आजकल इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी दिखाने का तरीका भी है. खासकर जेन जी के लिए प्रोफाइल का लुक, बायो, DP और हाइलाइट्स काफी मायने रखते हैं. अगर आप भी अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल कूल, क्रिएटिव और जेन जी वाइब वाला बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपके काम आ सकती हैं.
1. बायो छोटा रखें, लेकिन अपनी वाइब दिखाएं
इंस्टाग्राम Bio में लंबी-चौड़ी बातें लिखने की जरूरत नहीं है. अपनी पसंद, ह्यूमर या पर्सनैलिटी को कुछ शब्दों में दिखाएं. आप कोई मजेदार लाइन, पसंदीदा गाने का नाम या छोटा-सा कोट लिख सकते हैं. उदाहरण के लिए, 'मेंटली ऑन वेकेशन', 'प्रोफेशनल ओवर थिंकर' या 'जस्ट हेयर फॉर द प्लॉट' जैसी लाइन्स ट्राई कर सकते हैं.
2. DP हो थोड़ी अलग
प्रोफाइल फोटो आपकी पहचान का पहला हिस्सा होती है. जेन जी वाइब के लिए कोई नैचुरल तस्वीर, मिरर सेल्फी, ब्लर इफेक्ट वाली फोटो या अपनी पसंद के हिसाब से कोई क्रिएटिव फोटो चुन सकते हैं. जरूरी नहीं कि फोटो बहुत ज्यादा एडिटेड हो, कई बार सिंपल फोटो भी अच्छी लगती है.
3. हाईलाइट्स को दें अपना टच
हाईलाइट्स में अपनी जिंदगी के अलग-अलग हिस्सों को दिखा सकते हैं. जैसे ट्रैवल, दोस्तों, खाने, म्यूजिक और रोजमर्रा के पलों के लिए अलग-अलग हाईलाइट्स बनाएं. इनके नाम छोटे और मजेदार रखें, जैसे 'कोर', 'डम्प', 'पीपल'(PPL), फूड या ट्रिप्स. चाहें तो सभी के लिए एक जैसी थीम वाले कवर भी चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: "Gen Z Investment: सिर्फ 500 रुपये से अमीर बन सकता है Gen Z, बस करना होगा ये काम!
4. फीड में रखें अपनी पसंद का अंदाज
हर फोटो का एक जैसा होना जरूरी नहीं है. अपनी पसंद के हिसाब से फोटो डंप, ट्रैवल पिक्चर्स, दोस्तों के साथ यादें, कॉन्सर्ट की तस्वीरें या रोजमर्रा के छोटे-छोटे पल शेयर करें. बहुत ज्यादा परफेक्ट दिखने के बजाय अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाने की कोशिश करें.
5. कैप्शन्स में दिखाएं अपना ह्यूमर
जेन जी स्टाइल की बात हो और मजेदार कैप्शन न हों, ऐसा कैसे हो सकता है? लंबे कैप्शन की जगह छोटे, रिलेटेबल और थोड़े फनी कैप्शन लिखें. मीम्स, पॉप कल्चर या अपने दोस्तों के बीच इस्तेमाल होने वाले मजेदार शब्द भी काम आ सकते हैं.
6. यूजरनेम और नाम को रखें सिंपल
आपका यूजरनेम ऐसा हो जिसे लोग आसानी से याद रख सकें. जरूरत से ज्यादा नंबर और मुश्किल शब्द जोड़ने के बजाय अपने नाम या निकनेम के साथ कोई क्रिएटिव टच दे सकते हैं.
आखिर में, जेन जी जैसा इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाने के लिए हर ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी नहीं है. सबसे अच्छा प्रोफाइल वही है जो आपकी पसंद, ह्यूमर और पर्सनैलिटी को दिखाए.