scorecardresearch
 

Xiaomi से वनप्लस, भारत में आ रहे न्यू सीरीज के फोन, क्या है इरादा?

शाओमी और वनप्लस भारत में अपनी न्यू स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने जा रहे हैं. इन सीरीज के तहत OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 के नाम शामिल हैं. शाओमी अपनी न्यू सीरीज को 16 जून यानी आज ही लॉन्च करेगी, जबकि वनप्लस 30 जून को लॉन्चिंग करेगा. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Oneplus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus)
Oneplus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus)

भारत में शाओमी और वनप्लस अब नई तैयारी में लगे हैं. दोनों ही ब्रांड भारत में अपनी-अपनी न्यू सीरीज को लॉन्च करने जा रहे हैं. जहां शाओमी भारत में 16 जून को रेडमी टर्बो सीरीज का लॉन्च करने जा रही है, वहीं 30 जून को वनप्लस एन 6 हैंडसेट लॉन्च होगा. 

शाओमी भारत में पहली बार टर्बो सीरीज का स्मार्टफोन के लेकर आ रही है, जो एक परफोर्मेंस्ड फोक्स्ड स्मार्टफोन है. इसमें दमदार चिपसेट और कई कमाल के फीचर्स दिए हैं. कीमत के बारे में ऑफिशियल लॉन्चिंग के बाद ऐलान होगा. 

OnePlus N सीरीज के तहत भारत में वनप्लस एन 6 को लॉन्च किया जाएगा. यह लॉन्चिंग 30 जून को होगी, जिसमें कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स नजर आएंगे. यह एक एंट्री लेवल का स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से भी कम होगी. 

शाओमी और वनप्लस की तैयारी 

शाओमी और वनप्लस भारत में न्यू सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही नए कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं. भारत एक बड़ा मोबाइल बाजार है, जहां लाखों लोग हर साल एक न्यू स्मार्टफोन खरीदते हैं, ऐसे में हर कोई कंपनी भारत में अपना बड़ा यूजरबेस तैयार करना चाहती है. 

Advertisement

वनप्लस जहां एन सीरीज की मदद से जेन-जी को अट्रैक्ट करना चाहती है. कंपनी उन कस्टमर्स को भी आकर्षित करना चाहती है, जो 18-20 हजार रुपये वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं. जबकि वनप्लस की प्रीमियम कैटेगरी में पहले से पकड़ है. 

शाओमी की बजट रेंज में अच्छी पकड़ है तो अब कंपनी मिड रेंज में एक न्यू स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इसका नाम रेडमी टर्बो 5 होगा. इस हैंडसेट के लिए कंपनी की अलग स्ट्रैटजी है. 

भारत में कड़ी टक्कर 

भारत में ढेरों स्मार्टफोन ब्रांड हैं, जो अपने-अपने स्मार्टफोन को सेल करते हैं. इसमें ऐपल, सैमसंग, रियलमी, रेडमी, वनप्लस, वीवो जैसे कई नाम हैं. कंपनियां एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और इस रेस में और भी कोई भी कंपनी पीछे नहीं रहना चाहती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement