
दिल्ली-NCR समेत देश के अधिकतर घरों की छत पर पानी की टंकी रखी होती है. पानी के अंदर कितना पानी ये चेक करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि टंकी काफी ऊंचाई पर होती है.
मार्केट में एक डिवाइस है, जिसकी मदद से मोबाइल पर ही देख सकेंगे कि टंकी में कितना पानी भरा है. साथ ही मोटर यानी वॉटर पंप को ऑटोमेटिक कंट्रोल कर सकते हैं.
मार्केट में Flosenso Pro नाम का एक स्मार्ट गैजेट है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये है. इसकी मदद से मोबाइल पर पानी की टंकी और वॉटर पंप को रिमोटली एक्सेस किया जा सकता है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
IoT बेस्ड वॉटर लेवल कंट्रोलर
Flosenso का IoT बेस्ड वॉटर लेवल कंट्रोलर है. बेहद कम बिजली पर काम करने वाला डिवाइस टंकी पर इंस्टॉल हो जाता है. इसके बाद एक स्मार्ट स्विच के साथ कनेक्ट हो जाता है. फिर यह टंकी भरने के बाद ऑटोमेटिक वॉटर पंप को बंद कर देता है.
यह भी पढ़ें: कितने का बिक रहा है छत की टंकी का कवर? फुल गर्मी में ठंडा पानी
Flosenso का ऐप भी मौजूद है
Flosenso का ऐप भी मौजूद है, जिसकी मदद से वॉटर लेवल को चेक किया जाता है. इसमें आप देख सकते हैं कि छत पर रखी पानी की टंकी कितनी भरी है. इसमें वॉटर लेवल परसेंट में दिखाया जाता है.

Flosenso ऐप की मदद से वॉटर पंप यानी मोटर को भी कंट्रोल किया जा सकता है. वॉटर पंप को रिमोटली ऑन/ऑफ कर सकते हैं. साथ ही वॉटर पंप के लिए शेड्यूल भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन
मोटर पंप को खराब होने से बचाता है
Flosenso का डिवाइस वॉटर पंप को खराब होने से भी बचाता है. दरअसल, अगर पानी की सप्लाई वॉटर पंप तक नहीं आ रही है और वॉटर पंप चलता है तो वह खराब भी हो सकता है. Flosenso के अंदर खास फीचर है, जब वॉटर पंप ऑन हो और पानी की सप्लाई ना आए तो ये डिवाइस वॉटर पंप को ऑफ कर देता है.