scorecardresearch
 

Vivo T5 Lite 44W भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, ये है कीमत

Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जो एक किफायदी स्मार्टफोन है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 6500mAh की बैटरी और मिलिट्री ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Vivo T5 Lite 44W 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है. (Photo: Vivo)
Vivo T5 Lite 44W 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है. (Photo: Vivo)

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Vivo T5 Lite 44W 5G है. यह एक अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है. इस मोबाइल में 6500mAh की बैटरी, 120Hz का रिफ्रेश रेट्स डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी दी गई है, जो दिखाता है कई बार गिरने के बाद भी यह सुरक्षित रहता है. 

Vivo T5 Lite 44W 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 128GB मॉडल आता है. इसमें 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 21,999 रुपऐ और टॉप वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है. 

लॉन्च ऑफर के तहत 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा,जिसके लिए Axis, HDFC और SBI बैंक का कार्ड यूज करना होगा. 

वीवो के इस स्मार्टफोन की सेल 22 जुलाई से शुरू होगी, जिसको ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.   

Vivo T5 Lite 44W 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. 

वीवो के इस हैंडसेट में Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Samsung, OnePlus, Vivo और Oppo सहित कई कंपनियों ने महंगे कर दिए अपने स्मार्टफोन्स

वीवो के इस हैंडसेट में 4GB / 6GB LPDDR4x के ऑप्शन मिलते हैं. साथ ही 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. इसमें 1TB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं. यह फोन Android 16 बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है. 

Vivo T5 Lite 44W 5G का कैमरा सेटअप 

Vivo T5 Lite 44W 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Sony Sony IMX852-AAJH5-G सेंसर के साथ आता है. सेकेंडरी कैमरा 0.08 MP का है. इसमें LED फ्लैश लाइट भी दी गई है. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, Lithium-ion की जगह सोडियम मेटल की तैयारी

Vivo T5 Lite 44W 5G की बैटरी और चार्जर 

Vivo T5 Lite 44W 5G में 6500mAh की बैटरी दी गी है, जो 44W के फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ आता है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिलता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement