धनतेरस और दिवाली पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे. ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी जारी रहेगी, लेकिन अन्नकूट उत्सव की तैयारियों के चलते 9 नवंबर दोपहर से 10 नवंबर शाम तक बुकिंग बंद रहेगी. वहीं, 24 नवंबर 2026 को देव दीपावली पर काशी के गंगा घाटों और मंदिर परिसर में लाखों दीप जलाए जाएंगे.