scorecardresearch
 

आमिर खान से इंस्पायर्ड एक्टर! 60 की उम्र में तीसरी शादी का प्लान? तीन बच्चों का है पिता

आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा के बीच एक्टर शहजाद खान ने अपनी शादी को लेकर मजेदार बयान दिया है. 60 साल के शहजाद की दो शादियां हो चुकी हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि उनके पास अभी दो ऑप्शन बाकी हैं.

Advertisement
X
आमिर से इंस्पायर्ड हुए शहजाद! (Photo: Screengrab)
आमिर से इंस्पायर्ड हुए शहजाद! (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की शादी की सिर्फ चर्चा नहीं बल्कि मिसाल दी जाने लगी हैं. इंडस्ट्री के आइकॉनिक विलेन अजित के बेटे शहजाद खान भी उनसे इंस्पायर्ड हैं. वो 60 साल के हो चुके हैं लेकिन अब भी दो और शादियां करने की इच्छा रखते हैं. ये रेवेलेशन उन्होंने हाल ही में किया. 

तीसरी शादी करेंगे शहजाद?

आमिर और शहजाद का पुराना नाता रहा है. आमिर ने जबसे गौरी स्प्रैट से 60 की उम्र में तीसरी शादी की है, उनकी निजी संबंधों पर लोग खुलकर बात करने लगे हैं. इसी का जिक्र करते हुए शहजाद ने भी अपनी बात कही.

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए शहजाद ने एएनआई से कहा कि- मेरी भी दो बीवियां हैं. एक एक्स और एक प्रेजेंट. हम आमिर खान की सोच से आते हैं. अभी भी बहुत कुछ हो सकता है. मेरे पास दो ऑप्शन बाकी हैं. हालांकि एक्टर ने ये सब एक मजाक के तहत कहा.

शहजाद की पर्सनल लाइफ

शहजाद की पहली पत्नी रुकैया थीं, कपल ने 1991 में शादी की थी. इनसे तलाक के बाद एक्टर ने दूसरी शादी हुमैरा खान से 2008 में की. शहजाद को पहली शादी से एक बेटा है- फारिस खान, और दूसरी शादी से एक बेटी और एक बेटा हैं.

Advertisement

शहजाद के पिता ने भी 4 शादियां की थीं. उनकी पहली शादी से तीन बच्चे थे बावजूद इसके उन्होंने सच छुपाकर दूसरी शादी की. फिर और दो पत्नियों संग रिश्ता जोड़ा. शहजाद के अपने पिता से खास अच्छे रिलेशन नहीं रहे. शहजाद बताते हैं कि उन्हें एक्टर का कॉमेडी करना पसंद नहीं था. वो कहते थे कि मैंने विलेन बनकर जो नाम कमाया उसे तुमने कॉमेडी करके मिट्टी में मिला दिया.

शहजाद को अंदाज अपना अपना फिल्म में भल्ला के किरदार के लिए जाना जाता है. उन्होंने आमिर खान की कयामत से कयामत तक फिल्म से डेब्यू किया था. वो पुरानी हवेली, तिरंगा, बरसात जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. 

बात करें आमिर खान की तो उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की थी, फिर 2002 में तलाक हो गया. इसके बाद एक्टर ने किरण राव से की लेकिन 2021 में कपल ने डिवोर्स ले लिया था. आमिर ने फिर गौरी स्प्रैट से 2026 से की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement