Vivo X Fold 6 India Launch: Vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन X Fold 6 लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत ₹2,19,999 है. फोन में 200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh की बड़ी बैटरी और नया Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर दिया गया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इतने पैसे खर्च करके Vivo का यह फोन Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra से बेहतर डील है?
पिछले साल तक कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कीमत 1.5 लाख रुपये तक रख रही थीं. लेकिन ऐपल ने खेल बदल दिया. ऐपल ने 3 लाख रुपये का फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया और इसके बाद से अब दूसरी कंपनियां अपने फोल्डेबल 2 लाख रुपये से ज्यादा में ही लॉन्च करेंगी. सैमसंग भी अपना नेक्स्ट फोल्ड 2.5 लाख रुपये में लॉन्च करे तो हैरानी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: ₹8,999 से शुरू, 7000mAh बैटरी और फोल्डेबल भी! Flipkart Sale में स्वदेशी कंपनी दे रही जबरदस्त ऑफर
पिछले X Fold 5 की भारतीय लॉन्च कीमत ₹1,59,999 थी. नए मॉडल की कीमत उससे करीब ₹60,000 ज्यादा है.
Vivo X Fold 6 की कीमत ₹2,19,999 रखी गई है. कंपनी ने इसे फिलहाल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है. फोन की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जबकि इसकी बिक्री 13 अक्टूबर से Vivo के ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
200MP कैमरा, लेकिन असली खेल ZEISS का है
Vivo X Fold 6 में 200MP का ZEISS मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS और ZEISS T स्टार कोटिंग भी मिलती है. इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. टेलीफोटो कैमरा 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है.
यहां 200MP नंबर जरूर बड़ा है, लेकिन सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल को कैमरे की क्वालिटी का पैमाना मानना सही नहीं होगा. सेंसर का साइज, लेंस, OIS, प्रोसेसिंग और ZEISS की कलर ट्यूनिंग भी फोटो में बड़ा अंतर डालती है.
यह भी पढ़ें: Galaxy Z Fold 8 Ultra: क्या ये दुनिया का बेस्ट फोल्डेबल फोन है? देखें रिव्यू
Vivo ने फोल्डेबल फोन में कैमरा को लेकर भी काफी काम किया है. फोन 4K 60fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है और इसमें V3+ इमेजिंग चिप का इस्तेमाल किया गया है. यानी यह सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें फोल्डेबल स्क्रीन चाहिए, बल्कि उन यूजर्स के लिए भी है जो फोन से फोटो और वीडियो बनाते हैं.
6900mAh बैटरी
फोल्डेबल फोन में बड़ी स्क्रीन का फायदा तो मिलता है, लेकिन बैटरी हमेशा एक चुनौती रही है. Vivo ने X Fold 6 में इसी जगह बड़ा दांव खेला है. फोन में 6900mAh की बैटरी है. कंपनी इसे भारत में बिकने वाले फोल्डेबल फोन में सबसे बड़ी बैटरी बता रही है. इसके साथ 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
यह पिछले X Fold 5 की 6000mAh बैटरी से काफी बड़ा बदलाव है. इसका मतलब यह है कि Vivo ने सिर्फ फोन को पतला बनाने की कोशिश नहीं की, बल्कि अंदर ज्यादा बैटरी फिट करने पर भी जोर दिया है.
फोन खुलने पर सिर्फ 4.4mm पतला
इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद Vivo ने फोन को काफी पतला रखा है. X Fold 6 खुलने पर करीब 4.4mm मोटा है और इसका वजन ब्लैक मॉडल में 228 ग्राम से शुरू होता है.
यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में Pixel 10a पर बंपर छूट! कीमत देख चौंक जाएंगे
फोन में 8.02 इंच की 2K+ LTPO AMOLED इनर स्क्रीन और 6.51 इंच की कवर स्क्रीन है. दोनों स्क्रीन 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं और इनकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक बताई गई है.
यानी फोन को बंद करके नॉर्मल बार स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और खोलते ही यह लगभग छोटे टैबलेट जैसा एक्सपीरिएंस देता है.
Vivo X Fold 6 Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है. कंपनी ने इस बार फोल्डेबल की बड़ी स्क्रीन को सिर्फ बड़ी स्क्रीन मानने के बजाय उसे एक काम करने वाली मशीन बनाने पर ध्यान दिया है.
फोन में Origin Workbench और Multi-Split Screen जैसे फीचर हैं, जिनसे एक साथ कई ऐप चलाए जा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक एक मुख्य ऐप के साथ चार ऐक्स्ट्रा ऐप्स भी स्क्रीन पर काम कर सकते हैं. AI Cross-App Drag के जरिए एक ऐप से दूसरे ऐप में टेक्स्ट या दूसरी जानकारी खींचकर ले जाना भी आसान बनाया गया है. इसके अलावा Desktop Mode, AI Recorder, AI Captions, AI File Manager और AI Reader जैसे फीचर भी दिए गए हैं.