गोदभराई पर इमोशनल हुईं सोनम कपूर, करीना-फराह संग शेयर किए अनदेखे पल, Video

11 Feb 2026

Photo: Instagram/@sonamkapoor

सोनम की हुई गोदभराई

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार हैं. 40 साल की उम्र में एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में उनकी गोदभराई हुई.

Photo: Instagram/@sonamkapoor

अब एक्ट्रेस ने इस रस्म में शामिल हुए दोस्तों और परिवार के सदस्यों की अनदेखी झलकियां शेयर की हैं. साथ ही रस्म का महत्व भी समझाया.

Photo: Instagram/@sonamkapoor

सोनम कपूर की गोदभराई में करीना कपूर, फराह खान, अर्जुन कपूर समेत अन्य रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे. सभी ने उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को दुआएं दीं.

Photo: Instagram/@sonamkapoor

वीडियो में आप सोनम के घर की सजावट को देख सकते हैं. यहां भगवान गणपति की मूर्ति, दीये, खूबसूरत फूल के साथ-साथ लोगों की खुशी भी देखी जा सकती है.

Photo: Instagram/@sonamkapoor

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनका सीमन्तोन्नयन संस्कार यानी गोदभराई इंटीमेट सेरेमनी में ही सही लेकिन धूमधाम से हुआ. यहां उनके दोस्तों और परिवार ने उन्हें प्यार दिया.

Photo: Instagram/@sonamkapoor

उन्होंने बताया, 'सीमन्तोन्नयन संस्कार, सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक है. इसका उद्देश्य गर्भस्थ शिशु और मां को आशीर्वाद देना और बुरी शक्तियों से बचाना है.'

Photo: Instagram/@sonamkapoor

सोनम की गोदभराई का आयोजन उनी बहन रिया कपूर, मां सुनीता कपूर और सास प्रिया आहूजा ने किया था. एक्ट्रेस ने तीनों का शुक्रिया अदा किया.

Photo: Instagram/@sonamkapoor

Read Next