scorecardresearch
 

फोन 'हाईजैक' स्कैम, 13 रुपये के चक्कर में गंवा दिए 25 लाख, ना करें ये गलती

साइबर ठगी का एक नया केस मुंबई से सामने आया है, जहां महिला के बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं. साइबर ठगों ने खुद की पहचान बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में बताई और फिर उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए.

Advertisement
X
बिजली विभाग का बताया कर्मचारी और ठगे 25 लाख. (Photo: Unsplash.com))
बिजली विभाग का बताया कर्मचारी और ठगे 25 लाख. (Photo: Unsplash.com))

साइबर ठगी का एक नया केस मुंबई से सामने आया है, जहां एक 78 वर्षीय महिला को शिकार बनाया गया है. साइबर ठगों ने महिला को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया और उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए गए. महिला ने पुलिस कंप्लेंट दर्ज करा दी है. 

पुलिस ने बताया है कि साइबर ठगों ने महिला को WhatsApp मैसेजिंग के जरिए संपर्क किया और फिर एक फाइल डाउनलोड करने को कहा, जिसको वॉट्सऐप के जरिए भेजा गया था.

महिला को 13 रुपये की पेमेंट करने को कहा और फिर फोन की डिटेल्स को एक्सेस किया. इसे एक तरह का वर्चुअली हाइजैक कहा जा सकता है. 

पुलिस ने बताया है कि मार्च महीने के दौरान वह केरल घूमने गईं थीं. इस दौरान उनको को एक अनजान शख्स का कॉल आया, जिसने बताया कि वह बिजली विभाग से बोल रहा है. इसके बाद उसने कहा कि बिजली कनेक्शन पर नाम अपडेट कराने के लिए सिर्फ 13 रुपये की पेमेंट करनी होगी. 

APK फाइल सेंड और KYC करने को कहा 

साइबर ठगों ने विक्टिम को एक APK फाइल सेंड की और डाउनलोड करने के बाद केवाईसी कंप्लीट करने को कहा है. 

Advertisement

विक्टिम ने जैसे ही एपीके फाइल को डाउनलोड किया, उसके बाद स्कैमर्स को महिला के फोन का एक्सेस मिल गया, जिसे फोन हाईजैक भी कह सकते हैं.

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर के नाम पर चल रही साइबर ठगी, लोग ऐसे रहें सावधान... न करें ये गलतियां

बैंक खाते से उड़ा लिए 25 लाख रुपये कटौती

आरोपी ने इसके बाद महिला को अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स एंटर करने को कहा. इसके बाद बैंक खाते की डिटेल्स एंटर करने को कहा. फिर महिला के अकाउंट से 25 लाख रुपये कटौती हो गई. 

महिला को जैसे ही 25 लाख रुपये कटने का मैसेज मिला, उसके बाद वह समझ गईं कि साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं. बुजुर्ग महिला ने 21 मार्च को मुंबई में आकर कंप्लेंट दर्ज कराई है. 

साइबर ठगों से इन तरीकों से रहें सावधान 

साइबर ठग आम लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. आइए इन तरीके  और उनसे बचाव के उपाय जानते हैं. 

  • फिशिंग लिंक: साइबर ठग विक्टिम को लूटने के लिए फर्जी SMS, ईमेल या APK फाइल को सेंड करते हैं. इसके बाद डेटा चोरी करते हैं. 
  • मैलवेयर ऐप्स : साइबर स्कैमर्स लोगों को लूटने के लिए नकली ऐप का भी यूज करते हैं, जिसे वे थर्ड पार्टी या WhatsApp के जरिए APK फाइल सेंड करते हैं. इसके बाद फोन का कुछ एक्सेस मिल जाता है. 
  • OTP/कॉल स्कैम: साइबर ठग भोले-भाले लोगों का बैंक खाता खाली करने के लिए OTP स्कैम का भी सहारा लेते हैं. आरोपी अलग-अलग ट्रिक का यूज करके आपका बैंक खाता खाली कर सकता है. इसके लिए जरूरी है कि बैंकिंग ओटीपी किसी भी अन्य शख्स के साथ शेयर ना करें. 
  • सिम स्वैम : सिम स्वैपिंग के भी कई केस सामने आए हैं, जहां विक्टिम के सिम कार्ड का डुप्लीकेट सिम जारी करा लिया जाता है. इसके बाद बैंकिंग संबंधित सभी ओटीपी आदि हैकर्स के पास पहुंचने लगती हैं. 

साइबर ठगों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि अनजान नंबर से आने वाले कॉल, मैसेज, ईमेल आदि के दावों पर आंख बंद करके यकीन ना करें. उसको लेकर किसी एक्सपर्ट से बातचीत करें. इसके बाद उसकी रिएलिटी चेक करें. किसी भी शख्स के साथ बैंक OTP और बैंकिंग डिटेल्स शेयर ना करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement