scorecardresearch
 

7540mAh की बैटरी और 100W का चार्जर, Redmi Trubo 5 पर 6 हजार की कटौती

Xiaomi के Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा. ऐमेजॉन इंडिया पर शुरू होने वाली सेल के दौरान इस हैंडसेट पर 6 हजार रुपये का फ्लैट प्राइस कट मिल रहा है. 8 अक्टूबर से ऐमेजॉन सेल शुरू होगी, जिसके बाद 6 हजार रुपये का प्राइस कट नजर आएगा.

Advertisement
X
Amazon Sale में Redmi turbo 5 पर 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा . (Photo: Xiaomi)
Amazon Sale में Redmi turbo 5 पर 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा . (Photo: Xiaomi)

कुछ ही घंटे के अंदर ऐमेजॉन इंडिया (Amazon India) प्लेटफॉर्म पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने जा रही है. सेल शुरू होने से पहले कई डील्स का खुलासा हो चुका है. Xiaomi के Redmi Turbo 5 पर कमाल की डील्स मिलने वाली है और 6 हजार रुपये का प्राइस कट होगा. 

Redmi Turbo 5 को सेल के दौरान 35,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि मौजूदा समय में 41,999 रुपये में लिस्ट है. ऐसे में सेल के दौरान इस हैंडसेट को खरीदने वालों को पूरे 6 हजार रुपये की सेविंग करने का मौका मिलेगा. 

Redmi Turbo 5 एक परफोर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जिसमें कमाल की स्पीड देखने को मिलेगी. इसमें बड़ी बैटरी और 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. साथ ही इसमें डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया है. 3500 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

Advertisement

Redmi Turbo 5 का प्रोसेसर 

Redmi Turbo 5 में Octa-Core Dimensity 8500-Ultra 4nm चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ Arm Mail-G720 MC8 GPU दिया है. इसमें 8GB RAM और 12GB RAM के दो ऑप्शन मिलते हैं. 

Redmi Turbo 5 का कैमरा 

Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है. इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है. इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. 

यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स

Redmi Turbo 5 की बैटरी 

Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट कुछ मिनट के अंदर फुल चार्ज हो जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement