scorecardresearch
 

फोन से SIM निकाली तो बंद हो जाएगा WhatsApp? 1 जनवरी से बदलने वाला है नियम, जानें किसे होगी परेशानी!

1 जनवरी 2027 से WhatsApp यूजर्स के लिए SIM से जुड़ा नया नियम लागू हो सकता है. इसके तहत फोन में रजिस्टर्ड SIM रखना जरूरी हो सकता है. जानिए इस नियम का क्या मकसद है, किन यूजर्स पर असर पड़ सकता है और WhatsApp चलाने के लिए क्या करना होगा.

Advertisement
X
WhatsApp यूजर्स के लिए SIM Binding का नया नियम, जानें क्या होगा असर! (Photo: AI)
WhatsApp यूजर्स के लिए SIM Binding का नया नियम, जानें क्या होगा असर! (Photo: AI)

अगर आप वॉट्सऐप चलाते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. 1 जनवरी 2027 से WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है. सरकार के नए SIM Binding नियम के तहत यूजर्स को अपने अकाउंट से जुड़े रजिस्टर्ड SIM कार्ड को फोन में रखना पड़ सकता है. कंपनियों को इस नियम का पालन करने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है.

क्या है SIM Binding का नया नियम?

अभी वॉट्सऐप पर अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर पर OTP आता है. OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यूजर SIM कार्ड निकालकर भी वॉट्सऐप चला सकते हैं. यहां तक कि कई लोग बिना SIM वाले डिवाइस पर भी Wi-Fi की मदद से वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन नए नियम के तहत मैसेजिंग ऐप को उस SIM कार्ड से लिंक रखना होगा, जिससे यूजर का मोबाइल नंबर जुड़ा है. यानी अगर आप फोन से रजिस्टर्ड SIM निकाल देते हैं, तो वॉट्सऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Redmi 17C 5G की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन

सरकार क्यों ला रही है यह नियम?

इस नियम को लागू करने के पीछे सरकार का मकसद ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी अकाउंट पर रोक लगाना है. कई बार साइबर ठग भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके लोगों को फर्जी कॉल और मैसेज करते हैं. SIM निकालने या बंद होने के बाद भी अकाउंट चलते रहने से ऐसे मामलों की जांच करना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

सरकार चाहती है कि मैसेजिंग ऐप्स पर अकाउंट का लिंक एक्टिव SIM कार्ड से बना रहे. इससे मोबाइल नंबर के गलत इस्तेमाल को रोकने और साइबर अपराधियों का पता लगाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: 6,330mAh बैटरी और 100W चार्जिंग वाला POCO X8s लॉन्च, छोटी स्क्रीन में मिलेंगे बड़े फीचर्स

किन यूजर्स को हो सकती है परेशानी?

इस नियम का असर उन लोगों पर पड़ सकता है, जो फोन से SIM निकालकर Wi-Fi पर वॉट्सऐप चलाते हैं. बिना SIM वाले टैबलेट पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वालों को भी परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर चलाने वाले यूजर्स को भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इसका मतलब यह नहीं है कि सभी फोन में वॉट्सऐप बंद हो जाएगा. असर फोन के मॉडल से ज्यादा रजिस्टर्ड SIM की उपलब्धता और ऐप के नियमों के पालन पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: भारत में कब लॉन्च होगी Jio की सैटेलाइट सर्विस? Jio IPO के दौरान आकाश अंबानी ने कही ये बात

यूजर्स को अभी क्या करना चाहिए?

फिलहाल यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है. अपने वॉट्सऐप अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर की SIM एक्टिव रखें और आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें. सरकार ने कंपनियों को नियम लागू करने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया है. इसलिए 1 जनवरी से हर फोन पर वॉट्सऐप बंद होने का दावा करना सही नहीं होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement