आसनसोल (Asansol) पश्चिम बंगाल (District of West Bengal) का एक प्रमुख औद्योगिक और ऐतिहासिक शहर है. यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और भारत के 33वें सबसे बड़े शहरी क्षेत्र (Urban Agglomeration) के रूप में जाना जाता है. यह पश्चिम बर्दवान (Paschim Bardhaman) जिले का मुख्यालय है और अपने कोयला, इस्पात (Steel) और रेलवे उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है.
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण एवं विकास संस्थान (International Institute for Environment and Development, UK) की 2010 की एक रिपोर्ट के अनुसार, आसनसोल को भारत के 100 सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में 11वां और विश्व स्तर पर 42वां स्थान प्राप्त हुआ था.
ऐतिहासिक रूप से माना जाता है कि आसनसोल कभी मल्ल राजवंश द्वारा शासित विष्णुपुर राज्य का हिस्सा था. मल्ल वंश ने लगभग 1000 वर्षों तक इस क्षेत्र पर शासन किया. इस तथ्य की पुष्टि आसनसोल के छोटोडिघारी और डोमोहानी गांवों में मौजूद विष्णुपुर शैली के प्राचीन मंदिरों से होती है. ब्रिटिश काल में यह क्षेत्र अपने कोयला खनन और रेलवे नेटवर्क के लिए प्रसिद्ध हुआ और धीरे-धीरे एक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ.
आसनसोल निचले छोटानागपुर पठार (Lower Chota Nagpur Plateau) पर स्थित है, जो झारखंड के अधिकांश हिस्से को कवर करता है. यह शहर दमोदर नदी और अजय नदी के बीच बसा है, जबकि बराकर नदी दमोदर में मिलती है. इसके अलावा, नुनिया और गरुई नाम की दो छोटी नदियां भी शहर से होकर बहती हैं.
पश्चिम में झारखंड का धनबाद जिला, पूर्व में दुर्गापुर उपखंड, दक्षिण में पुरुलिया और बांकुरा जिले, और उत्तर में बीरभूम व दुमका जिले स्थित हैं.
धनबाद और आसनसोल दोनों दमोदर घाटी के अंतर्गत आते हैं और कोयला खनन के लिए प्रसिद्ध हैं.
आसनसोल का संपर्क ग्रैंड ट्रंक रोड (Grand Trunk Road) और रेलमार्ग दोनों से है. यह दुर्गापुर, बर्दवान, और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है. शहर में बड़े रेलवे वर्कशॉप्स, रेल कॉलोनी और एक महत्वपूर्ण कोयला व्यापार केंद्र स्थित है.
2011 की जनगणना के अनुसार आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की आबादी 5,63,917 है. आसनसोल शहरी क्षेत्र (UA) की कुल आबादी 12,43,414 है, जिसमें पुरुष 6,46,052 और महिलाएं 5,97,362 हैं. यहां की साक्षरता दर 83.30% है, जो राज्य के औसत से अधिक है.
आसनसोल एक बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक शहर है. 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां बंगाली 43.1%, हिंदी 31.7%, उर्दू 19.4% और अन्य भाषाएं 1.7% बोली जाती है.
बंगाली यहां की प्रमुख भाषा है, लेकिन हिंदी और उर्दू बोलने वालों की संख्या भी काफी अधिक है.
आसनसोल की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से इस्पात उद्योग (Steel Industry), कोयला खदानें (Coal Mining), रेलवे सेवाएं, और व्यापार एवं वाणिज्य पर आधारित है.
यह शहर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL), आईएससीओ स्टील प्लांट, और भारतीय रेलवे जैसे प्रमुख उद्योगों के कारण देश के औद्योगिक मानचित्र पर विशेष पहचान रखता है.
आसनसोल में TMC पार्षद संजय नोनिया ने पिता की बीमारी का हवाला देकर पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वे काम नहीं संभाल पा रहे थे.
बीजेपी नेताओं के दावे के बाद अधिकारियों ने बंद पड़ा ECL क्वार्टर खोला, जहां से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री और राशन मिलने का दावा किया गया है.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में टीएमसी पार्षद को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि पार्षद के आवास से सरकारी तिरपाल बरामद किया गया, जिसे लेकर ये गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने गिरफ्तार पार्षद को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए हिरासत मांगी है. उन पर अवैध रेत व्यापार और जबरन वसूली के आरोपों की भी जांच चल रही है. देखें वीडियो.
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल में आयोजित बंगला संस्कृति उत्सव में रवींद्रनाथ ठाकुर का गीत गाया. उन्होंने नाचने-गाने पर उनका विरोध करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि ये सब उनकी संस्कृति का हिस्सा है. अग्निमित्रा ने आगे कहा कि मंत्री होने की वजह से वो अपनी संस्कृति से दूर नहीं हो सकतीं.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है. सेल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है. पिछले 5 दिनों में सात तृणमूल कांग्रेस कार्यालयों पर बुलडोजर चलाया गया है.
बंगाल के आसनसोल में सेल (SAIL) की जमीन पर बने कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है. बर्नपुर के न्यूटाउन इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और बड़े पार्टी कार्यालय को बुलडोजर से पूरी तरह ढहा दिया गया है.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में TMC ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन.
इस बीच बड़ी खबर आसनसोल से है. जहां बुलडोजर एक्शन हुआ है. आसनसोल में टीएमसी के दफ्तर को बुल्डोज कर दिया गया है. अधिकारियों की मौजूदगी में टीएमसी ऑफिस को जमींदोज किया गया. इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. देखें वीडियो.
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई है. हावड़ा और कोलकाता में भी अवैध निर्माण तोड़े गए. वहीं आसनसोल के रेलवे क्वार्टर इलाके में भी अवैध कब्जों पर कार्रवाई हुई.
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बुलडोजर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. कोलकाता और हावड़ा के बाद अब आसनसोल के बर्नपुर में तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यालय पर कार्रवाई की गई है. सेल के इस्को प्रबंधन ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यालय सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था.
कोलकाता और हावड़ा के बाद बुलडोजर अब आसनसोल में गरज रहा है. आसनसोल में तृणमुल युवा कांग्रेस के कार्यालय पर एक्शन लिया गया और टीएमसी के दफ्तर को ध्वस्त कर दिया गया. बुलडोजर एक्शन स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से लिया गया है. आरोप है कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाले जमीन पर टीएमसी ने अवैध ऑफिस बनाया था.
पश्चिम बंगाल में TMC के ट्रेड यूनियन नेता राजू अहलूवालिया को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें जबरन वसूली के पुराने मामले में हिरासत में लिया है. अहलूवालिया ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है. वहीं, विपक्ष ने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति करार दिया है.
पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं और नवनिर्वाचित सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पाल इन दिनों अपने क्षेत्र में जमकर जनसंपर्क कर रही हैं. पिछले तीन दिनों से चल रही अपनी धन्यवाद रैलियों के तहत मोहिशिला इलाके में पहुंचीं अग्निमित्रा पाल ने मीडिया से खुलकर बात की.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के जहांगीर मोहल्ला इलाके में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नियम लागू कराने को लेकर शुक्रवार देर रात तनाव फैल गया. विवाद बढ़ने पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ की. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के हाथ एक ऐसा सुराग लगा है, जिसने पूरी जांच की दिशा बदल दी है. वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड पूरी तरह 'फर्जी' पाया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए गहरी साजिश रची थी.
आसनसोल के बस्तिन बाजार में 15 साल से बंद दुर्गा मंदिर अब चुनाव नतीजों के बाद फिर से नियमित रूप से खुल गया है. मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में उत्साह है, लेकिन पोस्ट-पोल हिंसा के चलते पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई है.
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने और बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद जगह-जगह से हिंसा की खबरें आ रही हैं. कोलकाता से लेकर मुर्शिदाबाद, आसनसोल तक से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें आई हैं.
बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा का दौर जारी है. आसनसोल में टीएमसी का कार्यालाय फूंक डाला गया. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रानीगंज पंचायत इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध किया. इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता उग्र हो गए और TMC के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी. देखें
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा का दौर जारी है. आसनसोल में टीएमसी का कार्यालाय फूंक डाला गया. इससे पहले कोलकाता के हॉग मार्केट में टीएमसी के दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया गया था. टीएमसी दफ्तर में लगी आग आस-पास के दुकानों तक पहुंच गई. देखें वीडियो.
बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा का दौर जारी है. आसनसोल में टीएमसी का कार्यालाय फूंक डाला गया. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रानीगंज पंचायत इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध किया. इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता उग्र हो गए और TMC के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी. देखें वीडियो.
आसनसोल के बस्तिन बाजार स्थित श्री-श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट का दुर्गा मंदिर वर्षों बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बर्धमान की सभी सीटों पर जीत के बाद यह फैसला लिया गया. कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनावी वादा निभाते हुए मंदिर को सालभर खोलने की पहल की, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.