scorecardresearch
 

भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस पैड 4, लैपटॉप जैसी स्क्रीन, इतनी है कीमत

Oneplus Pad 4 भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलते हैं. यह एक लाइटवेट पैड है. इसके साथ कीबोर्ड और स्मार्ट पेन का सपोर्ट मिलता है. आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
OnePlus Pad 4 भारत में लॉन्च. (Photo: OnePlus)
OnePlus Pad 4 भारत में लॉन्च. (Photo: OnePlus)

वनप्लस ने भारत में नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम वनप्लस पैड 5 है. यह एक प्रीमियम सेगमेंट का टैबलेट है. पुराने मॉडल की तुलना में न्यू टैबलेट में कई अपग्रेड्स देकने को मिलते हैं. इसमें कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए हैं. इस टैबलेट में स्टायलस पेन और कीबोर्ड का सपोर्ट दिया गया है. 

कंपनी का दावा है कि न्यू टैबलेट को ऐसे डिजाइन किया है, जो डेली टास्क और डिमांडिंग वर्कलोड को मैनेज कर सकता है. साथ ही इसमें बेहतर बैटरी बैकअप मिलता है. आइये इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं. 

OnePlus Pad 4 की कीमत 

OnePlus Pad 4 की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जिसमें 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं, टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है, जिसमें 12GB रैम वेरिएंट मिलता है. यह पैड दो कलर वेरिएंट में आता है, जो ड्यून ग्लो और सेग मिस्ट के नाम आते हैं.

लॉन्च ऑफर के तहत 5 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके लिए चुनिंदा बैंक का कार्ड यूज करना होगा. लिमिटेड टाइम के लिए यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के वनप्लस स्टाइलो प्रो स्टालस को खरीद सकेंगे. 

Advertisement

OnePlus Pad 4 के स्पेसिफिकेशन्स 

OnePlus Pad 4  में क्वालकॉम का स्पनैड्रेडन 8 इलाइट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB और 12GB LPDDR5X रैम के ऑप्शन मिलते हैं. साथ ही मैक्सिमम 512GB तक की स्टोरेज मिलती है.  

यह भी पढ़ें: चीन को कड़ी टक्कर, मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स का जलवा, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

OnePlus Pad 4 का डिस्प्ले 

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच का एलसीडी पैनल मिलता है, जो 3392 x 2400 रेजुलेशन पर काम करता है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है, जो यूसेज के मुताबिक खुद को एडजेस्ट कर लेता है. 

वनप्लस पैड 4 की थिकनेस 

वनप्लस का यह लेटेस्ट टैबलेट सिर्फ 5.94mm थिकनेस के साथ आता है और इसका वजन 672 ग्राम है. इसके साथ स्मार्ट पेन और कीबोर्ड का भी सपोर्ट मिलता है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन बना बम! जांच के दौरान हुआ हादसा, नजरअंदाज ना करें ये निशान

वनप्लस का न्यू पैड 13,380mAh की बैटरी के साथ आता है. इसको फास्ट चार्ज करने के लिए 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग मिलेगा. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद यह 20 घंटे का वीडियो प्लैबैक दे सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement