जैन, प्रकाश शर्मा, सुभाष चौहान है. वर्तमान अध्यक्ष राजेश पांडेय (Rajesh Pandey) हैं (President of Bajrang Dal).
उज्जैन के तराना बस स्टैंड इलाके में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की दूसरे धर्म के लोगों ने पिटाई कर दी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया, दुकानों और बसों में तोड़फोड़ की. स्थिति तनावपूर्ण है.
यूपी के रामपुर में खुद को बजरंगदल कार्यकर्ता बताकर पुलिस को धमकाने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. कैमरे पर ये शख्स अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और थाने को आग लगाने की धमकी भी दे रहा है. दबंगई कर रहे शख्श ने अपना नाम सूरज पटेल बताया. हालांकि मामला बढ़ा और वीडियो वायरल हुआ तो माफी भी मांग ली.
रायबरेली में गोकशी के गवाह बजरंग दल नेता के साथ पुलिसिया बदसलूकी ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है. सलोन कोतवाल के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता डिग्री कॉलेज चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. राज्य मंत्री दिनेश सिंह और विधायक मनोज पांडे ने भी समर्थन दिया है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में राजेंद्र नगर के एक कैफे में बर्थडे पार्टी मना रहे नर्सिंग के छात्रों पर बजरंग दल के सदस्यों ने हमला किया. हमलावरों ने लव जिहाद का आरोप लगाकर मुस्लिम छात्राओं और कैफे स्टाफ के साथ मारपीट की. यह घटना तब हुई जब एक छात्रा अपने हिंदू और मुस्लिम दोस्तों के साथ केक काट रही थी. पुलिस ने इसके बाद कैफे संचालक की तहरीर पर ऋषभ पाठक, दीपक पाठक समेत 20-25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों पर तोड़फोड़, मारपीट, गाली-गलौज और पैसे मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
बरेली में क्रिसमस के मौके पर बजरंग दल ने सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और चर्च के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया. बजरंग दल का आरोप है कि क्रिसमस कार्यक्रमों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से बदनाम किया जाता है और स्कूली बच्चों को आपत्तिजनक एक्ट करने के लिए मजबूर किया जाता है. इस मुद्दे को लेकर बजरंग दल ने शहर के सीओ को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की.
बरेली में क्रिसमस के दौरान बजरंग दल ने सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने चर्च के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और जोरदार नारेबाजी की. बजरंग दल का आरोप है कि क्रिसमस के कार्यक्रमों में हिंदू धर्म को बदनाम किया जाता है और स्कूली बच्चों से आपत्तिजनक एक्ट कराए जाते हैं. इसी के तहत उन्होंने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच की मांग की है.
Bangladesh में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ Delhi में VHP का प्रदर्शन. उधर Dhaka में Indian High Commission के बाहर armored vehicles तैनात, बढ़ा diplomatic tension.
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर इलाके में रविवार शाम बजरंग दल की शौर्य यात्रा के दौरान पथराव की घटना हुई, जिससे तनाव होना स्वाभाविक था. इस घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और कुछ ने मौके पर बुलडोजर लेकर जाकर स्थिति और तनावपूर्ण बना दिया. हालांकि पुलिस और प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने स्थिति को बिगड़ने से रोक दिया, जिससे गंभीर विवाद टल गया.
हरिद्वार के ज्वालापुर में बजरंग दल की 'शौर्य यात्रा' पर रविवार शाम पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि पुलिस ने तुरंत पहुंचकर हालात को काबू किया. घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
कर्नाटक में बजरंग दल सदस्य सुहास शेट्टी हत्याकांड NIA की जांच में एक बड़ी साजिश के रूप में सामने आया है. जांच एजेंसी ने बताया कि यह कोई सामान्य वारदात नहीं थी, बल्कि समाज में खौफ फैलाने की सोची-समझी आतंकी प्लानिंग थी. NIA ने 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है.
मध्य प्रदेश में इंदौर के द्वारकापुरी थाना इलाके में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि दानिश नाम के युवक ने एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.
Sehore News: बुलडोजर एक्शन के दौरान इलाके में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अवैध मंजिल को तोड़ने का काम जारी रहा. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया.
महाराष्ट्र में अवैध घुसपैठियों के दस्तावेजों की जांच होगी. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि टास्क फोर्स प्रमाण पत्रों की जांच करेगी. कलेक्टर फर्जी दस्तावेज रद्द करेंगे. 15 अगस्त तक फर्जी दस्तावेज रद्द किए जाएंगे. वहीं, पुणे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी लोगों के दस्तावेज चेक करने की कोशिश की. देखें मुंबई मेट्रो.
बजरंग दल का आरोप है कि कुछ मुस्लिम जिम ट्रेनर पर्सनल ट्रेनिंग के बहाने हिंदू युवतियों से नजदीकियां बढ़ाते हैं और 'लव जिहाद' को बढ़ावा देते हैं. संगठन ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया है.
मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के वंशज याकूब हबीबुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को चिट्ठी लिखकर औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
नागपुर, महाराष्ट्र में सोमवार को औरंगजेब की कब्र के विवाद के चलते भड़की हिंसा में कई लोग घायल हो गए. सभी पीड़ित जो अपने काम के लिए घर से निकले थे, हिंसा के शिकार बन गए. पप्पू यादव ने इस मामले में कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को दंगाई घोषित किया. देखें.
नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हिंसक घटनाएं हुईं. बजरंग दल के समर्थकों द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हुई. महल, किसमिस पार्क, गणेशपेट इलाकों में आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं. कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद गहरा गया है. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कब्र खोदने की धमकी दी है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कब्र पर जाने वालों के नाम और फोन नंबर लिए जा रहे हैं. राजनीतिक दलों ने भी इस मुद्दे पर अपने-अपने बयान दिए हैं.
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कब्र हटाने की मांग को लेकर अभियान शुरू किया है. दूसरी ओर, कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटिल ने सीएम फडणवीस की तुलना औरंगजेब से की है. इस मुद्दे पर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है. देखें...
तृणमूल कांग्रेस ने वेलेंटाइन्स डे पर बजरंग दल के दिशा-निर्देशों की कड़ी आलोचना की है. जोड़ों को उत्पीड़न से बचाने के लिए, टीएमसी की आईटी सेल सक्रिय रूप से हस्तक्षेप कर रही है. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने बहस छेड़ दी है, और अब टीएमसी कपल्स के बचाव में आ गई है.
क्या संघ प्रमुख मोहन भागवत की कही गई बात पर BJP, VHP और बजरंग दल ध्यान देंगे? क्या ओवैसी और मुस्लिम समाज, संघ प्रमुख के बयान पर विश्वास करेंगे? क्या मस्जिदों में मंदिर की खोज के विवादों से देश को राहत मिलेगी? जानिए इन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब और संघ प्रमुख की बातों का प्रभाव.