अनिल अग्रवाल, उद्योगपति
अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष हैं (founder and Chairman of Vedanta Resources Limited). वे वोल्कन इन्वेस्टमेंट्स के माध्यम से वेदांता रिसोर्सेज को नियंत्रित करते हैं, जिसकी व्यवसाय में 100% हिस्सेदारी है और यह एक होल्डिंग वेहिकल है. अग्रवाल लंदन में रहते हैं (Anil Agarwal Residence). द संडे टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार 2020 में अनिल अग्रवाल की कुल संपत्ति £8.5 बिलियन आंकी गई थी (Anil Agarwal Net Worth).
अग्रवाल का जन्म 1954 में पटना, बिहार में हुआ था (Anil Agarwal Age). उनके पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल का वहां एल्यूमीनियम कंडक्टर का एक छोटा व्यवसाय था. उन्होंने मिलर हाई स्कूल, पटना से पढ़ाई की (Anil Agarwal School) और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की जगह, एल्यूमीनियम कंडक्टर बनाकर अपने पिता के व्यवसाय में शामिल होने का फैसला किया. 19 साल की उम्र में, वे करियर के अवसरों को ढूंढने के लिए पटना से मुंबई आ गए (Anil Agarwal Early Life).
1970 के दशक के मध्य में, उन्होंने स्क्रैप धातु में व्यापार करना शुरू किया. 1976 में, अनिल अग्रवाल ने बैंक ऋण के साथ तांबे के निर्माता शमशेर स्टर्लिंग कॉर्पोरेशन का अधिग्रहण किया. 1986 में, उन्होंने जेली से भरे केबल बनाने के लिए एक कारखाना स्थापित किया, जिससे Sterlite Industries का निर्माण हुआ. 1993 में, Sterlite Industries कॉपर स्मेल्टर और रिफाइनरी स्थापित करने वाली भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी बन गई. 1995 में, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने मद्रास एल्युमिनियम का अधिग्रहण किया. 2001 में, उन्होंने भारत एल्युमिनियम कंपनी (बाल्को) में 51 प्रतिशत का अधिग्रहण किया. अगले साल अग्रवाल ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में लगभग 65 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली. अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजारों तक पहुंचने के लिए, अनिल अग्रवाल ने 2003 में लंदन में वेदांत रिसोर्सेज पीएलसी को शामिल किया. वेदांत रिसोर्सेज पीएलसी, 10 दिसंबर 2003 को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय फर्म थी. 2011 में, वेदांता रिसोर्सेज ने भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की तेल उत्पादक फर्म केयर्न इंडिया में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल की. 2012 में अग्रवाल ने सेसा गोवा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के विलय की घोषणा की. वेदांत रिसोर्सेज का मुख्यालय लंदन में है. इसके उत्पादों में जस्ता, शीशा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, एल्यूमीनियम, बिजली उत्पादन और तेल और गैस शामिल हैं (Anil Agarwal Career).
Vedanta Share Price: अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड का शेयर बुधवार को रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है और अपने नए 52 वीक के हाई पर पहुंच गया है.
Anil Agarwal Emotional Words: इस दुख की घड़ी में पूरा देश अनिल अग्रवाल के साथ खड़ा है. अनिल अग्रवल ने अपने बेटे को खोने दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है, उनकी शब्दों को पढ़कर हर कोई गमगीन है.
अरबपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन 49 साल की उम्र में हो गया. उन्होंने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी मौत इलाज के दौरान उनकी कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई.
Vedanta Share Fall: अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया और इस खबर के आने के बाद उनकी कंपनी वेदांता के शेयर में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. यही नहीं हिंदुस्तान जिंक का स्टॉक भी क्रैश हुआ है, जिसकी चेयरपर्सन उनकी बेटी प्रिया अग्रवाल हैं.
Anil agarwal son Agnivesh Agarwal Death: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई है. न्यूयॉर्क में स्कीइंग के दौरान उनका एक्सिडेंट हुआ था जिसके बाद इलाज के दौरान उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया.
Anil Agarwal Son Dies: अरबपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया. उनका कारोबार भारत ही नहीं, लंदन से लेकर साउथ अफ्रीका तक फैला हुआ है और इसमें दिवंगत Agnivesh Agarwal अहम भूमिका निभाते थे.
Vedanta Group के चेयरमैन Anil Agarwal पर दुखों का पहाड़ टूटा है. उनके बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया. इससे दुखी वेदांता चेयरमैन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बेटे से किए गए वादे के बारे में बताया है.
Vedanta Anil Agarwal Son Dies: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल को एक हादसे के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया. बुधवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान उन्होंने 49 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.
Anil Agarwal Son Dies: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया, वे 49 साल के थे. पिता ने एक पोस्ट के जरिए अपने दिवंगत बेटे की बड़ी इच्छा के बारे में बताया.
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का न्यूयॉर्क में निधन हो गया. अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे. उसके बाद उनका इलाज रहा था. इस बीच, कार्डियक अरेस्ट से जान चली गई. बेटे की मौत ने कारोबारी अग्रवाल और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन हो गया है. बेटे के असमय निधन ने परिवार की उम्मीदों को गहरे शोक में बदल दिया. अमेरिका में स्कीइंग हादसे के बाद इलाज के दौरान उनको कार्डिक अरेस्ट आया था.
Dharmendra Passes Away: 8 दिसंबर 1935 को जन्मे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बॉलीवुड से लेकर बिजनेस सेक्टर तक उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है.
जेपी एसोसिएट को खरीदने की रेस में 25 दिग्गज कंपनियां शामिल थीं, लेकिन अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने गौतम अडानी समेत सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी बोली लगाई है.
Vedanta Share Fall: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर में बुधवार को तेज गिरावट देखने को मिली और कारोबार के दौरान ये 5 फीसदी तक फिसला. इसके पीछे अमेरिकी शॉर्ट सेलर द्वारा कंपनी पर लगाए आरोप
उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' कॉपर अगला सोना है' उन्होंने कनाडा स्थित बैरिक गोल्ड का उदाहरण दिया, जो दुनिया के सबसे बड़े सोने के प्रोड्यूसर में से एक है. उन्होंने कहा कि अब इसने अपना नाम सिर्फ 'बैरिक' रख लिया है और यह कॉपर की ओर खनन का संकेत दे रहा है.
Anil Agarwal ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सोने की कीमतें (Gold Rates) $3000 प्रति औंस के पार जाने के अनुमानों पर भरोसा जताया है.
Silver Rate Rise: अरबपति कारोबारी और वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है और इसमें भाव में तेजी के पीछे के बड़े कारणों के बारे में बताया है.
Anil Agarwal Mother Passed Away: अनिल अग्रवाल ने बेहद मार्मिक तरीके से सोशल मीडिया पर अपने मां को याद किया है, 'आज, हमारी मां हमें छोड़कर मोक्ष यात्रा पर निकल गईं. मां के बिना मैं अधूरा महसूस करूंगा. उनकी कमी जीवन में किसी तरह पूरी नहीं की जा सकेगी.
हम बात कर रहे हैं वेदांता रिसोर्सेज के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के बारे में. इनकी सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है. वेदांता से पहले इन्होंने 9 बिजनेस की शुरुआत की थी, लेकिन सभी में फेल रहे.
एनआरआई में सबसे ज्यादा दौलत हिंदुजा के गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली के पास है, जिनकी नेटवर्थ 160,900Cr रुपये बताई गई है. वहीं LN Mittal एंड फैमिली यूके में सबसे ज्यादा नेटवर्थ रखने वाले एनआरआई हैं.
Investment Option Other Than Gold: अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने अपनी एक्स पोस्ट में सोने के अलावा भी कई ऐसे मेटल्स का जिक्र किया है, जिनकी डिमांड में तेज इजाफा हो रहा है और निवेश के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकते हैं.